Responsive Scrollable Menu

BCCI ने ऑस्ट्रेलिया A के भारत दौरे के लिए इंडिया A महिला टीम घोषित की, ग्वालियर की अनुष्का शर्मा होंगी T20 टीम की कप्तान

BCCI ने ऑस्ट्रेलिया A महिला टीम के भारत दौरे के लिए इंडिया A टीम की घोषणा कर दी है, गुरुवार शाम जारी प्रेस विज्ञप्ति में क्रिकेट बोर्ड ने पूरे दौरे का कार्यक्रम घोषित किया है इसमें 3 T20 मुकाबले, 3 वनडे मैच और एक मल्टी-डे (चार दिवसीय) मैच खेला जाएगा, मध्य प्रदेश के लिए ये ख़ुशी और उपलब्धि की बात है कि ग्वालियर की बेटी अनुष्का शर्मा को टी 20 की कप्तानी दी गई है साथ ही वे वन डे और मल्टी डे टीम में उप कप्तान की भूमिका निभाएंगी।

ऑस्ट्रेलिया A महिला क्रिकेट टीम भारत दौरे पर आ रही है इस दौरे में वो 3 T20 मुकाबले, 3 वनडे मैच और एक मल्टी-डे (चार दिवसीय) मैच खेलेगी, दौरे का पहला मैच 12 सितम्बर को होगा जो टी 20 मुकाबला होगा और ये न्यू चंडीगढ़ में खेला जायेगा वहीं अंतिम मुकाबला 2 अक्टूबर से धर्मशाला में खेला जायेगा जो मल्टी डे मुकाबला यानि चार दिवसीय टेस्ट मैच होगा ।

धर्मशाला मेंखेला जायेगा मल्टी-डे मैच

बीसी सीआई के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया A के दौरे में तीन मैचों की T20 सीरीज़ न्यू चंडीगढ़ में खेली जाएगी, जबकि तीन वनडे मैच मोहाली के PCA स्टेडियम में होंगे। इस दौरे का समापन धर्मशाला में होने वाले मल्टी-डे मैच के साथ होगा।
महिला चयन समिति ने ऑस्ट्रेलिया A के भारत दौरे के लिए इंडिया A की टीमों की घोषणा कर दी है।

अनुष्का शर्मा टी 20 टीम की कप्तान 

T20 के लिए भारत ए टीम: अनुष्का शर्मा (कप्तान), सयाली सतघरे (उपकप्तान), वृंदा दिनेश, सुजाता डे, तेजल हसब्निस, निक्की प्रसाद, शिप्रा गिरी (विकेटकीपर), श्वेता सहरावत, उमा छेत्री (विकेटकीपर), तनुजा कंवर, मिन्नू मणि, वैष्णवी शर्मा, जिन्तिमणि कलिता, शबनम शकील, सिमरन दिल बहादुर

वन डे की कमान यास्तिका भाटिया को 

एक दिवसीय मैचों के लिए भारत ए टीम: यास्तिका भाटिया (कप्तान) (विकेटकीपर), अनुष्का शर्मा (उपकप्तान), वृंदा दिनेश, प्रिया पुनिया, तनीषा सिंह, तेजल हसब्निस, निक्की प्रसाद, उमा छेत्री (विकेटकीपर), मिन्नू मणि, अमनदीप कौर, वैष्णवी शर्मा, सयाली सतघरे, जिन्तिमणि कलिता, शबनम शकील, अक्षिता भगत

मल्टी-डे मैच की टीम  

मल्टी-डे मैच के लिए भारत ए टीम: यास्तिका भाटिया (कप्तान) (विकेटकीपर), अनुष्का शर्मा (वीसी), शुभा सतीश, प्रिया पुनिया, तनीषा सिंह, तेजल हसब्निस, निक्की प्रसाद, ममता मडिवाला (विकेटकीपर), सुश्री दिव्यदर्शनी, शुचि उपाध्याय, वैष्णवी शर्मा, सयाली सतघरे, जिन्तिमणि कलिता, शबनम शकील, अक्षिता भगत

Continue reading on the app

'वो मेरे इनर गारमेंट्स पर...'; डायरेक्टर करता था घटिया कमेंट्स, एक्ट्रेस ने दिया था दमदार जवाब

काम्या पंजाबी ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में बताया कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत में काफी स्ट्रगल देखा। वहीं, टीवी पर अपने बड़े ब्रेक के बारे में बात करते हुए काम्या ने बताया कि डायरेक्टर कुछ एक्टर्स को बहुत ज्यादा बुली करता था। 

Continue reading on the app

  Sports

Diamond League Final 2026 में नीरज चोपड़ा, 3 लेग मिस करने के बाद भी टॉप-6 में बनाई जगह, इस तारीख को दिखाएंगे दम

Neeraj Chopra: भारतीय स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा एक बार फिर एक्शन में नजर आने वाले हैं. उन्होंने डायमंड लीग फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है. ये मुकाबला अगले महीने खेला जाएगा. Fri, 28 Aug 2026 14:39:59 +0530

  Videos
See all

नेपाल में फिर तबाही! ची में फटा झील | Nepal Flood | Rasuwa | Viral Video | China #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T09:14:01+00:00

China Earthquake Breaking : चीन में अभी-अभी भूकंप. तेज झटकों से दहले लोग! | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T09:15:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers