Responsive Scrollable Menu

Upcoming EV: बॉक्सी डिजाइन वाली सुजुकी ई-स्काई से पर्दा उठा; जानें कीमत और फीचर

Upcoming EV: जापान की वाहन निर्माता कंपनी सुजुकी ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक केई कार ई-स्काई के प्रोडक्शन-रेडी मॉडल से पर्दा उठा दिया है। इसे वैश्विक बाजारों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। कंपनी का फोकस छोटे आकार के बावजूद ज्यादा केबिन स्पेस और शहरी इस्तेमाल में आसान ड्राइविंग पर है।

कीमत
यूनाइटेड किंगडम में ई-स्काई की शुरुआती कीमत 20,000 पाउंड से कम रहने की उम्मीद है, जो करीब 26.08 लाख रुपये के बराबर है। भारत में इस इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च करने को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

बॉक्सी डिजाइन
ई-स्काई का प्रोडक्शन मॉडल पिछले साल टोक्यो मोटर शो में पेश किए गए कॉन्सेप्ट से मिलता-जुलता है। इसमें बॉक्सी बॉडी, सीधा केई कार सिल्हूट और कॉम्पैक्ट आकार दिया गया है। इसका डिजाइन संकरी सड़कों और छोटे पार्किंग स्पेस के लिए उपयोगी है।

310 किमी रेंज
रिपोर्ट्स के अनुसार, ई-स्काई में फ्रंट-व्हील-ड्राइव इलेक्ट्रिक मोटर मिलेगी, जो करीब 63 बीएचपी की पावर दे सकती है। इसकी अनुमानित ड्राइविंग रेंज 310 किलोमीटर तक हो सकती है। कार का टर्निंग रेडियस 4.4 मीटर है, जिससे शहर में इसे चलाना आसान होगा।

इसके प्रमुख आयाम हैं:
लंबाई: 3,395 मिलीमीटर
चौड़ाई: 1,475 मिलीमीटर
ऊंचाई: 1,625 मिलीमीटर
व्हीलबेस: 2,460 मिलीमीटर
कर्ब वेट: 1,030 किलोग्राम

आधुनिक फीचर्स
ई-स्काई में 10.1 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलेगा। इसका नेविगेशन सिस्टम बैटरी चार्ज और ट्रैफिक के आधार पर रूट प्लान करने के साथ जरूरत पड़ने पर चार्जिंग स्टेशन भी सुझा सकता है।

कार में ईजी ड्राइव पैडल और वी2एल जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। ईजी ड्राइव पैडल स्टॉप-एंड-गो ट्रैफिक में ड्राइविंग को आसान बनाएगा, जबकि वी2एल के जरिए कार की बैटरी से बाहरी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चलाए जा सकेंगे।

ई-स्काई सुजुकी की वैश्विक इलेक्ट्रिक वाहन रणनीति का अहम हिस्सा है। कंपनी छोटे और व्यावहारिक इलेक्ट्रिक मॉडल के जरिए अपने जीरो-एमिशन पोर्टफोलियो को मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

TVS Scooter: टीवीएस जुपिटर 110 की नई स्पेक्ट्रल रेंज लॉन्च, नए कलर्स के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

TVS Scooter: भारत में टीवीएस कई सेगमेंट में स्कूटर और मोटरसाइकिल की बिक्री करती है। कंपनी के लोकप्रिय स्कूटरों में टीवीएस जुपिटर 110 भी शामिल है। अब कंपनी ने जुपिटर 110 की नई स्पेक्ट्रल रेंज भारतीय बाजार में लॉन्च की है। इसमें दो नए डुअल-टोन रंगों के साथ कई प्रीमियम और आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं। हालांकि, स्कूटर के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

दो नए रंगों में आई स्पेक्ट्रल रेंज
टीवीएस जुपिटर 110 की नई स्पेक्ट्रल रेंज को दो नए रंग विकल्पों के साथ पेश किया गया है। दोनों रंग डुअल-टोन फिनिश के साथ आते हैं, जिससे स्कूटर का लुक पहले की तुलना में ज्यादा आकर्षक और प्रीमियम नजर आता है।

मिलेंगे ये आधुनिक फीचर्स
नई रेंज में प्रीमियम और लंबी सीट दी गई है। इसके अलावा स्कूटर में सीक्वेंशियल टर्न इंडिकेटर, टाइप-C चार्जिंग पोर्ट और 33 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है।

कनेक्टिविटी के लिए इसमें स्मार्ट कनेक्ट तकनीक, नेविगेशन, कॉल और एसएमएस अलर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। साथ ही टीवीएस आईगो असिस्ट की सुविधा भी मिलती है।

113.3 सीसी का इंजन
नई स्पेक्ट्रल रेंज के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें पहले की तरह 113.3 सीसी का पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 5.9 किलोवाट की अधिकतम पावर और 9.8 न्यूटन मीटर का पीक टॉर्क जनरेट करता है।

कंपनी अधिकारी ने क्या कहा?
टीवीएस मोटर कंपनी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिरुद्ध हलदर के अनुसार, जुपिटर डुअल-टोन के जरिए कंपनी स्कूटर की लोकप्रियता को आगे बढ़ा रही है। नई रेंज में सेगमेंट में पहली बार स्पेक्ट्रल रंगों के साथ सीक्वेंशियल टर्न सिग्नल लैंप जैसे फीचर्स पेश किए गए हैं।

कीमत कितनी है?
टीवीएस जुपिटर 110 स्पेक्ट्रल रेंज की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹89,825 रखी गई है। नए डुअल-टोन रंग और अतिरिक्त प्रीमियम फीचर्स इसे जुपिटर 110 रेंज में एक आकर्षक विकल्प बनाते हैं।

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

  Sports

लॉर्ड्स में गूंजी इमरान खान की गूंज, बेटों के 18 मिनट के इंटरव्यू से भड़का पीसीबी, टेस्ट मैच रोकने की दी धमकी

Sky Sports vs PCB: लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान स्काई स्पोर्ट्स पर इमरान खान के बेटों का इंटरव्यू दिखाए जाने से बड़ा विवाद खड़ा हो गया. सुलेमान और कासिम खान ने अपने पिता की गिरती सेहत और सुरक्षा पर गहरी चिंता जताई. इस प्रसारण से नाराज पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने लंच के बाद मैच का बहिष्कार करने की कड़ी धमकी दे डाली. भारी कूटनीतिक खींचतान और 18 मिनट के इस बहुचर्चित इंटरव्यू के बाद आखिरकार पाकिस्तानी टीम मैदान पर वापस लौटी, जिसने खेल और राजनीति के जटिल रिश्तों को फिर बेनकाब कर दिया. Fri, 28 Aug 2026 01:40:59 +0530

  Videos
See all

Rules Change 1st September : 1 सितंबर से बदलेंगे ये 4 नियम, LPG गैस से लेकर UPI तक... | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T23:00:23+00:00

Nepal Flood Tragedy | कैलाश मानसरोवर यात्रा में फंसे 200 से ज़्यादा भारतीय ! | #shorts #shortvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T22:57:50+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers