Responsive Scrollable Menu

VIDEO-'मैं नहीं बचूंगी, बचा लीजिए, ये मुझे मार डालेंगे मां':वार्ड से बाहर निकली गर्भवती महिला, रोते हुए मांगी मदद; कुछ घंटे बाद तोड़ा दम

मध्य प्रदेश के रीवा के गांधी मेमोरियल अस्पताल में पहली डिलीवरी के दौरान महिला की मौत हो गई। मौत के बाद परिजन अस्पताल के मुख्य गेट पर बैठ गए। परिजन ने कहा- इलाज में डॉक्टर ने लापरवाही बरती, इसलिए जान चली गई। लापरवाह डॉक्टरों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। बैकुंठपुर के हटवा निवासी कल्पना मिश्रा (25) की मौत से पहले का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह मदद मांग रही है। वीडियो में महिला वार्ड से बाहर निकलकर रोते और चिल्लाते हुए मदद मांगती दिखाई दे रही है। वह कह रही है कि- इस तरह का इलाज जारी रहा तो ये लोग उसे मार डालेंगे। नर्सिंग स्टाफ कह रहा- तू पागल हो गई है क्या ? वीडियो में दिख रहा है कि- महिला अपनी जान बचाने के लिए परिजन से मदद मांग रही है। वह अस्पताल के डिलीवरी वार्ड में चिल्ला रही है और वार्ड से बाहर जाने की जिद कर रही है। अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात नर्सिंग स्टाफ उसे रोकने की कोशिश कर रहे हैं। वह कह रहे हैं कि तू पागल हो गई है क्या ? इस दौरान स्टाफ लगातार परिजन और महिला को समझाता रहा। कुछ मिनट बाद महिला चिल्लाते हुए आगे बढ़ती है और अपने परिजन से बातचीत करती है। वह रोने लगती है। कहती है कि गलत तरीके से इलाज हो रही है। मैं नहीं बचूंगी। मुझे बचा लीजिए। मुझे जान का खतरा है। वीडियो में महिला की हालत काफी परेशान नजर आ रही है। पहली डिलीवरी के लिए मंगलवार को भर्ती हुई थी महिला मृतक के चाचा धर्मेंद्र मिश्रा ने बताया- बेटी कल्पना मिश्रा की शादी बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के हटवा में हुई थी। कल्पना की यह पहली डिलीवरी थी। मंगलवार को गांधी मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रसव के दौरान उसकी हालत बिगड़ती गई। गुरुवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन का आरोप- डॉक्टरों ने ध्यान नहीं दिया कल्पना के पिता रामशरण मिश्रा का आरोप है कि उन्होंने डॉक्टरों से लगातार बेटी का चेकअप करने और उसकी हालत देखने को कहा था। डॉक्टरों ने उनकी बात पर ध्यान नहीं दिया। समय पर उचित इलाज नहीं मिलने से कल्पना की हालत बिगड़ती चली गई। उन्होंने बताया- कल्पना मेरी इकलौती बेटी थी। बेटी की शादी 15 लाख रुपए की जमीन बेचकर की थी। आज हमारी बेटी हमें छोड़कर चली गई। पुलिस लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ FIR दर्ज करे। ड्यूटी डॉक्टर और स्टाफ को निलंबित किया जाए। हमारी मांगें नहीं मानी गई तो पोस्टमॉर्टम नहीं करने देंगे। अस्पताल अधीक्षक बोले- इलाज में लापरवाही नहीं हुई अस्पताल अधीक्षक डॉ. राहुल मिश्रा ने इलाज में लापरवाही के आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि महिला का इलाज चिकित्सकीय प्रोटोकॉल के अनुसार किया गया था। डॉक्टरों की ओर से किसी तरह की लापरवाही नहीं हुई। हालांकि, परिजन के आरोपों के संबंध में जानकारी ली जा रही है। ……………………………… यह खबर भी पढ़ें जबलपुर में गर्भवती के पेट पर पड़ोसी ने मारी लात...शिशु की मौत मध्य प्रदेश के जबलपुर में रिश्तेदार ने 4 महीने की गर्भवती महिला के पेट पर लात मार दी। महिला जमीन पर गिर गई और दर्द से तड़पने लगी। पेट पर लगी चोट से गर्भ में पल रहे गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। पीड़िता 13 दिन तक जबलपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती रही। सोमवार को उसने आरोपियों के खिलाफ एसपी कार्यालय में शिकायत की। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

EV Bike Demand : 20% तक बढ़ी टू-व्हीलर की बिक्री, EV से प्रीमियम बाइक तक किन गाड़ियों ने लुभाया?

अगस्त में टू-व्हीलर की रिटेल बिक्री 18-20% तक बढ़ने का अनुमान है. EV और प्रीमियम बाइक-स्‍कूटर की मांग तेज है. जानिए किन गाड़ियों ने ग्राहकों को सबसे ज्यादा लुभाया.

Continue reading on the app

  Sports

संजय मांजरेकर ने टीम इंडिया पर कसा तंज, बिना नाम लिए शुभमन गिल और गौतम गंभीर का उड़ाया मजाक!

भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया कोलंबो टेस्ट मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ. टीम इंडिया के पास इस मैच को जीतने का एक बेहतरीन मौका था, लेकिन फॉलोऑन देने की उसकी रणनीति कारगार साबित नहीं हुई. खास तौर पर सोनल दिनुशा की दमदार बल्लेबाजी के आगे भारतीय गेंदबाज बेबस नजर आए. ऐसे में अब कोलंबो टेस्ट नहीं जीतने पर पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने टीम इंडिया पर तंज कसा है. Fri, 28 Aug 2026 07:06:38 +0530

  Videos
See all

Aaj ki Taja Khabar: यूपी की सुबह की बड़ी खबरें | UP BJP New Team | CM Yogi | Akhilesh | UP News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T02:00:33+00:00

Breaking News Live | देश - दुनिया की बड़ी खबरें | Nepal Flood | PM Modi | | Today's Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T02:01:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers