Responsive Scrollable Menu

UP में Ganga River के 700 किमी बाढ़ क्षेत्र का सीमांकन पूरा, NGT को सौंपी रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश शासन ने राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) को बताया कि राज्य में गंगा नदी के बाढ़ के मैदान क्षेत्र की सीमा तय करने का काम पूरे 700 किलोमीटर के हिस्से में पूरा हो गया है। एनजीटी ने पहले इस काम की प्रगति पर रिपोर्ट मांगी थी। पच्चीस अगस्त को सुनवाई के दौरान एनजीटी अध्यक्ष न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव और विशेषज्ञ सदस्य अफरोज अहमद की खंडपीठ ने कहा कि राज्य के सिंचाई और जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता ने सीमांकन के काम की स्थिति के बारे में 22 अगस्त को एक हलफनामा दाखिल किया था।

खंडपीठ ने कहा कि राज्य के वकील के अनुसार उत्तर प्रदेश में गंगा नदी के 700 किलोमीटर के हिस्से में बाढ़-मैदान वाले क्षेत्र की पहचान करने और उसकी सीमा तय करने का काम पूरा हो गया है। रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘राज्य ने गंगा नदी के बाढ़-मैदान वाले क्षेत्र की सुरक्षा एवं संरक्षण की दिशा में काफी ठोस प्रगति की है। उसने कुल 7,350 खंभे लगाकर उन्नाव से बलिया तक सभी 13 संबंधित जिलों में नदी के चिह्नित हिस्से के लगभग 700 किलोमीटर की भौतिक सीमा के निर्धारण का काम पूरा कर लिया है।’’ इसमें कहा गया है कि सीमांकन का काम पूरा करना, गंगा नदी (कायाकल्प, संरक्षण और प्रबंधन) प्राधिकरण आदेश, 2016 के लक्ष्यों को हासिल करने और एनजीटी के पिछले निर्देशों के पालन की दिशा में एक अहम कदम है।

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘बाढ़ के मैदान क्षेत्र की जमीनी स्तर पर पहचान करने से संबंधित अधिकारियों को प्रभावी ढंग से निगरानी करने और चिह्नित इलाके में अनधिकृत गतिविधियों, अतिक्रमण और निर्माण को रोकने में मदद मिलेगी।’’ अधिकरण ने अपने आदेश में कहा कि रिपोर्ट में गंगा नदी की सहायक नदियों के लिए बाढ़ के मैदानों की सीमा तय करने की स्थिति के बारे में भी जानकारी दी गई है।

Continue reading on the app

Delhi में Onion की 35 रुपये किलो में बिक्री शुरू, बफर स्टॉक से मिलेगी राहत

(फाइल फोटो के साथ) नयी दिल्ली, 27 अगस्त केंद्र ने आम लोगों को राहत देने और कीमतों पर अंकुश लगाने के प्रयासों के तहत बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी में 35 रुपये प्रति किलोग्राम की रियायती दर पर प्याज की खुदरा बिक्री शुरू की। यह मौजूदा बाजार कीमत से 44 प्रतिशत कम है। केंद्र अपने भंडार यानी ‘बफर स्टॉक’ से प्याज बेच रहा है।

उपभोक्ता मामलों की सचिव निधि खरे ने कहा कि प्याज की कीमतों में वृद्धि कालाबाजारी, जमाखोरी और मुनाफाखोरी के कारण हुई है। उन्होंने कहा कि देश में त्योहारों के दौरान मांग पूरी करने के लिए प्याज की आपूर्ति पर्याप्त है। खरे ने कहा कि सरकार प्याज के निर्यात पर रोक लगाने पर विचार नहीं कर रही है, क्योंकि आपूर्ति को लेकर कोई समस्या नहीं है।

अप्रैल-जून, 2026 के दौरान प्याज का निर्यात करीब 3.82 लाख टन रहा। उन्होंने प्याज से लदे कई छोटे ट्रक को रवाना किया, जिसके साथ 35 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से ‘बफर स्टॉक’ के प्याज की खुदरा बिक्री की शुरुआत हुई। दिल्ली में बृहस्पतिवार को प्याज की कीमत 62 रुपये प्रति किलोग्राम है।

खुदरा बिक्री भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ लिमिटेड (नेफेड), भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता संघ लिमिटेड (एनसीसीएफ) और केंद्रीय भंडार के माध्यम से की जाएगी। मदर डेयरी भी अपने सफल स्टोर के जरिये प्याज बेचेगी। आपूर्ति तेजी से पहुंचाने के लिए सरकार विशेष रेलवे ‘रैक’ कांदा एक्सप्रेस के जरिये बड़ी मात्रा में प्याज राष्ट्रीय राजधानी ला रही है।

इस तरह का पहला ‘रैक’ 800 टन प्याज लेकर नासिक से रवाना हो चुका है और इसके बृहस्पतिवार को ही दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है। उपभोक्ता मामलों के विभाग ने बुधवार को कहा था, ‘‘आने वाले महीनों में घरेलू मांग पूरी करने के लिए प्याज की उपलब्धता पर्याप्त है।’’ वित्त वर्ष 2025-26 में प्याज का उत्पादन 307.37 लाख टन रहने का अनुमान है, जबकि पिछले वर्ष यह 307.67 लाख टन था। विभाग ने कहा, ‘‘मजबूत उत्पादन, भंडार की उपलब्धता और सक्रिय बाजार हस्तक्षेप से आने वाले महीनों में पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित होने तथा मौसमी कीमतों के दबाव को कम करने की उम्मीद है।’’ विभाग ने कहा कि उपभोक्ताओं तथा किसानों के हितों की रक्षा के लिए वह राज्यों में प्याज की कीमतों, आवक और उपलब्धता पर करीबी नजर रख रहा है।

पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने और अनुचित मूल्य वृद्धि को रोकने के लिए जरूरत पड़ने पर और कदम उठाए जाएंगे। विभाग ने कहा, ‘‘ओणम, गणेश चतुर्थी, दुर्गा पूजा, दशहरा, दिवाली और शादियों सहित त्योहारों के दौरान आमतौर पर मांग बढ़ने और आपूर्ति-श्रृंखला से जुड़े कारणों से प्याज की कीमतों में मौसमी बढ़ोतरी देखी जाती है।’’ पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने और कीमतों पर नियंत्रण के लिए सरकार ने भंडार से प्याज की चरणबद्ध और लक्षित बिक्री शुरू की है। सरकार ने ‘बफर स्टॉक’ के लिए करीब 1.21 लाख टन प्याज खरीदा है।

केंद्रीय भंडारण निगम (सीडब्ल्यूसी) को 2026-27 के दौरान पहली बार प्याज के ‘बफर स्टॉक’ के भंडारण की जिम्मेदारी दी गई है।

Continue reading on the app

  Sports

किसी को मिला ‘जर्सी टैटू’ तो किसी के कंधे पर नीले निशान… कोलंबो टेस्ट के बाद टीम इंडिया के सूरमाओं ने दिखाया अपना हाल

IND vs SL Test Series: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो टेस्ट मैच में कड़ी टक्कर देखने को मिली, जिसकी छलक खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया पर भी दिखाई. 5 दिनों की मेहनत के बाद भी ये मैच ड्रॉ रहा. Fri, 28 Aug 2026 08:02:35 +0530

  Videos
See all

Nepal Flood News: नेपाल में बाढ़ से तबाही के बाद कैसे हालात|Ground Report। Flood 2026 |Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T02:45:03+00:00

Nepal Flood Ground Report | जहां दिखी सबसे भयानक तबाही.. वहां अब क्या हालात हैं? #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T02:42:50+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers