Responsive Scrollable Menu

रक्षा बंधन का त्योहार हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। यह सावन पू्र्णिमा को मनाया जाता

रक्षा बंधन का त्योहार हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। यह सावन पू्र्णिमा को मनाया जाता

Continue reading on the app

Fact Check: सोनू निगम के नाम से फर्जी X पोस्ट वायरल, Kriti Sanon Ad विवाद के बयान पर सिंगर बोले- 'ये मैं नहीं हूं'

Sonu Nigam fake post Kriti Sanon ad: कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन को लेकर चल रहा विवाद अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। इस मामले में सिंगर सोनू निगम का नाम भी चर्चा में आ गया था। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो गया जो सोनू निगम के नाम से सामने आया। हालांकि बाद में खुद सिंगर बताया कि ये पोस्ट उन्होंने नहीं किया है।

सोनू निगम ने साफ किया कि वायरल बयान से उनका कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि वह एक्स (X) यानी ट्विटर पर सक्रिय नहीं हैं। गलतफहमी की वजह एक अन्य व्यक्ति का नाम भी सोनू निगम होना बताया जा रहा है।

‘यह मैं नहीं हूं’, सोनू निगम ने दी सफाई
एक रिपोर्ट में कृति सेनन के विज्ञापन को लेकर एक्स पर किए गए एक पोस्ट को सोनू निगम का बयान बताया गया था। रिपोर्ट सामने आने के बाद सिंगर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसका स्क्रीनशॉट शेयर किया और अपनी नाराजगी जाहिर की। सोनू निगम ने पोस्ट के साथ स्पष्ट शब्दों में लिखा, “ये मैं नहीं हूं, और मैं ऐसा मैं कभी नहीं हो सकता”। उन्होंने साफ किया कि उन्होंने ऐसा कोई पोस्ट नहीं किया है।

X पर नहीं सोनू निगम, इसी नाम से दूसरा यूजर
सोनू निगम की सफाई के बाद उस दूसरे व्यक्ति ने भी एक्स पर अपनी तरफ से स्पष्टीकरण दिया। उनका नाम सोनू निगम सिंह है और उन्होंने बताया कि विवादित पोस्ट उनके अपने अकाउंट से शेयर किया गया था। हालांकि सोनू निमग एक्स पर नहीं हैं, और इसी नाम से कोई दूसरा व्यक्ति एक्स पर एक्टिव है।

क्या है कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन का विवाद?
यह पूरा मामला ज्वेलरी ब्रांड GIVA के रक्षाबंधन कैंपेन से जुड़ा है। करीब 36 सेकंड के इस विज्ञापन में कृति सेनन आइवरी रंग के ब्रालेट-स्टाइल ब्लाउज, केप और ड्रेप्ड स्कर्ट में नजर आई थीं।

विज्ञापन में कृति अपने भाई के साथ-साथ अपने पालतू कुत्ते को भी राखी बांधती दिखाई देती हैं। कैंपेन का मकसद यह संदेश देना था कि पालतू जानवर भी परिवार का हिस्सा होते हैं। हालांकि, विज्ञापन रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर विवाद शुरू हो गया। कुछ यूजर्स ने कृति के कपड़ों को लेकर सवाल उठाए, जबकि कुछ लोगों ने रक्षाबंधन जैसे पारंपरिक त्योहार की प्रस्तुति पर आपत्ति जताई।

GIVA ने हटाया विज्ञापन
सोशल मीडिया पर बढ़ते विरोध के बीच GIVA ने अपना रक्षाबंधन कैंपेन सभी प्लेटफॉर्म से हटा दिया। ब्रांड ने सफाई देते हुए कहा कि वह भारतीय त्योहारों और परंपराओं का सम्मान करता है।

कंपनी के मुताबिक विज्ञापन के जरिए सिर्फ यह संदेश देने की कोशिश की गई थी कि पालतू जानवर भी परिवार का हिस्सा हैं और उन्हें भी रक्षाबंधन के जश्न में शामिल किया जा सकता है।
 

Continue reading on the app

  Sports

मैंने उसके ड्रामे देखे हैं... इमाम उल हक की चोट पर पाकिस्तान क्रिकेट में बबाल, पूर्व क्रिकेटर ने फोड़ा बम

इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट मैच में पाकिस्तान के ओपनर बल्लेबाज इमाम उल हक चोट के पारी की शुरुआत नहीं की. इमाम को लेकर बताया गया है कि उन्हें काफ इंजरी हुई है, जिसके कारण प्लेइंग इलेवन में होने के बावजूद वह ओपन नहीं कर पाए. इसी बीच अब ये कहा जा रहा है कि इमाम को कोई गंभीर चोट नहीं लगी है वह सिर्फ बहाना बना रहे हैं. Sun, 30 Aug 2026 06:58:49 +0530

  Videos
See all

India Helps Nepal In Flood Crisis LIVE: भारत का ऐलान, बचेगा नेपाल? | PM Modi | Jinping |China |Balen #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-30T02:14:48+00:00

Nepal Flood : नेपाल में बाढ़ का खौफनाक मंजर, मलबे के बीच सुरंग से रेंगते हुए निकले लोग! | Shorts | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-30T02:17:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers