Responsive Scrollable Menu

Nepal Tibet सीमा पर आई Flood में 288 भारतीय लापता, राहत कार्य में जुटा MEA

(फोटो के साथ) नयी दिल्ली, 27 अगस्त नेपाल-तिब्बत सीमा पर आई विनाशकारी बाढ़ के बाद कम से कम 288 भारतीय अब भी लापता हैं, जबकि लगभग 200 अन्य चीन की ओर फंसे हुए हैं। विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा कि भारत दोनों देशों के अधिकारियों के लगातार संपर्क में है, ताकि बचाव अभियान में समन्वय किया जा सके।

इसने कहा कि बचाव अभियान में तेजी आने के साथ भारत नेपाल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है और संकट से निपटने में उसकी मदद कर रहा है। नेपाल में बुधवार को अचानक आई बाढ़ ने तीन जिलों में भारी तबाही मचाई है। बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 270 हो गई।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शीर्ष अधिकारियों तथा काठमांडू और बीजिंग में भारत के राजदूतों के साथ उच्चस्तरीय बैठक के बाद कहा कि भारत बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फंसे भारतीयों की स्थिति का पता लगाने के लिए “पुरजोर प्रयास” कर रहा है। भारत ने बुधवार रात से दो सैन्य परिवहन विमानों के जरिए कुल 47.5 टन आपातकालीन राहत सामग्री नेपाल भेजी है और अधिक राहत सामग्री भेजने की प्रक्रिया जारी है। एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि भारत की तत्काल प्राथमिकता लापता भारतीयों का पता लगाना और उन्हें बचाना तथा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालना है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने प्रेस वार्ता में कहा कि नेपाल में लापता भारतीयों में जलविद्युत परियोजनाओं में काम करने वाले लोग और तमिलनाडु तथा पश्चिम बंगाल समेत विभिन्न राज्यों के पर्यटक समूह शामिल हैं। उन्होंने कहा, ‘‘288 भारतीय नागरिकों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। इनमें वे 73 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं, जो त्रिशूली-1 जलविद्युत परियोजना में काम कर रहे थे।

काठमांडू स्थित हमारा दूतावास इन लोगों के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए परियोजना प्रमुख के संपर्क में है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इसके अलावा, तमिलनाडु के 37 और 49 भारतीय नागरिकों के दो अलग-अलग समूह हैं, जो सम्राट और फ्लाई एवरेस्ट ट्रैवल एजेंसियों के माध्यम से कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए गए थे।’’ जायसवाल ने कहा कि पश्चिम बंगाल के 32 भारतीय नागरिकों का एक अलग समूह भी था, जो सम्राट ट्रैवल्स की मदद से रसुवा जिले के तिमुरे गया था। उन्होंने कहा कि वहीं, कुछ अन्य राज्यों के 61 भारतीय नागरिकों का एक और समूह भी था। उन्होंने कहा कि केरल के 33 भारतीय नागरिकों का एक और समूह भी था।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने तमिलनाडु के 21 भारतीय नागरिकों को बचा लिया है... हमें जानकारी मिली है कि मानसरोवर यात्रा पर गए कई भारतीय नागरिक चीन के क्षेत्र में फंसे हुए हैं।’’ जायसवाल ने कहा कि तिब्बत की ओर फंसे लगभग 200 भारतीय नागरिकों ने सुरक्षित निकाले जाने के लिए सहायता मांगी है। उन्होंने कहा कि इनमें से 95 लोग गारचेन में हैं और नेपाल में प्रवेश करने के लिए आगे बढ़ रहे हैं, जबकि चार लोग जिलॉन्ग शहर में और 13 लोग जुतुलपुक में हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि बाढ़ से तबाह हुए क्षेत्रों में स्थिति लगातार बदल रही है और भारत भारतीय नागरिकों को बचाने के लिए संबंधित अधिकारियों के संपर्क में है।

उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करने के बाद जयशंकर ने कहा, ‘‘बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सभी भारतीयों की स्थिति का पता लगाने के लिए तत्काल प्रयास किए जा रहे हैं।” जयशंकर ने कहा कि उनका मंत्रालय विभिन्न मंत्रालयों, राज्य सरकारों, टूर ऑपरेटर और अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय कर रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘हम इस मामले के साथ-साथ राहत प्रयासों को लेकर भी नेपाली पक्ष के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।’’ भारत ने बृहस्पतिवार को सैन्य परिवहन विमान से 37.5 टन राहत सामग्री की दूसरी खेप नेपाल भेजी। भारत ने बुधवार को 10 टन एचएडीआर (मानवीय सहायता और आपदा राहत) सामग्री भेजी थी।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत नेपाली अधिकारियों के साथ लगातार और करीबी संपर्क में है। हम जारी राहत प्रयासों को मजबूती से समर्थन देते रहेंगे।’’ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को नेपाल के अपने समकक्ष बालेंद्र शाह से बात की थी और वहां बाढ़ से हुई जान-माल की क्षति पर संवेदना व्यक्त की थी। साथ ही, उन्होंने कहा था कि भारत पड़ोसी देश को हरसंभव मानवीय सहायता देने के लिए तैयार है।

मोदी ने कहा था कि भारत के लोग इस कठिन समय में नेपाल के अपने भाइयों और बहनों के साथ एकजुटता से खड़े हैं।

Continue reading on the app

Dolphin के साथ क्रूरता! बिहार के Saharsa में दुर्लभ डॉल्फिन का शिकार करने पर Action, आरोपी गिरफ्तार

कोसी नदी में मछली पकड़ने निकले एक मछुआरे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैलने के बाद मामला वन विभाग और पुलिस तक पहुंच गया। वीडियो में मछुआरा जाल में फंसी दुर्लभ गंगा नदी डॉल्फिन को बाहर निकालकर अपने घर ले जाता दिखाई दे रहा है। मामला बिहार के सहरसा जिले का है, जहां कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी मछुआरे को गिरफ्तार कर लिया है।

मौजूद जानकारी के अनुसार, मछुआरा कोसी नदी में मछली पकड़ रहा था। इसी दौरान उसके जाल में गंगा नदी डॉल्फिन फंस गई। डॉल्फिन को जाल से निकालकर नदी में छोड़ने के बजाय मछुआरा उसे अपने साथ घर ले गया। इसी दौरान वहां मौजूद एक स्थानीय व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल फोन से बना लिया। बाद में यह वीडियो इंटरनेट पर साझा किया गया और देखते ही देखते तेजी से फैल गया।

वीडियो में मछुआरे को डॉल्फिन से तेल निकालने की बात करते हुए भी सुना गया। वीडियो सामने आने के बाद मामला वन विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारियों तक पहुंचा। अधिकारियों ने घटना को गंभीरता से लेते हुए मछुआरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। हालांकि, प्राथमिकी दर्ज होने के तुरंत बाद आरोपी का पता नहीं चल सका।

इसके बाद वन विभाग और पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। करीब दो दिनों तक खोजबीन के बाद तीसरे दिन बिहार पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी से पूछताछ की जा रही है। सहरसा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओम प्रकाश ने बताया कि डॉल्फिन का शिकार करने और उसे मारने के संबंध में मामला दर्ज किया गया है। वन विभाग और बिहार पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई शुरू की है।

ओम प्रकाश ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ चल रही है। पूछताछ पूरी होने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।

गौरतलब है कि गंगा नदी डॉल्फिन भारत में विशेष रूप से संरक्षित जलीय जीवों में शामिल है। इसे भारत का राष्ट्रीय जलीय जीव भी घोषित किया गया है। यह मुख्य रूप से गंगा, ब्रह्मपुत्र और मेघना नदी तंत्र में पाई जाती है। प्रदूषण, नदियों में पानी का घटता प्रवाह, मछली पकड़ने के जाल में फंसने और मानवीय गतिविधियों के कारण इस प्रजाति के सामने लगातार खतरे बने हुए हैं।

बता दें कि वन्यजीव संरक्षण कानून, 1972 के तहत संरक्षित वन्यजीवों का शिकार करना या उन्हें मारना अपराध है। मामले की प्रकृति और लागू प्रावधानों के आधार पर दोषी पाए जाने पर सात साल तक की जेल और जुर्माने का प्रावधान हो सकता है।

कोसी जैसी नदियां गंगा नदी डॉल्फिन के लिए महत्वपूर्ण आवास मानी जाती हैं। ऐसे में मछली पकड़ने के दौरान डॉल्फिन के जाल में फंसने की घटनाएं संरक्षण को लेकर भी चिंता बढ़ाती हैं। अधिकारियों की कार्रवाई से साफ है कि संरक्षित जलीय जीवों को नुकसान पहुंचाने के मामलों में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 

Continue reading on the app

  Sports

ट्रेंट बोल्ट को 17 साल लग गए, 316 मैच खेलकर मिली ये सफलता, पहली बार लिए इतने विकेट

यूरोप में नई-नई शुरू हुई ETPL लीग के पहले सीजन में ट्रेंट बोल्ट ने ये कमाल किया. न्यूजीलैंड के पूर्व पेसर को शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड भी मिला. Fri, 28 Aug 2026 19:54:29 +0530

  Videos
See all

Garjana: डिबेट में कांग्रेस प्रवक्ता ने की बदतमीजी तो एंकर ने सिखाया तगड़ा सबक ! | Rahul Gandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T15:12:18+00:00

Debate With Arnab LIVE: Congress ‘Jhooth Ki Goonj’ Exposed, Nationalist Vs Cong Gen Z #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T15:16:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers