Responsive Scrollable Menu

यूक्रेन को सीक्रेट मिसाइल तकनीक देगा ब्रिटेन:कीव में बनेगी लंबी दूरी की SCALP मिसाइल; रूस में अंदर तक हमला करने में सक्षम

रूस के खिलाफ जंग में मदद के लिए ब्रिटेन यूक्रेन को अपनी सीक्रेट मिसाइल तकनीक देगा। इससे कीव में ही लंबी दूरी की SCALP क्रूज मिसाइल बनाने का रास्ता साफ होगा। ब्रिटेन में इस मिसाइल को स्टॉर्म शैडो कहा जाता है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री एंडी बर्नहम सोमवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर यूक्रेन पहुंचे। इसी दौरान मिसाइल तकनीक साझा करने का ऐलान किया गया है। वे राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से मुलाकात करेंगे। फ्रांस और यूक्रेन की योजना है कि इस साल के आखिर तक यूक्रेन में SCALP की उत्पादन लाइन शुरू की जाए। इससे यूक्रेन को मिसाइल की तकनीक समझने और उसे देश में बनाने में मदद मिलेगी। 550 किलोमीटर तक मार करने वाली मिसाइल SCALP को यूरोपीय हथियार कंपनी एमबीडीए ने बनाया है। यह विमान से दागी जाने वाली लंबी दूरी की क्रूज मिसाइल है। इसकी मारक क्षमता करीब 550 किलोमीटर है। इसमें करीब 400 किलो का भारी विस्फोटक लगाया जा सकता है। मिसाइल का वजन करीब 1,300 किलो और लंबाई करीब 5.10 मीटर है। इसे पहले से तय किए गए ठिकानों पर हमला करने के लिए बनाया गया है। यह दिन हो या रात और मौसम कैसा भी हो, हमला कर सकती है। विमान से छोड़े जाने के बाद यह मिसाइल जमीन के काफी करीब उड़ते हुए अपने लक्ष्य तक पहुंचती है। इसमें उपग्रह से रास्ता पता करने, इलाके की पहचान करने और गर्मी से लक्ष्य पहचानने वाली तकनीक लगी है। इससे यह दुश्मन के एयर डिफेंस से बचते हुए लक्ष्य तक पहुंचने की कोशिश करती है। रूस ने ब्रिटेन को जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी ब्रिटेन के इस फैसले पर रूस ने कड़ी नाराजगी जताई है। ब्रिटेन में रूसी दूतावास ने कहा कि ब्रिटेन जानबूझकर यूक्रेन की जंग को और बढ़ा रहा है। दूतावास ने चेतावनी दी कि जंग में ब्रिटेन की भागीदारी जितनी बढ़ेगी, उसे इसकी कीमत उतनी ही ज्यादा चुकानी पड़ेगी। दूसरी तरफ एंडी बर्नहम ने कहा कि उनका देश यूक्रेन के साथ लंबे समय तक खड़ा रहेगा। उन्होंने कहा कि यूक्रेन की सुरक्षा ब्रिटेन की सुरक्षा से जुड़ी है। यूक्रेन खुद भी बना रहा लंबी दूरी की मिसाइलें यूक्रेन ने अपनी लंबी दूरी की मिसाइल और ड्रोन बनाने की क्षमता भी बढ़ाई है। यूक्रेनी कंपनी फायर प्वाइंट ने करीब 3,000 किमी तक मार करने वाली एफपी-5 फ्लेमिंगो क्रूज मिसाइल बनाई है। राष्ट्रपति जेलेंस्की के मुताबिक, इस मिसाइल का इस्तेमाल रूस के अंदर करीब 900 किमी दूर एक अहम रॉकेट इलेक्ट्रॉनिक्स फैक्ट्री पर हमला करने के लिए किया गया था। यूक्रेन की लंबी दूरी तक हमला करने की बढ़ती ताकत अब रूस के लिए भी चुनौती बन रही है। कई यूरोपीय नेता भी कीव पहुंचे यूक्रेन के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बर्नहम के साथ यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा, लक्जमबर्ग के प्रधानमंत्री ल्यूक फ्रीडेन, मोल्दोवा की राष्ट्रपति माइया संदू और एस्टोनिया के राष्ट्रपति अलार कारिस भी कीव पहुंचे। सभी नेता यूक्रेन के साथ समर्थन जताने और आगे की मदद पर चर्चा के लिए यहां आए हैं। यूक्रेन के विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा ने नेताओं के पहुंचने की जानकारी देते हुए कहा कि यूक्रेन ने अपनी आजादी बचाने के लिए हर मुश्किल का सामना किया है। EU ने यूक्रेन को ₹68 हजार करोड़ की मदद का ऐलान यूरोपीय यूनियन (EU) ने यूक्रेन के लिए करीब ₹68 हजार करोड़ की नई सैन्य मदद मंजूर की है। यह रकम रूस के लगातार मिसाइल और ड्रोन हमलों से बचने के लिए हवाई सुरक्षा प्रणाली, मिसाइल, गोला-बारूद और रडार खरीदने में खर्च की जाएगी। यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने इसका ऐलान किया। उन्होंने कहा कि यूक्रेन को हवाई और मिसाइल सुरक्षा के लिए इन चीजों की तुरंत जरूरत है। नई मदद का बड़ा हिस्सा मिसाइल और हवाई सुरक्षा से जुड़ी चीजों पर खर्च होगा। इससे यूक्रेन की रूस के हमलों से निपटने की क्षमता बढ़ाने में मदद मिलेगी। यह रकम यूरोपीय संघ के 90 अरब यूरो के बड़े सहायता पैकेज का हिस्सा है। -------------------- ये खबर भी पढ़ें…. ईरान होर्मुज में जहाजों से टोल वसूलेगा, संसद की मंजूरी:रियाल और पसंद की करेंसी में पेमेंट लेगा; बदले में सुरक्षा और इंश्योरेंस देगा ईरान की संसद ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों से टोल यानी टैक्स या फीस लेने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। ईरान की मेहर न्यूज एजेंसी के मुताबिक, जिन देशों के जहाजों को होर्मुज से गुजरने की अनुमति होगी, उनसे समुद्री सेवाओं के बदले शुल्क लिया जाएगा। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Continue reading on the app

मध्य प्रदेश : सीबीआई ने 75,000 रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में बीएसएनएल के 2 इंजीनियरों को गिरफ्तार किया

मध्य प्रदेश : सीबीआई ने 75,000 रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में बीएसएनएल के 2 इंजीनियरों को गिरफ्तार किया

Continue reading on the app

  Sports

Women’s Asia Cup 2026 में टीम इंडिया के शेड्यूल समेत 5 बड़ी बातें, जानिए कब और कहां देख सकते हैं Live?

पिछला एशिया कप 2 साल पहले 2024 में खेला गया था, जिसमें फाइनल में श्रीलंका ने भारत को हराकर पहली बार खिताब जीता था. इस बार टीम इंडिया वो हिसाब बराबर करने के इरादे से उतरेगी. Fri, 28 Aug 2026 00:02:51 +0530

  Videos
See all

Hindi News Live : हिंदी में समाचार, लाइव टीवी | PM Modi |Rahul Gandhi |Breaking News |Patna Protest #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T20:00:39+00:00

Tracing the deadly path of the Nepal-Tibet flash flooding. #Nepal #Tibet #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T20:00:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers