Responsive Scrollable Menu

लावा का 5G स्मार्टफोन विराट V1 प्रो भारत में लॉन्च:शुरुआती कीमत ₹13,999; 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा मिलेगा

लावा ने अपनी विराट सीरीज का नया स्मार्टफोन 'विराट V1 प्रो 5G' भारत में लॉन्च कर दिया है। ब्रांड-न्यू विराट सीरीज के विराट V1 और विराट V1 5G के मार्केट में आने के ठीक एक महीने बाद कंपनी ने इस नए मेंबर को लाइनअप में शामिल किया है। इस 5G फोन को विराट V1 5G से ऊपर रखा गया है, जिसमें बेहतर प्राइमरी कैमरा और फास्ट चार्जिंग जैसे अपग्रेड्स दिए गए हैं। इस स्मार्टफोन में 5G सपोर्ट वाला यूनिसॉक T8200 प्रोसेसर, 6,000mAh की बड़ी बैटरी, ब्लोटवेयर-फ्री UI और धूल व पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग जैसे फीचर्स मौजूद हैं। कीमत, डिस्काउंट ऑफर्स और सेल की तारीख लावा विराट V1 प्रो 5G भारत में सिंगल मेमोरी कॉन्फिगरेशन यानी 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसकी बिक्री ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर 31 अगस्त को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। फोन को सिक्किम मिडनाइट और स्पिति फ्रॉस्ट दो कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इस स्मार्टफोन की रिटेल कीमत ₹15,999 तय की गई है। स्पेशल लॉन्च ऑफर के तहत, किसी भी बैंक के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने पर ग्राहकों को ₹2,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इस ऑफर के बाद फोन की कीमत ₹13,999 हो जाएगी। लावा ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह स्मार्टफोन कंपनी के ऑफलाइन रिटेल नेटवर्क पर 'लावा शार्क 2 प्रो 5G' के नाम से अवेलेबल कराया जाएगा। 120Hz डिस्प्ले और 1TB तक एक्सपेंडेबल स्टोरेज स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो लावा विराट V1 प्रो 5G में 6.74-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz तक के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। स्क्रीन की मैक्सिमम ब्राइटनेस 550 निट्स तक पहुंचती है। स्मूथ डे-टू-डे ऑपरेशंस के लिए इसका UI 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। परफॉरमेंस के लिए इसमें यूनिसॉक T8200 (Unisoc T8200) प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी का दावा है कि इस हैंडसेट ने AnTuTu बेंचमार्क पर 5,00,000 से ज्यादा का स्कोर किया है, जो व्हाट्सएप चैटिंग, वीडियो देखने और लाइट गेमिंग जैसे कैजुअल से मॉडरेट इस्तेमाल के लिए सही है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है, जबकि फोन 6GB तक के एडिशनल RAM बूस्ट को भी सपोर्ट करता है। 50MP कैमरा और 2K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट कैमरा सेटअप में कंपनी ने बड़ा बदलाव किया है। जहां पिछले विराट V1 5G में 13MP का प्राइमरी कैमरा था, वहीं नए विराट V1 प्रो 5G में 50MP का प्राइमरी शूटर दिया गया है। इसी तरह फ्रंट कैमरा भी 5MP से अपग्रेड करके 8MP कर दिया गया है। फोन का फ्रंट और रियर दोनों कैमरा 30 FPS पर 2K रेजोल्यूशन तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें ड्यूल-व्यू वीडियो फीचर भी दिया गया है, जिससे यूजर एक साथ फ्रंट और रियर दोनों कैमरों से वीडियो कैप्चर कर सकते हैं। Android 16 और 6,000mAh की दमदार बैटरी लावा की पुरानी परंपरा की तरह इस फोन में भी ब्लोटवेयर-फ्री क्लीन UI मिलता है। यह स्मार्टफोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉइड 16 पर रन करता है। कंपनी ने इसके साथ एंड्रॉइड 17 अपडेट और दो साल के सिक्योरिटी पैच अपडेट का वादा किया है। पावर बैकअप के लिए इसमें 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फ्री होम सर्विस और कनेक्टिविटी फीचर्स लावा विराट V1 प्रो 5G में कुछ अतिरिक्त फीचर्स भी दिए गए हैं… क्या आपको यह स्मार्टफोन खरीदना चाहिए? हालांकि, लावा शार्क V1 प्रो 5G के टेस्ट के बाद ही कोई अंतिम फैसला लिया जा सकता है, लेकिन यह स्मार्टफोन विराट V1 प्रो 5G के समान स्पेसिफिकेशंस के साथ आता है, जो फिलहाल ₹3,000 ज्यादा कीमत पर अवेलेबल है। ₹3,000 ज्यादा देने पर V1 प्रो 5G में आपको 2GB एक्स्ट्रा RAM और 128GB की दोगुनी स्टोरेज मिलती है। ₹20,000 से कम कीमत के सेगमेंट में विराट V1 प्रो 5G उन चुनिंदा स्मार्टफोन्स में से एक है जो 6GB RAM और 128GB स्टोरेज का कॉम्बिनेशन देते हैं। इसके Realme C83, iQOO Z11 Lite और Tecno Spark 50 5G जैसे कॉम्पिटिटर्स न सिर्फ महंगे हैं, बल्कि उनके बेस वेरिएंट में सिर्फ 4GB RAM ही मिलती है। ज्यादा RAM होने से स्मार्टफोन लंबे समय तक कंसिस्टेंट परफॉरमेंस देता है। ऐसे में अगर आप ₹20,000 के बजट में क्लीन सॉफ्टवेयर, 5G कनेक्टिविटी और ज्यादा स्टोरेज वाला फोन ढूंढ रहे हैं, तो यह एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। क्या होता है ब्लोटवेयर-फ्री UI और IP64 रेटिंग? ब्लोटवेयर-फ्री UI: स्मार्टफोन में पहले से इंस्टॉल होकर आने वाले थर्ड-पार्टी एप्स को ब्लोटवेयर कहते हैं। ब्लोटवेयर-फ्री UI का मतलब है कि फोन में केवल काम के ही गूगल और सिस्टम एप्स होंगे, जिससे फोन की स्पीड तेज रहती है, स्टोरेज बचती है और अनचाहे विज्ञापनों (Ads) से छुटकारा मिलता है। IP64 रेटिंग: यह स्मार्टफोन का एक प्रोटेक्शन स्टैंडर्ड है। इसमें '6' का मतलब है कि फोन पूरी तरह से धूल (Dustproof) से सुरक्षित है और '4' का मतलब है कि यह किसी भी दिशा से पड़ने वाले पानी के हल्के छीटों (Water Sprinkles) को सहन कर सकता है। ये खबर भी पढ़ें… बजाज ने नई पल्सर 125 और 150 लॉन्च की: कीमत 92,990 रुपए से शुरू; नए प्लेटफॉर्म, डिजाइन और एडवांस फीचर्स के साथ पेश बजाज ऑटो ने भारतीय टू-व्हीलर मार्केट में अपनी सबसे पॉपुलर कम्यूटर बाइक्स 'ऑल-न्यू पल्सर 125' और ‘पल्सर 150’ को लॉन्च कर दिया है। नई पल्सर 125 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹92,990 रखी गई है। वहीं पल्सर 150 की शुरुआती कीमत ₹1,15,233 एक्स-शोरूम तय की गई है। कंपनी ने इन दोनों मॉडल को नए प्लेटफॉर्म, नए डिजाइन, अपडेटेड चेसिस और एडवांस फीचर्स के साथ पेश किया है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

बजाज ने नई पल्सर 125 और 150 लॉन्च की:कीमत 92,990 रुपए से शुरू; नए प्लेटफॉर्म, डिजाइन और एडवांस फीचर्स के साथ पेश

बजाज ऑटो ने भारतीय टू-व्हीलर मार्केट में अपनी सबसे पॉपुलर कम्यूटर बाइक्स 'ऑल-न्यू पल्सर 125' और ‘पल्सर 150’ को लॉन्च कर दिया है। नई पल्सर 125 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹92,990 रखी गई है। वहीं पल्सर 150 की शुरुआती कीमत ₹1,15,233 एक्स-शोरूम तय की गई है। कंपनी ने इन दोनों मॉडल को नए प्लेटफॉर्म, नए डिजाइन, अपडेटेड चेसिस और एडवांस फीचर्स के साथ पेश किया है। 3 नए प्लेटफॉर्म्स में बंटी पल्सर रेंज कंपनी के मार्केटिंग प्रेसिडेंट सुमीत नारंग के अनुसार, कंपनी अपनी पूरी पल्सर रेंज को तीन मुख्य प्लेटफॉर्म्स-ओरिजिनल, एन और एनएस में बना रही है। ये नए मॉडल फेस्टिव सीजन से पहले मार्केट में पेश किए जा रहे 10 नए मॉडल/अपडेटेड वेरिएंट्स के प्लान का ही हिस्सा हैं। नए डिजाइन और चेसिस से लैस दोनों मोटरसाइकिलों में पुराना डबल-क्रैडल फ्रेम हटाकर नया सिंगल-क्रैडल फ्रेम दिया गया है। साथ ही रियर में ट्रेडिशनल ट्विन-शॉक एब्जॉर्बर की जगह अब मोनोशॉक सस्पेंशन जोड़ा गया है। लुक्स की बात करें तो इनमें नई एलईडी हेडलाइट, मस्कुलर फ्यूल टैंक और शार्प टेल सेक्शन देखने को मिलता है। इंजन और ट्रांसमिशन स्मार्ट फीचर्स और कनेक्टिविटी टॉप-स्पेक्ट्रम वेरिएंट्स में 5-इंच का कलर TFT डिस्प्ले दिया गया है। इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कॉल/एसएमएस अलर्ट, म्यूजिक कंट्रोल और डॉक्यूमेंट स्टोरेज जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा, टाइप-सी यूएसबी चार्जिंग, ऑल-एलईडी लाइटिंग और स्विचएबल इंजन स्टार्ट/स्टॉप सिस्टम भी शामिल किया गया है। मार्केट में मुकाबला भारतीय बाजार में नई पल्सर 125 का सीधा मुकाबला टीवीएस रेडर 125, होंडा एसपी 125 और हीरो एक्सट्रीम 125आर से होगा। वहीं, पल्सर 150 की टक्कर होंडा यूनिकॉर्न, होंडा एसपी 160 और टीवीएस अपाचे आरटीआर 160 से रहेगी। ये खबर भी पढ़ें… इंसान जैसे रोबोट्स फैक्ट्रियों और घरों में काम करेंगे: रोबोट शेफ खाना और ड्रिंक्स बना रहे, इमरजेंसी रेस्क्यू के लिए भी तैयार अब वो दिन दूर नहीं जब घरों और फैक्ट्रियों और घरों में इंसानों जैसे दिखने वाले ह्यूमनॉइड्स रोबोट्स काम करेंगे। चीन के बीजिंग में चल रहे वर्ल्ड रोबोट कॉन्फ्रेंस में 300 से ज्यादा कंपनियों ने 2000 से ज्यादा रोबोट्स पेश किए हैं। 23 अगस्त तक चलने वाले इवेंट में रोबोट शेफ खाना और ड्रिंक्स बना रहे हैं, डांस, बॉक्सिंग करने वाले रोबोट्स और इंडस्ट्रियल मशीनें तो पूरे इवेंट का सेंटर पाइंट बने हुए हैं। यही नहीं ये रोबोट रेस्क्यू के लिए भी तैयार हैं। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

बहन ने कर्ज लेकर दिलाया था पहला बैट, अब भारत के खिलाफ बनाए 420 रन, जानिए सोनल दिनुषा की कहानी

Sonal Dinusha: श्रीलंका को भारत के खिलाफ भले ही टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन 25 साल के ऑलराउंडर सोनल दिनुषा ने हर किसी का दिल जीत लिया. उन्होंने इस सीरीज में 3 शतक ठोके. Fri, 28 Aug 2026 13:20:05 +0530

  Videos
See all

नेपाल के नुवाकोट जिले में त्रिशूली बाजार, कुछ ही मिनटों में तबाह हो गई पूरी बसी-बसाई मार्किट.. #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T08:14:18+00:00

Rules Change From 1 September : 1 सितंबर से बदल जाएंगे ये नियम! | New Rules September | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T08:15:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers