Responsive Scrollable Menu

गुजरात यूनिवर्सिटी के प्रदर्शन में नकली नोटों की बारिश:NSUI और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध, पूर्व VC पर 9.84 लाख बेटे के बैंक खाते में ट्रांसफर का आरोप

नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) और कांग्रेस नेता ने गुजरात यूनिवर्सिटी की पूर्व कुलपति के खिलाफ 40 करोड़ के भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। इसे लेकर 25 अगस्त 2026 को NSUI और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुजरात यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। ये प्रदर्शन यूनिवर्सिटी की पूर्व कुलपति नीरजा गुप्ता पर वित्तीय अनियमितताओं के आरोप का था। इसके विरोध में प्रदर्शनकारियों ने 100, 200 और 500 रुपए के नकली नोट वीसी ऑफिस में उछाले। वीडियो में ऑफिस और टेबल पर नकली नोट बिखरे नजर आए। आरोपों के मुताबिक मामला प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम (PMJVK) के तहत गुजरात यूनिवर्सिटी को मिली करीब 40 करोड़ की ग्रांट से जुड़ा है। लाखों का घपला करने का आरोप NSUI का आरोप है कि 40 करोड़ की ग्रांट में से करीब 9.84 लाख की राशि पूर्व VC के बेटे के विदेश स्थित बैंक खाते में ट्रांसफर की गई। उन्होंने खुद को प्रिंसिपल इन्वेस्टिगेटर बनाकर अपनी सैलरी के अलावा अलग से हर माह 4.20 लाख रुपए सिंडिकेट की मंजूरी के बगैर ही सैलरी के तौर पर वसूले। NSUI और कांग्रेस ने दी चेतावनी NSUI और कांग्रेस ने कहा है कि अगर उनकी मांग नहीं मानी जाती है तो आने वाले दिनों में इंचार्ज कुलपति के यूनिवर्सिटीज में प्रवेशबंदी की जाएगी। इसके साथ ही जंतर - मंतर से बड़ा आंदोलन किया जा सकता है। नीरजा को है कई भाषाओं का ज्ञान नीरजा गुप्ता की 2023 में नियुक्ति इसलिए भी खास मानी गई थी क्योंकि गुजरात यूनिवर्सिटी के 70 से ज्यादा वर्षों के इतिहास में वह पहली महिला कुलपति थीं। नीरजा की प्रोफाइल के अनुसार उन्हें हिंदी, संस्कृत, अंग्रेजी, गुजराती, मराठी, असमिया, उर्दू, ओड़िया, पाली और प्राकृत सहित कई भारतीय भाषाओं और रूसी व ग्रीक का नॉलेज है। ये खबर भी पढ़ें… बिहार में 32,388 टीचर्स की भर्ती निकली: राजस्थान में 24,752 वैकेंसी, देशभर में निकलीं 63 हजार नौकरियां; देखें हफ्ते की टॉप जॉब्स इस हफ्ते निकली हैं बिहार लोक सेवा आयोग और राजस्थान अर्बन डेवलपमेंट सहित कई विभागों में 63,525 पदों पर नौकरियां। अगर आप भी इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो इन 6 नौकरियों की डिटेल्ड जानकारी 6 ग्राफिक्स के जरिए जानिए। पूरी खबर यहां पढ़ें

Continue reading on the app

एयरोस्पेस इंजीनियर ने रखा फैशन की दुनिया में कदम, खड़ी कर दी 4600 करोड़ की कंपनी, अब आएगा आईपीओ

अभिषेक ‘मोंटी’ अग्रवाल ने आईआईटी बॉम्बे से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और डॉयचे बैंक में इन्वेस्टमेंट बैंकिंग से करियर शुरू किया. साल 2015 में उन्होंने फैशन कारोबार का रुख किया और पर्पल स्टाइल लैब्स की शुरुआत की. कंपनी अब 680 करोड़ रुपये का आईपीओ ला रही है और अपर प्राइस बैंड पर इसका वैल्यूएशन करीब 4,600 करोड़ रुपये है.

Continue reading on the app

  Sports

संजय मांजरेकर ने टीम इंडिया पर कसा तंज, बिना नाम लिए शुभमन गिल और गौतम गंभीर का उड़ाया मजाक!

भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया कोलंबो टेस्ट मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ. टीम इंडिया के पास इस मैच को जीतने का एक बेहतरीन मौका था, लेकिन फॉलोऑन देने की उसकी रणनीति कारगार साबित नहीं हुई. खास तौर पर सोनल दिनुशा की दमदार बल्लेबाजी के आगे भारतीय गेंदबाज बेबस नजर आए. ऐसे में अब कोलंबो टेस्ट नहीं जीतने पर पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने टीम इंडिया पर तंज कसा है. Fri, 28 Aug 2026 07:06:38 +0530

  Videos
See all

Super Fast News: देखें, सुबह की 100 बड़ी खबरें फटाफट अंदाज में | Nepal Flood | PM Modi | 28 August #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T02:07:12+00:00

Aaj ki Taja Khabar: यूपी की सुबह की बड़ी खबरें | UP BJP New Team | CM Yogi | Akhilesh | UP News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T02:00:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers