Fitness Bands पर तगड़ा डिस्काउंट दे रहा है अमेज़न! ₹1,000 से कम में भी मिल रहे शानदार ऑप्शन,डील मिस करना पड़ेगा भारी
Amazon पर Huawei, Pebble, pTron, Nex-Fit और Drumstone के बेस्ट Fitness Bands भारी छूट के साथ उपलब्ध हैं. जानिए कीमत, फीचर्स, बैटरी बैकअप, हेल्थ ट्रैकिंग और कौन-सा फिटनेस बैंड आपके लिए सबसे बेहतर रहेगा.
कोलंबो में सिर टकराने पर जायसवाल-फर्नांडो की 25% फीस कटी:यशस्वी के बोल्ड होने पर दोनों भिड़ गए थे; दोनों ने गलती मानी
भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो के बीच हुए विवाद पर ICC ने दोनों की 25-25% मैच फीस काटी है। दोनों खिलाड़ियों के खाते में 1-1 डिमेरिट पॉइंट जोड़ा गया है। 24 महीने में 4 डिमेरिट पॉइंट होने पर प्लेयर एक या दो मैच के लिए सस्पेंड हो सकता है। फर्नांडो ने यशस्वी को बोल्ड किया था। इसके बाद दोनों एक-दूसरे के सामने आ गए और एक-दूसरे के सिर से सिर मार दिया। दोनों खिलाड़ियों ने अपनी गलती मान ली है और ICC मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट की ओर से प्रस्तावित सजा मान ली। इसलिए मामले में औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी। जायसवाल के आउट होने के बाद हुई थी बहस घटना भारतीय पारी के 17वें ओवर में हुई थी। असिथा फर्नांडो ने जायसवाल को बोल्ड किया था। इसके बाद भारतीय बल्लेबाज फर्नांडो की ओर गए और दोनों के बीच कुछ देर तक बहस हुई। इसके बाद फर्नांडो ने अपना सिर जायसवाल की ओर बढ़ाया। जवाब में जायसवाल भी उनकी ओर झुके। इसी दौरान दोनों के सिर आपस में टकरा गए। ICC ने दोनों खिलाड़ियों को ICC कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.12 के उल्लंघन का दोषी माना। यह नियम किसी खिलाड़ी, सपोर्ट स्टाफ, अंपायर, मैच रेफरी या किसी अन्य व्यक्ति के साथ अनुचित शारीरिक संपर्क से जुड़ा है। ICC के डिमेरिट पॉइंट्स का नियम ICC रिकॉर्ड में खिलाड़ियों के डिमेरिट पॉइंट्स 24 महीने तक रहते हैं। इस दौरान 4 डिमेरिट पॉइंट होने पर 2 सस्पेंशन पॉइंट मिलते हैं, जिसके कारण खिलाड़ी को 1 टेस्ट या 2 सीमित ओवरों के मैचों से बाहर रहना पड़ता है। अगर खिलाड़ी 24 महीने में 8 डिमेरिट पॉइंट तक पहुंच जाता है, तो सजा बढ़कर 2 टेस्ट या 4 सीमित ओवरों के मैचों का प्रतिबंध हो जाता है। दोनों के पिछले 24 महीने का रिकॉर्ड साफ था ICC के मुताबिक, जायसवाल और फर्नांडो के पिछले 24 महीनों में कोई पिछला गलती दर्ज नहीं थी। इसके बावजूद इस घटना के लिए दोनों के अनुशासन रिकॉर्ड में 1-1 डिमेरिट पॉइंट जोड़ा गया है। यशस्वी जायसवाल बोले- कोई हद पार करेगा तो जवाब मिलेगा श्रीलंकाई गेंदबाज असिथा फर्नांडो से मैदान पर हुई भिड़ंत के बाद यशस्वी जायसवाल ने इंस्टाग्राम पर उसका जवाब दिया। उन्होंने कहा कि लोगों को यह जाने बिना फैसला नहीं सुनाना चाहिए कि फर्नांडो ने उनसे क्या कहा था। जायसवाल ने क्रिकेटिंग वेबसाइट क्रिकबज में हर्ष भोगले के वीडियो में कमेंट किया, अगर कोई हद पार करेगा तो हमें उसे बताना होगा। यह भारत है, हम लड़ेंगे और जवाब देंगे। पढ़ें पूरी खबर… दूसरे टेस्ट में भारत 475/8 पर भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट कोलंबो में खेला जा रहा है। मैच के दूसरे दिन बारिश के कारण दूसरे सेशन का खेल रोकना पड़ा। इसके बाद भारत ने 8 विकेट पर 475 रन बना लिए थे। ध्रुव जुरेल 95 रन बनाकर नाबाद थे और अपने दूसरे टेस्ट शतक से सिर्फ 5 रन दूर थे। ------------------ कोलंबो टेस्ट से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें बारिश के कारण मैच में देरी:श्रीलंका के खिलाफ भारत 475/8; जुरेल 95 रन बनाकर नाबाद, सुथार 18 रन पर आउट श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन भारत ने 8 विकेट पर 475 रन बना लिए हैं। कोलंबो में बारिश के कारण टी-ब्रेक के बाद तीसरे सेशन का खेल शुरू नहीं हो सका है। ध्रुव जुरेल 95 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि मोहम्मद सिराज उनका साथ दे रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर.…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18








