Responsive Scrollable Menu

रितेश देशमुख ने पैपराजी से पैसे उधार लिए:सड़क पर बच्चों को देने के लिए कैश नहीं था; बोले- उधार चुकाना है, ढूंढने में मदद करें

एक्टर रितेश देशमुख पैसे उधार देने वाले पैपराजी को सोशल मीडिया की ममद से ढूंढ रहे हैं। दरअसल रविवार को मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर कुछ बच्चों ने उनसे मदद मांगी, लेकिन उस वक्त रितेश के पास नकद पैसे नहीं थे। इस दौरान वहां मौजूद एक पैपराजी ने रितेश की तरफ से उन बच्चों को पैसे दे दिए। अब रितेश उस फोटोग्राफर का उधार चुकाना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने इंस्टाग्राम पर उस फोटोग्राफर की तस्वीर शेयर कर लोगों से उसका कांटेक्ट नंबर ढूंढने की अपील की है। रेस्टोरेंट के बाहर बच्चों ने मांगी थी मदद रविवार को रितेश देशमुख अपनी पत्नी जेनेलिया डिसूजा के साथ मुंबई के एक रेस्टोरेंट में पहुंचे थे। रेस्टोरेंट से बाहर निकलते ही पैपराजी उनकी तस्वीरें क्लिक करने लगे। उसी वक्त कुछ छोटे बच्चे रितेश के पास पहुंचे और उनसे पैसे मांगने लगे। रितेश ने अपनी जेब चेक की, लेकिन उस समय उनके पास कैश मौजूद नहीं था। फोटोग्राफर ने आगे आकर दिए पैसे एक्टर को ऐसी स्थिति में देखकर वहां मौजूद एक पैपराजी फोटोग्राफर तुरंत आगे आया। उसने अपनी जेब से पैसे निकालकर रितेश की तरफ से उन बच्चों को दे दिए। रितेश ने उस वक्त उस फोटोग्राफर को धन्यवाद कहा, लेकिन वे उस छोटे से उधार को भी वापस लौटाना चाहते थे। इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर मांगा नंबर घटना के बाद रितेश ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उस फोटोग्राफर की फोटो शेयर की। उन्होंने लिखा, "भाऊ, धन्यवाद। कृपया मुझे इनका नंबर ढूंढने में मदद करें। इन्होंने मेरी तरफ से बच्चों को पैसे दिए थे और मुझे उनका यह उधार चुकाना है।" सोशल मीडिया पर लोग रितेश के इस व्यवहार की सराहना कर रहे हैं। शिवाजी महाराज के रोल में दिखे थे रितेश रितेश देशमुख के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्होंने हाल ही में एक मराठी फिल्म में छत्रपति शिवाजी महाराज की ऐतिहासिक भूमिका निभाई थी, जिसे दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। इसके अलावा वे हाल ही में रिलीज हुई कॉमेडी फिल्म 'धमाल 4' में भी नजर आ चुके हैं। रितेश अक्सर सोशल मीडिया पर पैपराजी के साथ हल्के-फुल्के पल शेयर करते रहते हैं। ये खबर भी पढ़ें रितेश को लोगों ने एक्टर नहीं, सीएम का बेटा माना:फिल्में फ्लॉप हुईं तो एक्टिंग छोड़ना चाहते थे; कॉमेडी से पहचान मिली, विलेन बनकर चौंकाया कॉमेडी फिल्मों से पहचान बनाने वाले रितेश देशमुख आज ‘राजा शिवाजी’ में छत्रपति शिवाजी महाराज के किरदार को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि एक दौर ऐसा भी था, जब लगातार फ्लॉप फिल्मों और ट्रोलिंग से परेशान होकर उन्होंने एक्टिंग छोड़ने का मन बना लिया था। पूरी खबर पढ़ें

Continue reading on the app

Amazon से खरीदें ब्रांडेड विंटेज घड़ी, Casio, Titan और Fastrack के इन मॉडल्स पर मिल रहे ऑफर्स

अगर आप रोजाना पहनने, ऑफिस, कॉलेज या किसी खास मौके के लिए नई घड़ी खरीदने की सोच रहे हैं, तो Amazon पर Casio, Titan, Fastrack और Sonata जैसे पॉपुलर ब्रांड्स की कई शानदार घड़ियां आकर्षक कीमतों पर उपलब्ध हैं. हमने आपके लिए 5 ऐसे ऑप्शन चुने हैं जो डिजाइन, क्वालिटी और भरोसे के मामले में बेहतरीन साबित हो सकते हैं.

Continue reading on the app

  Sports

गिलक्रिस्ट-धोनी या पोंटिंग नहीं, ये है टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला कप्तान

unbreakable cricket records: साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज ग्रीम स्मिथ ने टेस्ट में कप्तान के रूप में सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया हुआ है. वह कप्तान के रूप में इस फॉर्मेट में 8000 से ज्यादा रन बनाने वाले इकलौते क्रिकेटर भी बने हुए हैं. इस लिस्ट में दूसरे नंबर के बल्लेबाज ने 7000 रन का आंकड़ा भी नहीं छुआ है. टॉप-5 लिस्ट में एमएस धोनी का नाम शामिल नहीं है. Mon, 31 Aug 2026 09:01:01 +0530

  Videos
See all

Bhagya Chakra: कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? | Kumbha Rashi | Virgo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T03:42:51+00:00

Nepal Flood Updates: नेपाल में फिर 'महातबाही', मिले संकेत? | Rescue | Indians | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T03:45:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers