भारत से पहले ढाका में ट्रेनिंग कर सकता है ब्राजील:कोलकाता स्टेडियम पर सवाल, 6 अक्टूबर को केप वर्डे से मैच की भी तैयारी
ब्राजील की फुटबॉल टीम 3 अक्टूबर को भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले बांग्लादेश के ढाका में ट्रेनिंग कैंप लगाने पर विचार कर रही है। ब्राजील फुटबॉल कन्फेडरेशन (CBF) के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने 23 अगस्त को ढाका का दौरा किया। टीम ने नेशनल स्टेडियम, बसुंधरा किंग्स एरेना और कई होटलों का निरीक्षण किया। बांग्लादेश फुटबॉल फेडरेशन के अध्यक्ष तबिथ अवल ने बताया कि ब्राजील के साथ ढाका में ट्रेनिंग करने और बांग्लादेश के खिलाफ फ्रेंडली खेलने समेत सभी विकल्पों पर बात हुई है। हालांकि, अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। ब्राजील 25 सितंबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टाउन्सविले और 29 सितंबर को ब्रिस्बेन में मुकाबला खेलेगा। इसके बाद टीम भारत आएगी। ढाका की पिच ब्राजील को ठीक लगी बांग्लादेश फुटबॉल फेडरेशन के मुताबिक, ब्राजील के प्रतिनिधिमंडल ने नेशनल स्टेडियम और बसुंधरा किंग्स एरेना की पिच को टीम के लिए सही बताया। हालांकि, ड्रेसिंग रूम, तकनीकी स्टाफ के लिए जगह और एंट्री-एग्जिट पर सुरक्षा व्यवस्था में सुधार की जरूरत बताई गई है। ढाका में ब्राजील और बांग्लादेश के बीच 5 या 6 अक्टूबर को फ्रेंडली मैच की भी चर्चा हुई है। हालांकि, बांग्लादेश की टीम 24 सितंबर से 4 अक्टूबर तक इंडोनेशिया में FIFA एशियन कप में खेलेगी। साल्ट लेक की पिच पर ब्राजील ने जताई चिंता भारत-ब्राजील मुकाबला 3 अक्टूबर को कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में होगा। यह ब्राजील का भारत में पहला मुकाबला होगा। ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन ने 30 जुलाई को इसकी घोषणा की थी। मैच से पहले CBF के पांच सदस्यीय दल ने कोलकाता का भी निरीक्षण किया। प्रतिनिधिमंडल ने स्टेडियम, ट्रेनिंग ग्राउंड, पिच, ड्रेसिंग रूम, होटल और सुरक्षा व्यवस्था देखी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मैदान की घास की स्थिति और कुछ जगहों पर टर्फ को लेकर चिंता जताई गई है। ब्राजील ने पिच और ट्रेनिंग ग्राउंड की घास में सुधार की जरूरत बताई है। AIFF ने इस पोस्ट के जरिए मैच का ऐलान किया था… ब्राजील के मैच पर भूटिया ने खर्च को लेकर सवाल उठाए भारत-ब्राजील मुकाबले को लेकर पूर्व भारतीय कप्तान बाइचुंग भूटिया ने भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने ब्राजील को कोलकाता बुलाने पर करीब 50 से 70 करोड़ रुपए खर्च होने की रिपोर्ट पर आपत्ति जताई। उनका कहना है कि इतनी रकम बंगाल के घरेलू फुटबॉल और ग्रासरूट डेवलपमेंट पर खर्च की जा सकती थी। भूटिया ने भारत के FIFA एशियन कप 2026 से हटने के विरोध में फैंस से ब्राजील के खिलाफ होने वाले मैच के बहिष्कार की अपील भी की है। ब्राजील के बाद केप वर्डे से भी भिड़ सकता है भारत भारत के लिए अक्टूबर की इंटरनेशनल विंडो और भी व्यस्त हो सकती है। AIFF केप वर्डे के खिलाफ 6 अक्टूबर को फ्रेंडली कराने की बातचीत कर रहा है। मुकाबला कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम या कोच्चि के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में हो सकता है। हालांकि, इस मैच की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पहले रिपोर्ट्स में केप वर्डे के खिलाफ मैच के लिए 30 सितंबर से 6 अक्टूबर के बीच की तारीखों पर चर्चा की जा रही थी। अब 6 अक्टूबर की तारीख सामने आई है। AIFF ने केप वर्डे फुटबॉल फेडरेशन से संपर्क किया है और बातचीत आगे बढ़ने की बात सामने आई है। वर्ल्ड कप में केप वर्डे ने चौंकाया था केप वर्डे ने 2026 FIFA वर्ल्ड कप में पहली बार हिस्सा लिया था और अपने प्रदर्शन से काफी प्रभावित किया। टीम ने ग्रुप स्टेज में स्पेन को 0-0 से ड्रॉ पर रोका था। उरुग्वे के खिलाफ 2-2 और सऊदी अरब के खिलाफ 0-0 ड्रॉ खेलकर टीम नॉकआउट में पहुंची थी। अंतिम-32 के मुकाबले में उसे अर्जेंटीना ने एक्स्ट्रा टाइम में 3-2 से हराया। सितंबर में पनामा से भी मुकाबला भारत सितंबर में पनामा के खिलाफ भी FIFA इंटरनेशनल फ्रेंडली खेलने की तैयारी में है। AIFF ने पनामा के साथ लेटर ऑफ इंटेंट साइन किया है। यह मैच 26 या 27 सितंबर को होने की संभावना है। हालांकि, इसका वेन्यू अभी तय नहीं हुआ है। पनामा ने 2026 FIFA वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया था, लेकिन ग्रुप स्टेज के तीनों मुकाबले हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गया था। नवंबर में न्यूजीलैंड से दो मैच भारत नवंबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ दो अवे मैच भी खेलेगा। पहला मुकाबला 12 नवंबर को ऑकलैंड और दूसरा 15 नवंबर को क्राइस्टचर्च में होगा। ------------------ स्पोर्ट्स से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… पंत-जुरेल की फिफ्टी, दोनों के बीच सेंचुरी पार्टनरशिप श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भारत ने मजबूत पकड़ बना ली है। मुकाबले के दूसरे दिन के पहले सेशन का खेल जारी है। भारतीय टीम ने पहली पारी में 6 विकेट पर 391 रन बना लिए हैं। पढ़ें पूरी खबर…
यूके की मॉली मैरी बक्ली बनीं मिस ओशियन वर्ल्ड:इंडोनेशिया की बेनिंग फज्रियानी फर्स्ट रनरअप रही, 20 देशों की मॉडल्स ने दिखाया टैलेंट
मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम किया। जयपुर के मानसरोवर स्थित अनंत महल में अंतरराष्ट्रीय ब्यूटी पेजेंट ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ के ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया गया। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में 20 देशों की प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। भारत की हीना बनी सेकंड रनर-अप इंडोनेशिया की बेनिंग फज्रियानी फर्स्ट रनरअप, भारत की हीना ठाकुर सेकंड रनर-अप, जापान की काना सागारा थर्ड रनरअप और जिम्बाब्वे की प्योरिटी तनात्स्वानाशे मकूबा फोर्थ रनर-अप रहीं। यह आयोजन टूरिज्म और कल्चरल एक्सचेंज एक्टिविटीज के तहत आयोजित किया गया। ग्लैमर, फैशन और सांस्कृतिक विविधता से सजे इस आयोजन में मिसेज कैटेगिरी में रूस की टाटिना फेडरिसेचवा ने विनर क्राउन जीता। वहीं जयपुर की अदिति ने भारत के रिप्रजेंटेशन के साथ फर्स्ट रनरअप का टाइटल जीता। 20 देशों की प्रतिभाओं ने दिखाई अपनी संस्कृति 9 दिन तक चले इस आयोजन में दुनिया के अलग-अलग देशों से आई ब्यूटी क्वीन ने न केवल अपने टैलेंट का प्रदर्शन किया, बल्कि अपने-अपने देश की संस्कृति, विरासत और परंपराओं को भी जयपुर के मंच पर प्रस्तुत किया। आयोजन की मुख्य थीम ‘क्लीन और पॉल्यूशन-फ्री ओशन’ रही। कंटेस्टेंट्स ने विभिन्न गतिविधियों और राउंड्स के जरिए समुद्र और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य ब्यूटी और फैशन के मंच के साथ दुनिया भर में समुद्रों को प्रदूषण मुक्त रखने के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी रहा। ग्रैंड फिनाले की शुरुआत एनआईएफ ग्लोबल जयपुर के कमला पोदार इंस्टीट्यूट के डिजाइनिंग स्टूडेंट्स द्वारा डिजाइन की गई ड्रेसेज में ओपनिंग एक्ट से हुई। इसके बाद प्रतिभागियों ने नेशनल कॉस्ट्यूम राउंड, पॉल्यूशन-फ्री एनवायरनमेंट एडवोकेसी राउंड और प्रश्न-उत्तर राउंड में अपनी प्रतिभा और व्यक्तित्व का प्रदर्शन किया। नेशनल कॉस्ट्यूम राउंड में प्रतिभागियों ने अपने देशों की सांस्कृतिक पहचान, पारंपरिक परिधान और विरासत को रैंप पर पेश किया। वहीं एडवोकेसी राउंड में मॉडल्स ने पर्यावरण और समुद्र संरक्षण से जुड़े मुद्दों पर अपनी सोच रखी। इवेंट के फोटोज देखिए… क्राउन पासिंग सेरेमनी रही खास प्रतियोगिता के अंत में क्राउन पासिंग सेरेमनी आयोजित की गई। इस विशेष सेरेमनी को पूर्व मिस ओशियन वर्ल्ड लॉरा हडसन ने संपन्न कराया। विजेता मॉली मैरी बक्ली के सिर पर ताज सजते ही कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने तालियों के साथ उनका स्वागत किया। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के खिताब के साथ यूके की मॉली मैरी बक्ली ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा और व्यक्तित्व की पहचान बनाई। वहीं अलग-अलग देशों से आईं अन्य प्रतिभागियों ने भी अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों और जूरी को प्रभावित किया। 9 दिन तक चला आयोजन फ्यूजन ग्रुप के चेयरमैन एवं डायरेक्टर योगेश मिश्रा ने बताया कि नौ दिनों तक चले आयोजन के दौरान गाउन राउंड और स्विमसूट राउंड के तहत फोटोशूट भी किए गए। इन गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों ने क्लीन ओशन और पॉल्यूशन-फ्री ओशन का संदेश दिया। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 प्रतियोगिता में ये रहे जज जूरी पैनल में जैस्मीन राणा, मिस ग्लोब इंडिया 2025 लॉरा हडसन, मिस ओशियन वर्ल्ड 2023 मिताली कौर, मिस इंटरकॉन्टिनेंटल इंडिया, प्रियन सैन, मिस ओशियन वर्ल्ड मिस ओशियन वर्ल्ड के चेयरमैन योगेश मिश्रा, सीपी राठौड़, एकता जैन और जयपुर मैराथन के सीईओ मुकेश मिश्रा शामिल रहे। कोरियोग्राफी शाहरुख खान सुधीर ने की। कार्यक्रम का संचालन राकेश शर्मा ने किया।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 










