UPSC CAPF AC result 2026: सफल उम्मीदवार पीएसटी और पीईटी के लिए करेंगे तैयारी, 15 दिनों में यूपीएससी पोर्टल पर दर्ज करें अपनी डीटेल
UPSC CAPF AC result 2026: यूपीएससी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सीएपीएफ एसी लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में सफल उम्मीदवार अब पीएसटी और पीईटी के लिए तैयारी करेंगे। इन्हें 15 दिनों के भीतर यूपीएससी पोर्ट पर अपनी जानकारी दर्ज करनी होगी। आइए जानें
'विद्यापीठ से निकलने से पहले...', दीक्षांत समारोह में Gen-Z के गाइड बने गृहमंत्री अमित शाह
Amit Shah at Gujarat University: Gen-Z विरोध प्रदर्शन के बाद हर तवका खास युवाओं पर फोकस रख रहा है. फिर चाहे पीएम मोदी का आईआईटी दिल्ली दौरा हो या राहुल गांधी का जगह जगह छात्रों की गूंज कार्यक्रम. हर पार्टी-हर नेता युवाओं पर प्रमुखता से ध्यान दे रहे हैं. इसी बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गुरूवार को गुजरात पहुंचे. उन्होंने गुजरात विद्यापीठ के 72वें सालाना दीक्षांत समारोह में शिरकत की. इस दौरान केंद्रीय गृहमंत्री जेनजी के गाइड के रूप में नजर आए.
गुजरात विद्यापीठ के 72वें सालाना दीक्षांत समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि विद्यापीठ परिसर से निकलने से पहले, आपको अपने जीवन के लिए एक लक्ष्य तय करना चाहिए, और लक्ष्य तय करते समय इस बात का बोझ न लें कि वह पूरा होगा या नहीं. शाह ने उदाहरण देते हुए कहा कि एक बहुत मशहूर व्यक्ति ने मुझसे कहा था कि यह नहीं सोचना चाहिए कि काम पूरा होगा या नहीं. बस यह सोचना चाहिए कि वह काम करने लायक है या नहीं. जीवन में लक्ष्य तय करने के बाद छात्र विद्यापीठ से बाहर कदम रखेगा, और दूसरी बात यह कि लक्ष्य अपने लिए नहीं, बल्कि देश, समाज, गरीबों और लोगों के लिए तय किया जाना चाहिए.
#WATCH | Ahmedabad, Gujarat | At the 72nd Annual Convocation of Gujarat Vidyapith, Union Home Minister Amit Shah says, "Before leaving the premises of the Vidyapith, you must set one goal for your life, and while setting that goal, do not burden yourself with whether it will be… pic.twitter.com/UuGKZlXEXc
— ANI (@ANI) August 27, 2026
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Moneycontrol
News Nation







