Responsive Scrollable Menu

Shatrughan Sinha ने बागी MPs को घेरा, Lok Sabha स्पीकर के नोटिस का किया समर्थन: 'जवाब देना होगा'

तृणमूल कांग्रेस के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने लोकसभा स्पीकर द्वारा 'नेशनल सिटिज़न्स पार्टी ऑफ़ इंडिया' (NCPI) में शामिल होने वाले बागी सांसदों को नोटिस जारी करने का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि सांसदों को इस फ़ैसले के पीछे की वजह साफ़ करनी चाहिए। गुरुवार को बोलते हुए सिन्हा ने इस कदम को बहुत अहम और लंबे समय से प्रतीक्षित कदम बताया और कहा कि मुझे यह सही दिशा में उठाया गया कदम लगता है। बागी गुट के हमारे साथियों को जवाब देना होगा। माननीय स्पीकर ने उनसे उनकी प्रतिबद्धता और देश में शायद ही जानी-पहचानी किसी पार्टी में शामिल होने के उनके कदम के बारे में सवाल पूछे हैं।
 

इसे भी पढ़ें: Haldwani 'शुद्धिकरण' पर Congress का वार, Kharge के अपमान पर PM Modi से मांगा जवाब


बुधवार को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने NCPI से जुड़े 20 बागी सांसदों को नोटिस जारी कर सात दिनों के भीतर जवाब मांगा। यह कदम TMC सांसद अभिषेक बनर्जी की सुप्रीम कोर्ट में दायर उस याचिका के बाद उठाया गया, जिसमें इन सांसदों को अयोग्य घोषित करने की मांग की गई थी। इससे पहले मंगलवार को, सुप्रीम कोर्ट ने बनर्जी की याचिका पर इन 20 बागी सांसदों से जवाब मांगा था। बनर्जी ने अपनी याचिका में पार्टी की ओर से दायर अयोग्यता याचिकाओं पर फैसला लेने में हो रही देरी को चुनौती दी थी। 

भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्य कांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची और वी. मोहना की बेंच ने सांसदों को नोटिस जारी किया। इस याचिका में कोर्ट से लोकसभा स्पीकर को अयोग्यता याचिकाओं पर जल्द फैसला लेने का निर्देश देने का आग्रह किया गया था। TMC का आरोप है कि इन सांसदों ने पार्टी छोड़कर NCPI का दामन थामा है। बनर्जी का कहना है कि उनके इस कदम के कारण संविधान के दलबदल विरोधी प्रावधानों के तहत उन्हें अयोग्य घोषित किया जाना चाहिए।
 

इसे भी पढ़ें: UP में Ganga Expressway की गुणवत्ता पर सवाल, Akhilesh Yadav ने BJP को घेरा!


याचिका में लोकसभा अध्यक्ष और सदन महासचिव को प्रमुख प्रतिवादी के रूप में सूचीबद्ध किया गया है और इसमें वे 20 सांसद भी शामिल हैं जिनकी अयोग्यता की मांग की गई है। सांसद हैं काकोली घोष दस्तीदार, सुदीप बंद्योपाध्याय, सताबदी रॉय, प्रसून बनर्जी, रचना बनर्जी, जगदीश चंद्र बर्मा बसुनिया, पार्थ भौमिक, अरूप चक्रवर्ती, अधिकारी दीपक देव, सयानी घोष, बापी हलदर, एमडी अबू ताहेर खान, कालीपदा सारेन खेरवाल, असित कुमार मल, जून मालिया, मिताली बाग, खलीलुर रहमान, माला रॉय, शर्मिला सरकार और यूसुफ पठान।
 
देशभर की राजनीति, ताज़ा घटनाओं और बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ें  National News in Hindi केवल प्रभासाक्षी पर। 

Continue reading on the app

Nepal Floods में फंसे Kerala के 53 नागरिक, NORKA Roots ने दी जानकारी

नेपाल में विनाशकारी बाढ़ के बाद केरलम के बच्चों समेत करीब 53 लोगों के नेपाल में फंसे होने का अनुमान है। ‘नोर्का रूट्स’ ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। नोर्का रूट्स केरल सरकार की वह एजेंसी है, जो विदेशों में रहने वाले केरल वासियों से जुड़े मामलों और उनके कल्याण से संबंधित सेवाओं का समन्वय करती है।

नोर्का रूट्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) राजेश माधवन ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि बाढ़ के कारण फंसे केरलम वासियों से संबंधित 17 सूचनाएं मुख्यमंत्री कार्यालय और मुख्य सचिव कार्यालय के माध्यम से प्राप्त हुई थीं। इन सूचनाओं को बृहस्पतिवार तड़के करीब तीन बजे तक एकत्र कर उन पर कार्यवाही शुरू कर दी गयी है। उन्होंने कहा, ‘‘इन सूचनाओं के आधार पर हमने परिवार के सदस्यों, वयस्कों और बच्चों समेत करीब 53 केरलम वासियों की पहचान की है।’’ माधवन ने बताया कि नोर्का रूट्स के पास इन सभी 53 लोगों के मोबाइल नंबर हैं, लेकिन फिलहाल नेटवर्क की समस्या के कारण उनसे सीधे संपर्क स्थापित नहीं हो पा रहा है।

माधवन ने बताया कि 53 लोगों के अलावा कासरगोड के कन्हांगड से 36 लोगों का एक अन्य समूह और कोट्टायम से 16 लोगों का एक समूह सुरक्षित है। ये लोग नेपाल के दूसरे हिस्सों की यात्रा पर गए थे और इनसे संपर्क हो गया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में नोर्का रूट्स के विकास अधिकारी राहत एवं संपर्क प्रयासों में समन्वय कर रहे हैं और उन्होंने रेजिडेंट कमिश्नर कार्यालय के संपर्क में रहते हुए भारतीय दूतावास को सीधे जानकारी उपलब्ध कराई है।

माधवन ने कहा कि अगला कदम फंसे हुए लोगों के आखिरी ज्ञात स्थानों का पता लगाना है। उन्होंने कहा, ‘‘हमने उन परिवार के सदस्यों से दोबारा संपर्क किया, जिन्होंने हमसे मदद के लिए संपर्क किया था, ताकि जानकारी की पुष्टि की जा सके। हमने उपलब्ध नवीनतम जानकारी जुटाई, जैसे कि उन्होंने हाल में फोन किया था या किसी खास जगह जाने की बात कही थी।’’ उन्होंने बताया कि इन जानकारियों को संबंधित अधिकारियों के साथ साझा किया गया है, ताकि फंसे हुए लोगों के आखिरी ज्ञात स्थान का पता लगाया जा सके।

माधवन ने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि हम उनसे सीधे संपर्क स्थापित कर सकेंगे और पूरी जानकारी जुटा पाएंगे।’’ उन्होंने बताया कि 53 लोगों की पहचान होने के बाद फंसे हुए केरलम वासियों के संबंध में कोई नयी सूचना प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने कहा, ‘‘हम अभी तक उनसे सीधे संपर्क स्थापित नहीं कर पाए हैं, लेकिन सामान्य तौर पर हमें जानकारी है कि वे सुरक्षित हैं।’’ माधवन ने बताया कि 53 लोग अलग-अलग माध्यमों से नेपाल गए थे। इनमें से कुछ लोग संगठित टूर समूहों के साथ गए थे, जबकि कुछ परिवार के साथ छुट्टियां मनाने के लिए नेपाल गए थे।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पास सभी लोगों का सटीक डेटाबेस नहीं है, क्योंकि कई लोगों ने हमारे पास अपना पंजीकरण नहीं कराया है। इसलिए केवल आधिकारिक रिकॉर्ड पर पूरी तरह निर्भर रहना मुश्किल है।’’ उन्होंने बताया कि कई स्रोतों से मिली जानकारी का मिलान करने और एक ही व्यक्ति की दो बार दर्ज हुई जानकारी को हटाने के बाद 53 लोगों का आंकड़ा सामने आया है। माधवन ने कहा, ‘‘अब तक मिली जानकारी के आधार पर घबराने की कोई वजह नहीं है।

हमें इनमें से किसी के हताहत होने या गंभीर परेशानी में होने की जानकारी नहीं मिली है, इसलिए हम मान रहे हैं कि वे सुरक्षित हैं।’’ उन्होंने बताया कि आपदा के बाद प्रभावित इलाकों में सामान्य संचार व्यवस्था और अन्य सेवाएं बाधित हैं। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय रिपोर्टों के अनुसार स्थानीय सेना को राहत एवं बचाव कार्यों के लिए मौके पर तैनात किया गया है और भारत सरकार की ओर से सहायता भी प्रभावित क्षेत्र तक पहुंच रही है। माधवन ने कहा, ‘‘इसलिए हमारा मानना है कि कुल मिलाकर स्थिति धीरे-धीरे नियंत्रण में आ रही है।’’ इस बीच, त्रिकरिपुर के विधायक संदीप जी. वारियर ने फेसबुक पर एक पोस्ट में बताया कि कासरगोड जिले में उनके विधानसभा क्षेत्र के लोगों समेत नेपाल गए पर्यटकों का एक समूह बृहस्पतिवार तड़के करीब ढाई बजे एक सुरक्षित आश्रय स्थल पहुंच गया।

उन्होंने बताया कि इस समूह के पास 29 अगस्त की वापसी की टिकटें हैं और राज्य सरकार ने उन्हें आश्वासन दिया है कि हर परिस्थिति में आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पर्यटकों के लगातार संपर्क में है। वारियर ने कहा, ‘‘कल रात भी मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों ने मुझसे और नेपाल में फंसे लोगों से बात की थी।

Continue reading on the app

  Sports

ENG vs PAK: पहले टेस्ट में बना कप्तान, अगले मैच में टीम से बाहर, पाकिस्तान ने गजब ही कर दिया

इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तानी टीम के नियमित कप्तान बाबर आजम की वापसी हुई लेकिन उनके लिए जब जगह खाली करने की बात आई तो पहले मैच के कप्तान को ही बाहर कर दिया. Thu, 27 Aug 2026 22:22:52 +0530

  Videos
See all

Nepal China Water Crisis: क्या नेपाल में चीन रच रहा है 'जल प्रलय' की साजिश? Geo politics | China #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T17:46:57+00:00

Kishore Ajwani: सुरक्षाकर्मियों से जमकर गाली गलौज | Sau Baat Ki Ek Baat | #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T17:45:43+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers