नेपाल की तबाही पर छलका बॉलीवुड का दर्द: सोनू सूद बोले- 'खाने-रहने की मदद भेज रहे हैं', अनुपम खेर से कंगना तक ने जताया दुख
Bollywood on Nepal Flood Tragedy: नेपाल में आई भीषण बाढ़ ने बड़े पैमाने पर तबाही मचा दी है। बाढ़ और मलबे की चपेट में आने से बड़ी संख्या में लोगों की जान गई है, जबकि सैकड़ों लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। इस आपदा की भयावह तस्वीरों ने भारत समेत दुनियाभर के लोगों को झकझोर दिया है। बॉलीवुड से भी कई कलाकारों ने सोशल मीडिया के जरिए नेपाल के लोगों के प्रति संवेदना जताई और राहत एवं बचाव कार्यों के प्रति समर्थन व्यक्त किया।
गुरुवार को सामने आए आधिकारिक अपडेट के मुताबिक नेपाल में मृतकों की संख्या 177 तक पहुंच गई है और 826 लोग अब भी लापता हैं। लापता लोगों में बड़ी संख्या में पर्यटक भी शामिल हैं।
संजय दत्त ने कहा- मुश्किल वक्त में नेपाल के साथ हूं
अभिनेता संजय दत्त ने नेपाल में बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए चिंता जताई। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा- "नेपाल में बाढ़ से प्रभावित सभी लोगों के साथ मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं हैं। इस मुश्किल समय में मैं आपके साथ खड़ा हूं और हर संभव तरीके से आपकी मदद के लिए हमेशा तैयार रहूंगा। सुरक्षित और मज़बूत बने रहें।"
सोनू सूद का संदेश- ‘नेपाल, आप अकेले नहीं हैं’
जरूरतमंदों की मदद के लिए जाने जाने वाले अभिनेता सोनू सूद ने भी इस त्रासदी पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने नेपाल के लोगों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि वे अकेले नहीं हैं।
Nepal, you are not alone.
— sonu sood (@SonuSood) August 26, 2026
We are coming with food, shelter and the strength to help you rebuild. ????????❤️
सोनू सूद ने राहत सामग्री, भोजन और आश्रय उपलब्ध कराने के साथ-साथ नेपाल के पुनर्निर्माण में मदद करने की बात कही। उनका संदेश ऐसे वक्त आया है जब प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।
अनुपम खेर ने जताई गहरी चिंता
अभिनेता अनुपम खेर ने भी नेपाल की स्थिति पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने अपना एक वीडियो जारी कर कहा- “मैं नेपाल के लिए प्रार्थना करता हूँ! नेपाल में अचानक आई बाढ़ से हुई तबाही से मैं बहुत दुखी और स्तब्ध हूँ। लोगों की जानें गईं, परिवार उजड़ गए, घर बह गए और बेबस जानवर इस तबाही की चपेट में आ गए। यह सोचकर ही दिल दहल जाता है कि कैसे कुछ ही पलों में, किसी की अपनी कही जाने वाली हर चीज़ गायब हो सकती है।”
कंगना रनौत समेत कई सितारों ने जताई संवेदना
नेपाल की त्रासदी पर कंगना रनौत, भूमि पेडनेकर समेत मनोरंजन जगत की कई हस्तियों ने भी दुख व्यक्त किया है। सितारों ने प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना जताने के साथ ही बचाव और राहत प्रयासों के सफल होने की प्रार्थना की।
बॉलीवुड हस्तियों की इन प्रतिक्रियाओं के बीच नेपाल में बचाव अभियान तेज किया गया है। अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों की टीमें लापता लोगों की तलाश में जुटी हैं।
नेपाल में भारी बारिश और बाढ़ से तबाही
नेपाल में यह आपदा हिमालयी क्षेत्र में अचानक आई भारी मात्रा में पानी और मलबे के बहाव से जुड़ी है। शुरुआती रिपोर्टों में घटना को लेकर अलग-अलग संभावनाएं सामने आई थीं, लेकिन बाद की रिपोर्टों में ग्लेशियल ढहने और मलबे के नदी तंत्र में गिरने को प्रमुख कारण बताया गया है।
फ्लैश फ्लड ने कई इलाकों में सड़कें, पुल, घर और अन्य बुनियादी ढांचे को बुरी तरह प्रभावित किया है। राहत एवं बचाव दल हेलीकॉप्टरों की मदद से प्रभावित और दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।
सैकड़ों पर्यटक भी लापता
नेपाल पर्यटन बोर्ड के अनुसार, 826 लापता लोगों में बड़ी संख्या पर्यटकों की है। इनमें विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक लापता विदेशी पर्यटकों में भारतीय नागरिकों की संख्या सबसे अधिक बताई गई है।
अब Mumbai के Taxi-Auto Drivers को मराठी सीखने के लिए पूरे 365 दिन, Fadnavis का फैसला
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
prabhasakshi








