Responsive Scrollable Menu

दिल्ली पुलिस ने हथियार तस्करी व आतंकी मॉड्यूल मामले में बिश्नोई के साथी दीपक खत्री को गिरफ्तार किया

दिल्ली पुलिस ने हथियार तस्करी व आतंकी मॉड्यूल मामले में बिश्नोई के साथी दीपक खत्री को गिरफ्तार किया

Continue reading on the app

NCW ने Delhi में 21-वर्षीय छात्रा की हत्या का लिया संज्ञान, आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग

राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने पश्चिमी दिल्ली में किराये के मकान में रहने वाली 21 साल की छात्रा और अंशकालिक मॉडल की हत्या का बृहस्पतिवार को स्वतः संज्ञान लिया। आयोग ने ‘एक्स’ पर एक बयान में कहा कि उसकी अध्यक्ष विजया रहाटकर ने संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखकर तुरंत और सख्त कार्रवाई की मांग की है। इसमें फरार आरोपी की जल्द गिरफ्तारी, घटना की विस्तृत जांच और भौतिक, फॉरेंसिक एवं डिजिटल सबूतों को सुरक्षित रखना शामिल है।

बयान में कहा गया है, ‘‘राष्ट्रीय महिला आयोग ने पश्चिमी दिल्ली के न्यू महावीर नगर में किराये के मकान में रहने वाली 21-साल की छात्रा एवं अंशकालिक मॉडल की कथित हत्या का स्वतः संज्ञान लिया है।’’ आयोग ने छात्रा की पहले हुई उत्पीड़न और पीछा करने की शिकायतों की विस्तृत जांच की मांग की है तथा पीड़ित परिवार के लिए उचित सहायता और सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा है। आयोग ने सात दिनों के भीतर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट मांगते हुए इस बात पर भी ज़ोर दिया कि कानून को तेज़ी से और प्रभावी ढंग से लागू करके महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि पुलिस को शक है कि दिल्ली विश्वविद्यालय की पत्राचार शाखा की 21 साल की छात्रा की तिलक नगर इलाके में उसके घर पर कई बार चाकू मारकर हत्या कर दी गई।

हत्या करने वाला व्यक्ति छात्रा का परिचित था और वह इस बात से नाराज़ था कि छात्रा किसी और से बात कर रही थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान इमरान (26) के तौर पर हुई है और वह फरार है। उसे पकड़ने के लिए पुलिस ने कम से कम 15 टीम बनाई हैं।

Continue reading on the app

  Sports

संजय मांजरेकर ने टीम इंडिया पर कसा तंज, बिना नाम लिए शुभमन गिल और गौतम गंभीर का उड़ाया मजाक!

भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया कोलंबो टेस्ट मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ. टीम इंडिया के पास इस मैच को जीतने का एक बेहतरीन मौका था, लेकिन फॉलोऑन देने की उसकी रणनीति कारगार साबित नहीं हुई. खास तौर पर सोनल दिनुशा की दमदार बल्लेबाजी के आगे भारतीय गेंदबाज बेबस नजर आए. ऐसे में अब कोलंबो टेस्ट नहीं जीतने पर पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने टीम इंडिया पर तंज कसा है. Fri, 28 Aug 2026 07:06:38 +0530

  Videos
See all

Nepal Flood Ground Report | जहां दिखी सबसे भयानक तबाही.. वहां अब क्या हालात हैं? #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T02:42:50+00:00

Nepal Flood News: नेपाल में बाढ़ से तबाही के बाद कैसे हालात|Ground Report। Flood 2026 |Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T02:45:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers