Responsive Scrollable Menu

नेपाल में भयानक बाढ़ के बीच काठमांडू में ग्राउंड जीरो पर शशि थरूर भी मौजूद, त्रासदी की ये तस्वीरें पोस्ट कर बड़ी जानकारी शेयर की

शशि थरूर ने इस मामले को तुरंत भारतीय राजदूत और नेपाल के वरिष्ठ अधिकारियों के सामने हाई लेबल पर उठाया है। उन्होंने नोर्का-रूट्स द्वारा इकट्ठा किए गए और केरल मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) द्वारा भेजे गए लापता मलयाली यात्रियों की जानकारी को नेपाली अधिकारियों और भारतीय दूतावास के साथ शेयर किया है।

Continue reading on the app

पनीर रबर जैसा क्यों हो जाता है? बस ये गलतियां सुधार लें, हर बार बनेगा नरम पनीर

पनीर की सब्जी खाना हम सभी को काफी अच्छा लगता है। लेकिन इसका सारा मजा तब किरकिरा हो जाता है, जब खाने में पनीर नरम और मलाईदार होने के बजाय रबर जैसा और चबाने में मुश्किल हो जाता है। ऐसे में समझ में ही नहीं आता है कि बार-बार ऐसा क्यों होता है। ग्रेवी तो एकदम स्वादिष्ट बन जाती है, मसाले भी सही बैठ जाते हैं, लेकिन जैसे ही पनीर मुंह में जाता है, लगता है जैसे कोई रबर का टुकड़ा चबा रहे हों!

अगर आपके साथ भी ऐसा कई बार हुआ है, तो यह जरूरी नहीं है कि पनीर ही खराब हो। कभी-कभी पनीर को पकाने का तरीका भी उसकी नरमी पर बहुत असर डालता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसी ही कुछ गलतियों के बारे में बता रहे हैं, जो आपके पनीर को रबर जैसा सख्त बना सकती हैं- 

इसे भी पढ़ें: Raksha Bandhan 2026: त्यौहार पर समय बचाने के लिए अपनाएं ये 7 Quick Snack Recipes, अब किचन में नहीं बीतेगा पूरा दिन

पनीर को बहुत देर तक उबालना

यह पनीर की सब्जी बनाते समय की जाने वाली सबसे बड़ी गलती है। अमूमन लोग सोचते हैं कि पनीर को ग्रेवी में डालने के बाद जितनी देर पकाएंगे, वह उतना ही स्वादिष्ट और नरम होगा। जबकि ऐसा नहीं है। पनीर को तेज आंच पर लंबे समय तक पकाने से उसकी नमी कम होने लगती है और उसकी बनावट सख्त हो सकती है। इसलिए, हमेशा ग्रेवी तैयार होने के बाद पनीर डालें और उसे धीमी आंच पर कुछ मिनट ही पकाएं। 

पनीर को बहुत ज्यादा तलना  

बहुत सी सब्जी में पनीर को तलकर इस्तेमाल किया जाता है। अगर आप पनीर को बहुत देर तक तलते हैं, तो इससे वह अंदर से सूख सकता है। फिर जब वही पनीर ग्रेवी में जाता है, तो वह मुलायम होने के बजाय और ज्यादा सख्त महसूस होता है। इसलिए, अगर आपको तला हुआ पनीर पसंद है, तो उसे सिर्फ हल्का सुनहरा होने तक सेंकें। गहरा भूरा होने तक तलने की जरूरत नहीं है।

फ्रिज से निकालकर सीधे इस्तेमाल करना

यह पनीर की सब्जी बनाते समय की जाने वाली एक आम गलती है। कई बार लोग फ्रिज से एकदम ठंडा पनीर निकालकर उसे सीधे गर्म या उबलती हुई ग्रेवी में डाल देती हैं। ऐसे में अचानक तापमान बदलने से उसकी बनावट थोड़ी सख्त महसूस हो सकती है। याद रखें कि पनीर को इस्तेमाल करने से पहले कुछ देर सामान्य तापमान पर आने दें।

ग्रेवी में डालने के बाद तेज आंच पर पकाना  

यह गलती बहुत आम है और हमें इसका अंदाजा तक नहीं होता है। अगर ग्रेवी में पनीर डालते ही गैस तेज कर दी और फिर सब्जी को लगातार उबालते रहे, तो ऐसा करने से पनीर सख्त हो सकता है। पनीर डालने के बाद धीमी से मध्यम आंच रखें और कुछ मिनट तक पकाएं।

- मिताली जैन

Continue reading on the app

  Sports

ट्रेंट बोल्ट को 17 साल लग गए, 316 मैच खेलकर मिली ये सफलता, पहली बार लिए इतने विकेट

यूरोप में नई-नई शुरू हुई ETPL लीग के पहले सीजन में ट्रेंट बोल्ट ने ये कमाल किया. न्यूजीलैंड के पूर्व पेसर को शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड भी मिला. Fri, 28 Aug 2026 19:54:29 +0530

  Videos
See all

Garjana: डिबेट में कांग्रेस प्रवक्ता ने की बदतमीजी तो एंकर ने सिखाया तगड़ा सबक ! | Rahul Gandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T15:12:18+00:00

Debate With Arnab LIVE: Congress ‘Jhooth Ki Goonj’ Exposed, Nationalist Vs Cong Gen Z #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T15:16:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers