Responsive Scrollable Menu

Shashi Tharoor नेपाल बाढ़ को 'ड्रामा' बताकर घिरे, सोशल मीडिया पर संवेदनहीनता के आरोप

अंग्रेजी पर अपनी पकड़ के लिए मशहूर कांग्रेस सांसद शशि थरूर बृहस्पतिवार को उस समय असहज स्थिति में फंस गए जब नेपाल में आई विनाशाकरी बाढ़ को लेकर अपनी पोस्ट में उन्होंने इसे ‘‘पहाड़ियों में हुआ ड्रामा’’ बताया। थरूर की टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली। कई यूजर ने इस बात को लेकर उनकी आलोचना की कि भला उनके जैसे समृद्ध शब्द-भंडार वाला व्यक्ति ऐसी आपदा के लिए ‘‘शब्दों का खराब चुनाव’’ कैसे कर सकता है।

नेपाल में मौजूद थरूर ने आपदा पर चिंता जताते हुए ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘कल काठमांडू के लिए रवाना हुआ, इस बात से पूरी तरह अनजान था कि पहाड़ियों में क्या ड्रामा हुआ था और उससे इतनी भयावह तबाही हुई।’’ उन्होंने आगे कहा, ‘‘तिब्बत सीमा के पास उत्तरी नेपाल के रसुवा जिले में अचानक आई भीषण बाढ़ ने भोटे कोशी और त्रिशूली नदियों के किनारे बड़े पैमाने पर तबाही मचाई। विशेषज्ञों का अनुमान है कि ‘ग्लोबल वार्मिंग’ या तिब्बत में आए भूकंप के कारण ग्लेशियर का एक बड़ा हिस्सा टूटकर नीचे घाटी में गिरा होगा।’’ तिरुवनंतपुरम से लोकसभा सदस्य थरूर ने कहा कि नेपाल पहुंचने पर उन्हें जनहानि के बारे में पता चला और यह भी जानकारी मिली कि करीब 2,000 या उससे अधिक लोगों के लापता होने का अनुमान है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं भारत सरकार की ओर से तत्काल राहत सहायता देने की घोषणा का पूरा समर्थन करता हूं।

नेपाल को हरसंभव सहायता की जरूरत है।’’ कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘मेरा दिल पीड़ितों और उनके प्रियजन के लिए दुखी है, जिनमें बड़ी संख्या में भारतीय पर्यटक भी शामिल हैं। इनमें कैलाश-मानसरोवर यात्रा पर गए करीब 100 लोग भी हैं। लापता लोगों के लिए प्रार्थना करता हूं, उम्मीद है कि उन्हें जल्द बचा लिया जाएगा।’’ हालांकि, थरूर के व्यापक संदेश के बावजूद सोशल मीडिया पर कई उपयोगकर्ताओं ने उनके द्वारा ‘‘पहाड़ियों में हुए ड्रामे से अनजान’’ जैसे शब्दों के इस्तेमाल को निशाना बनाया।

एक उपयोगकर्ता ने कहा, ‘‘क्या प्रकृति का कहर एक ‘ड्रामा’ था? शब्दों के चुनाव में आप इतने असंवेदनशील कैसे हो सकते हैं? अगर आपको यह नहीं पता कि कब क्या कहना है तो शब्दकोश जानने का क्या फायदा?

आपकी ‘सहानुभूति’ ही यहां ड्रामा लगती है!’’ एक अन्य उपयोगकर्ता ने लिखा, ‘‘सर, आप भारतीय अंग्रेजी के शेक्सपियर हैं।

Continue reading on the app

RBI Assistant Marks 2026 | Reserve Bank of India

RBI Reserve Bank of India Assistant Marks 2026 for 650 Post Post Update Date: 27-08-2026 Short Description : RBI Assistant Marks 2026 :  Notification has been released on the website @https://opportunities.rbi.org.in/scripts/vacancies.aspx & Application Form now started on 16 February 2026  to 10 March 2026. Reserve Bank of India Jobs 2026 Read the notification for recruitment eligibility, post information, selection procedure, Practice Test, ...

Continue reading on the app

  Sports

ENG vs PAK: लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने कसा शिकंजा, पाकिस्तान को 110 पर ढेर करने के बाद बनाई 261 रन की बढ़त

pak vs eng lord's test score: दूसरे दिन स्टंप्स तक इंग्लैंड ने दूसरी पारी में तीन विकेट खोकर 81 रन बना लिए हैं, जिससे उसकी मेजबानों की बढ़त 261 रन हो गई है. इंग्लैंड ने पहली पारी में 290 रन बनाने के बाद पाकिस्तान को 110 रन पर समेट दिया था. अब पाकिस्तान के सामने इस टेस्ट मैच को बचाने की बड़ी चुनौती है. Sat, 29 Aug 2026 00:20:23 +0530

  Videos
See all

Nepal Flood: सैलाब में बहते घर और छत पर फंसी जिंदगियां, देखें खौफनाक VIDEO! Flash Flood #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T20:00:29+00:00

ChakraView | Sumit Awasthi: कर्मचारियों की नाराजगी... मान सरकार पर पड़ सकती है भारी? | Punjab News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T19:52:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers