Responsive Scrollable Menu

US Dollar के मुकाबले Rupee 1 पैसे की मामूली गिरावट के साथ 95.45 पर बंद हुआ

अमेरिकी मुद्रा में मजबूती और घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी के रुख के बीच रुपये ने शुरुआती बढ़त गंवा दी और बृहस्पतिवार को कारोबार के अंत में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले एक पैसे की मामूली गिरावट के साथ 95.45 पर बंद हुआ। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि वैश्विक बाजार में अमेरिकी मुद्रा की व्यापक मजबूती ने कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से मिले समर्थन को बेअसर कर दिया। ईरान और ओमान के बीच जलडमरूमध्य से होकर अस्थायी नौवहन गलियारा बनाने को लेकर जारी बातचीत के बीच ब्रेंट कच्चे तेल की कीमत कई कारोबारी सत्रों में पहली बार 90 डॉलर के स्तर से नीचे आई है।

कारोबारियों ने बताया कि हालांकि अभी कोई अंतिम समझौता नहीं हुआ है, लेकिन बातचीत जारी रहने से वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की आपूर्ति में लंबे समय तक व्यवधान की आशंका कम हुई है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 95.50 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान यह 95.40 के उच्च स्तर तक गया और 95.56 के निचले स्तर तक आया।

अंत में यह 95.45 प्रति डॉलर पर बंद हुआ जो पिछले बंद भाव से एक पैसे की गिरावट है। रुपया मंगलवार को 26 पैसे की बढ़त के साथ 95.44 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। ‘ईद-ए-मिलाद’ के अवसर पर बुधवार को भारतीय विदेशी मुद्रा बाजार बंद था।

कोटक सिक्योरिटीज के जिंस एवं मुद्रा शोध प्रमुख अनिंद्य बनर्जी ने कहा, ‘‘विशेष मुद्रा अदला-बदली सुविधा के तहत 21 अगस्त तक करीब 73 अरब डॉलर का कुल प्रवाह हुआ। इसमें केवल विदेशी मुद्रा प्रवासी (बैंक) यानी एफसीएनआर (बी) जमा के जरिये 65 अरब डॉलर से अधिक आए हैं। यह वर्ष 2013 की चर्चित योजना के तहत जुटाई गई राशि से करीब ढाई गुना है।

31 अगस्त की जमा की समयसीमा को लेकर अंतिम दौर के प्रवाह और दिसंबर तक खुली विदेशी वाणिज्यिक उधारी (ईसीबी) खिड़की को देखते हुए हमारा अनुमान है कि इन योजनाओं के तहत कुल प्रवाह 85 से 90 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है।’’ उन्होंने कहा कि इससे विदेशी मुद्रा का मजबूत भंडार तैयार हुआ है और इसका मतलब है कि रुपये की बढ़त की संभावनाएं अभी काफी हद तक इस्तेमाल नहीं हुई हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हमारा अनुमान है कि रुपया 95 से 96 के दायरे के बीच रह सकता है...हम भारतीय रुपये को लेकर आशावादी बने हुए हैं।’’ इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत बढ़कर 99.21 पर कारोबार रहा। घरेलू शेयर बाजार में सेंसेक्स 539.35 अंक टूटकर 76,933.59 अंक पर जबकि निफ्टी 116.90 अंक की गिरावट के साथ 24,090.85 अंक पर बंद हुआ।

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल वायदा कारोबार में 0.61 प्रतिशत चढ़कर 88.38 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने बृहस्पतिवार को 298.26 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध बिक्री की।

Continue reading on the app

उत्तराखंड सरकार का ‘सैनिक कल्याण’ देश के दूसरे राज्यों के लिए कैसे बना मॉडल? जानें विस्तार से

धामी सरकार के प्रयास से उत्तराखंड अग्निवीर रोजगार सेल का गठन करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है. देश की रक्षा में बलिदान देने वाले वीर शहीदों की प्रतिमाएं उनके पैतृक गांवों में स्थापित की जाएंगी.

Continue reading on the app

  Sports

ENG vs PAK: लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने कसा शिकंजा, पाकिस्तान को 110 पर ढेर करने के बाद बनाई 261 रन की बढ़त

pak vs eng lord's test score: दूसरे दिन स्टंप्स तक इंग्लैंड ने दूसरी पारी में तीन विकेट खोकर 81 रन बना लिए हैं, जिससे उसकी मेजबानों की बढ़त 261 रन हो गई है. इंग्लैंड ने पहली पारी में 290 रन बनाने के बाद पाकिस्तान को 110 रन पर समेट दिया था. अब पाकिस्तान के सामने इस टेस्ट मैच को बचाने की बड़ी चुनौती है. Sat, 29 Aug 2026 00:20:23 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update :ईरान अमेरिका महायुद्ध की बड़ी खबरें! Trump Mojtaba Khamenei | News18 #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T22:30:17+00:00

Nepal Flood News : नेपाल में महाविनाश का खतरा, चीन के अलर्ट के बाद मचा हड़कंप | News Ki Pathshala #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T22:30:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers