Responsive Scrollable Menu

रिपोर्ट-आज चुनाव हुए तो NDA को 326 सीटों का अनुमान:लेकिन सरकार की लोकप्रियता में कमी के संकेत; 2024 में मिली थीं 293 सीटें

अगर आज लोकसभा चुनाव होते हैं, तो BJP के नेतृत्व वाले NDA को लोकसभा में 543 में से 326 सीटें मिल सकती हैं। इंडिया टुडे के 'मूड ऑफ द नेशन' (MOTN) सर्वे के मुताबिक, NDA अभी भी मजबूत स्थिति में है। हालांकि, उसकी लोकप्रियता में कमी के संकेत भी दिख रहे हैं। अभी चुनाव हुए थो भाजपा को 261 सीटें मिल सकती हैं। साल 2024 के लोकसभा चुनावों में NDA ने 293 सीटें जीती थीं। खुद BJP की सीटें 303 से घटकर 240 हो गई थीं। जनवरी के सर्वे से 26 सीटें कम NDA अब अपने 12वें साल में है। जनवरी में हुए पिछले MOTN सर्वे में NDA को 352 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया था। इस बार का अनुमान पिछले सर्वे से 26 सीटें कम है। जनवरी के सर्वे की तुलना में इंडिया ब्लॉक की सीटों में कोई खास बढ़ोतरी होने की संभावना नहीं है। इस सर्वे में कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन को 185 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है, वहीं जनवरी में 182 सीटों का अनुमान लगाया गया था। इंडिया टुडे ग्रुप लगभग दो दशकों से यह सर्वे करवा रहा है। यह साल में दो बार (जनवरी और अगस्त) होता है। अगस्त 2026 का सर्वेक्षण C-VOTER द्वारा किया गया है। वोट शेयर के मामले में, एनडीए को जनवरी के MOTN (47%) से मामूली गिरावट (45.1%) देखने की संभावना है। यह अगस्त 2025 के सर्वे के बाद से सबसे कम है, जिसमें 46.7% वोट शेयर का अनुमान लगाया गया था। एनडीए को 2024 के चुनावों में 44% वोट मिले थे। 2027 में 7 राज्यों में चुनाव, 22% वोटर जेन-जी अगले साल 7 राज्यों- उत्तर प्रदेश, गुजरात, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मणिपुर और गोवा में विधानसभा चुनाव होने हैं। इन चुनावों में जेन-जी यानी 18 से 29 साल के मतदाता अहम भूमिका निभा सकते हैं। इसके पीछे दो बड़ी वजहें हैं। पहली, जुलाई में दिल्ली में हुआ जेन-जी आंदोलन, जिसने युवाओं के राजनीतिक रुझान को लेकर नई बहस छेड़ी। दूसरी, बिहार के बांकीपुर और मध्य प्रदेश के दतिया उपचुनाव के चौंकाने वाले नतीजे, जिनसे युवाओं की चुनावी भूमिका पर चर्चा तेज हुई है। राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, चुनावी समीकरण में महिला, पिछड़ा, किसान और दलित जैसे वर्गों के साथ अब जेन-जी भी एक अहम वोटर ग्रुप बनता जा रहा है। इन 7 चुनावी राज्यों में करीब 22% मतदाता 18 से 29 साल की उम्र के हैं। ऐसे में युवा वोट किसी भी पार्टी के चुनावी समीकरण को बदल सकता है। खबर अपडेट हो रही है…

Continue reading on the app

मुरादाबाद में स्वाइन फ्लू का पहला मामला सामने आया

मुरादाबाद में स्वाइन फ्लू का पहला मामला सामने आया

Continue reading on the app

  Sports

ग्रैंडमास्टर प्रज्ञानानंद ने रचा इतिहास,जीसीटी का खिताब जीतने वाले बने पहले भारतीय

भारत के युवा ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंद ग्रैंड शतरंज टूर का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं. प्रज्ञानानंद की ये खिताबी इसलिए भी रोमांचक रही क्योंकि वह अमेरिका के फैबियानो कारुआना से 6 अंक पीछे चल रहे थे, लेकिन पीछड़ने के बाद भारतीय खिलाड़ी अपनी बेहतरीन वापसी से सबको चौंका दिया और चैंपियन बने. Fri, 28 Aug 2026 10:56:50 +0530

  Videos
See all

Reservation Hatao Andolan: ‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को लेकर आई बड़ी खबर | #harshdubey #jpnadda #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T05:13:53+00:00

Shatrughan Sinha: बागी सांसदों के फैसले पर शत्रुघ्न का बड़ा बयान! #shorts #tmc #viral #news #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T05:08:42+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers