Responsive Scrollable Menu

क्या है मर्सिनरी स्पाइवेयर? Apple ने 110 देशों के यूजर्स को भेजा थ्रेट नॉटिफिकेशन, क्या है अटैक के मायने

एप्पल ने हाल में 110 देशों के यूजर्स को थ्रेट नॉटिफिकेशन भेजा. इस नोटिफिकेशन के जरिए एप्पल ने आगाह किया कि उनके iPhone पर मर्सिनरी स्पाइवेयर का अटैक हो सकता है. यह वायरस बहुत खतरनाक होता है. इसका अटैक सिर्फ अकाउंट से पैसे चुराने के लिए नहीं होता है बल्कि जासूसी के लिए होता है. यहां हम आपको एप्पल थ्रेट नोटिफिकेशन और मर्सिनरी स्पाइवेयर के बारे में बता रहे हैं. साथ ही इससे कैसे बचाव कर सकते हैं? यहां जानिए सबकुछ.

Continue reading on the app

भारत टी-20 सीरीज के लिए अफगानिस्तान टीम का ऐलान:इब्राहिम जादरान कप्तान होंगे, राशिद खान भी टीम में; 13, 15, 17 सितंबर को मुकाबले

भारत टी-20 सीरीज के लिए अफगानिस्तान ने टीम का ऐलान किया है। सितंबर में खेली जाने वाली तीन मैचों की सीरीज में इब्राहिम जादरान कप्तान होंगे। स्टार खिलाड़ी राशिद खान भी टीम में शामिल हैं। तीनों मैच पहले से तय शेड्यूल 13, 15 और 17 सितंबर को ही होंगे। हालांकि अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पहले गणेश चतुर्थी को एक मैच रखने का प्रस्ताव BCCI को भेजा था। सभी मुकाबले नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे। अफगानिस्तान का स्क्वॉड इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेद्दीकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, नूर रहमान, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांग्याल खरोती, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, नवीन उल हक, अब्दुल्लाह अहमदजई। रिजर्व खिलाड़ी: शाहिदुल्लाह कमाल, फरीद अहमद मलिक, इजाज अहमदजई। अफगानिस्तान बोर्ड ने तारीखें बदलने का प्रस्ताव रखा था अफगानिस्तान बोर्ड ने अपने स्टेक होल्डर्स के कहने पर BCCI के सामने तारीखें बदलने का प्रस्ताव रखा था। अफगानिस्तान ने 11, 13 और 14 सितंबर की तारीखों पर मैच कराने को कहा। उसका मानना था कि बदली तारीखों पर मैच कराने से दर्शकों की संख्या और स्टेडियम में आने वाले लोगों की संख्या बढ़ेगी। अब पुराने शेड्यूल पर ही सहमति बनी है। अफगानिस्तान के लिए यह सीरीज ऐतिहासिक होगी। ऐसा पहली बार होगा, जब अफगानिस्तान, भारत के खिलाफ बाइलेटलर सीरीज की मेजबानी करेगा। हालांकि सभी मैच भारत में ही होंगे। बांग्लादेश दौरा टल सकता है इस सीरीज की वजह से टीम इंडिया के बांग्लादेश दौरे पर जाने की संभावना लगभग खत्म हो गई है। अफगानिस्तान सीरीज के अनाउंसमेंट से पहले इसी टाइम विंडो के आसपास बांग्लादेश दौरे की संभावना बन रही थी। भारत की श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज 27 अगस्त को खत्म होगी। जबकि एशियन गेम्स 24 सितंबर से शुरू होंगे। इन दोनों आयोजनों के बीच भारतीय टीम के पास खाली समय है। तीनों फॉर्मेट में खेल चुके हैं दोनों देश जून में भारत ने अफगानिस्तान की मेजबानी की थी। तब दोनों टीमों के बीच एक टेस्ट और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गई थी। आने वाली टी-20 इंटरनेशनल सीरीज के बाद भारत और अफगानिस्तान तीनों फॉर्मेट में एक-दूसरे के खिलाफ खेल चुके होंगे। पहले की तारीखों का ऐलान करते समय BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने कहा था- ‘हमने जून में अफगानिस्तान की मेजबानी की थी, जिसमें टेस्ट और वनडे सीरीज खेली गई थी। इस टी-20 सीरीज के बाद दोनों टीमें तीनों फॉर्मेट में एक-दूसरे के खिलाफ खेल चुकी होंगी।’ ------------------------------ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… कोलंबो में सिर टकराने पर जायसवाल-फर्नांडो की 25% फीस कटी:यशस्वी के बोल्ड होने पर दोनों भिड़ गए थे; दोनों ने गलती मानी भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो के बीच हुए विवाद पर ICC ने दोनों की 25-25% मैच फीस काटी है। दोनों खिलाड़ियों के खाते में 1-1 डिमेरिट पॉइंट जोड़ा गया है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

असमंजस में थी पूरी टीम, फिर कप्तान वैभव सूर्यवंशी ने खेला मास्टरस्ट्रोक, अंपायर को बदलना पड़ा फैसला

Vaibhav Sooryavanshi DRS Call: दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने ईस्ट जोन के कार्यवाहक कप्तान के रूप में अपनी परिपक्वता का लोहा मनवाया. नियमित कप्तान ईशान किशन के चोटिल होने पर कप्तानी संभालते ही वैभव ने 40वें ओवर में एक साहसिक कदम उठाया. जब अंपायर ने आर्यन जुयाल के खिलाफ कैच आउट की अपील खारिज कर दी और टीम असमंजस में थी, तब वैभव ने अपनी अंतरात्मा पर भरोसा करते हुए आखिरी सेकंड में डीआरएस लिया. जो सही साबित हुआ. Sun, 30 Aug 2026 16:24:32 +0530

  Videos
See all

ओरछा में शिवराज सिंह चौहान ने सुनी ‘मन की बात’...PM मोदी की जमकर तारीफ | Madhya Pradesh #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-30T11:12:50+00:00

Raashid Alvi On Mohan Bhagwat News: 'छवि बनाने के लिए ढोंग कर रहे भागवत' #shorts #ytshorts #bjp #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-30T11:11:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers