राहुल रॉय होते आज सुपरस्टार? 90s की इस ब्लॉकबस्टर फिल्म को ठुकराया, 33 साल बाद भी है पछतावा
Rahul Roy Rejected Darr: बॉलीवुड में कई बार एक फिल्म किसी एक्टर की पूरी लाइफ और करियर को बदल देती है. कुछ एक्टर को ऐसी फिल्मों में काम करने का मौका मिलता है तो वह उसे हाथ से नहीं जाने जाते देते है. वहीं, इसके उलट कई एक्टर ऐसी फिल्मों को जाने-अनजाने में करने से मना कर देते हैं. जिनके लिए उन्हें आज भी पछतावा है. ऐसा ही एक किस्सा 90 के दशक के पॉपुलर एक्टर राहुल रॉय (Rahul Roy) से जुड़ा हुआ है. 'आशिकी' से रातों-रात लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले राहुल रॉय को एक ऐसी फिल्म ऑफर मिला था. जिसने शाहरुख खान के करियर को नई ऊंचाई दी. आइए जानते हैं कि वह फिल्म कौन सी थी और उन्होंने उस फिल्म को क्यों ठुकरा दिया था.
राहुल रॉय ने शाहरुख खान की इस फिल्म को ठुकराया
राहुल रॉय 90 के दशक की शुरुआत में बेहद पॉपुलर एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हो गए थे. 1990 में रिलीज हुई फिल्म 'आशिकी' से उन्हें घर-घर में पहचान मिली थी. फिल्म की स्टोरी, गाने और राहुल रॉय की एक्टिंग को लोगों ने खूब पसंद किया. इस फिल्म के बाद उन्हें कई बड़े फिल्ममेकर्स की ओर से बड़ी फिल्मों के ऑफर आने लगे. इसी दौरान दिग्गज डायरेक्टर यश चोपड़ा भी एक फिल्म पर काम कर रहे थे. राहुल राय के मुताबिक, यश चोपड़ा ने जिस किरदार को ध्यान में रखकर फिल्म की तैयार की थी, उसमें उन्हें लेने का विचार था. लेकिन उस समय राहुल राय ने वह फिल्म ठुकरा दी थी. बाद में उन्हें पता चला कि उन्होंने जिस फिल्म को करने से मना किया था, वह फिल्म कोई और नहीं बल्कि 1993 में रिलीज हुई 'डर' थी.
राहुल राय ने क्यों ठुकराई थी 'डर'?
राहुल राय ने हाल ही में अर्चना पूरन सिंह के चैट शो में बताया कि 'आशिकी' के हिट होने के बाद उन्हें कई बड़े फिल्ममेकर्स से फिल्मों के ऑफर मिल रहे थे. इसी दौरान यश चोपड़ा भी एक फिल्म की तैयारी कर रहे थे और उन्होंने फिल्म की स्टोरी उन्हें ध्यान में रखकर लिखी थी. लेकिन उन्होंने उस फिल्म को करने से मना कर दिया. उस वक्त उन्हें शायद अंदाजा नहीं था कि यह फिल्म आगे चलकर बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शामिल हो जाएगी. बाद में जब उन्हें पता चला कि वह फिल्म 'डर' थी और जिसमें शाहरुख खान ने रोल किया था. जिसके बाद उन्हें अपने फैसले पर पछतावा हुआ.
'डर' में शाहरुख खान ने निभाया था यादगार किरदार
'डर' 1993 में रिलीज हुई थी और इसका डायरेक्शन यश चोपड़ा ने किया था. फिल्म में शाहरुख खान ने राहुल मेहरा नाम के एक जुनूनी प्रेमी का किरदार निभाया था, जो अपने एक तरफा प्यार के लिए सारी हदें पार करने के लिए तैयार रहता है. इस फिल्म में उनके साथ सनी देओल और जूही चावला भी नजर आए थे. शाहरुख खान का किरदार इस फिल्म की सबसे बड़ी खासियत माना जाता है. उन्होंने फिल्म में एक नॉर्मल हीरो का रोल नहीं किया था, बल्कि एक ऐसे इंसान का किरदार निभाया जो प्यार में जुनूनी होता है. शाहरुख ने इस नेगेटिव किरदार को जिस अंदाज में निभाया,उसे लोगों ने खूब पसंद किया. इस फिल्म का 'I love you, K-k-k-Kiran' डायलॉग आज भी बहुत पॉपुलर है.
'डर' को मिला था नेशनल अवॉर्ड
'डर' उस दौर की कमर्शियली बहुत सक्सेसफुल मानी जाती है. मिली जानकारी के मुताबिक, यह फिल्म करीब 3.25 करोड़ रुपये में बनी थी और इसने 10.74 करोड़ रुपये की नेट कमाई की थी, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 14.92 से 19.73 करोड़ रुपये के बीच बताया जाता है. इस फिल्म की सक्सेस सिर्फ कमाई तक सीमित नहीं थी. इसे बेस्ट फिल्म का नेशनल अवॉर्ड भी मिला था. यह फिल्म अपनी अलग तरह की कहानी, स्टारकास्ट की परफॉर्मेंस और यश चोपड़ा के डायरेक्शन की वजह से 90 के दशक की यादगार फिल्मों शामिल हो गई. खास तौर पर शाहरुख खान का नेगेटिव किरदार आज भी उनके सबसे शानदार रोल्स में गिना जाता है.
ये भी पढ़ें: Raksha Bandhan 2026: 'भैया मेरे राखी के बंधन' से 'मेरी बहना है' तक, भाई-बहन के प्यार की मिसाल है ये गाने
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, कांगपोकपी में हथियारबंद हमले में 5 लोगों की मौत; नागा संगठनों ने बुलाया बंद
मणिपुर के कांगपोकपी में हथियारबंद हमलावरों ने बरसाईं गोलियां (प्रतीकात्मक तस्वीर)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
NDTV








