स्कूटी को बचाने के चक्कर में ड्राइवर ने घुमा दिया बस का हैंडल, ऐसे अधर में अटकी 30 लोगों की जान
केरल के एर्नाकुलम जिले के कक्कूर गांव से रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा सामने आया है. सड़क किनारे लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई यह खौफनाक फुटेज देखकर किसी का भी दिल दहल जाएगा. वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक तेज रफ्तार टूरिस्ट बस सड़क पर दौड़ रही थी, तभी अचानक सामने एक स्कूटर सवार आ गया. टक्कर से बचाने के लिए ड्राइवर ने अपनी जान की परवाह न करते हुए कट मारा और बस का संतुलन बिगड़ गया. देखते ही देखते बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेट्रोल पंप के मोड़ पर पलट गई. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. इस भीषण दुर्घटना में लगभग 30 यात्री घायल हो गए हैं. स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया.केरल के एर्नाकुलम जिले के कक्कूर गांव से रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा सामने आया है. सड़क किनारे लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई यह खौफनाक फुटेज देखकर किसी का भी दिल दहल जाएगा. वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक तेज रफ्तार टूरिस्ट बस सड़क पर दौड़ रही थी, तभी अचानक सामने एक स्कूटर सवार आ गया. टक्कर से बचाने के लिए ड्राइवर ने अपनी जान की परवाह न करते हुए कट मारा और बस का संतुलन बिगड़ गया. देखते ही देखते बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेट्रोल पंप के मोड़ पर पलट गई. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. इस भीषण दुर्घटना में लगभग 30 यात्री घायल हो गए हैं. स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया.
पीएम मोदी की जनधन योजना के 12 साल पूरे, योजना बनी आर्थिक सशक्तिकरण की बड़ी मिसाल
PM Jan Dhan Yojana: पीएम जन धन योजना ने 12 वर्षों में 59.09 करोड़ खाते खोले गए हैं, जिसमें 32.92 करोड़ महिला लाभार्थी हैं. जमा राशि 20 गुना बढ़कर 3,16,514 करोड़ रुपये हो गई है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18









