Responsive Scrollable Menu

MPSC Paper Leak: एक ब्रेकअप से फूटा MPSC पेपर लीक का भांडा! Rutuja Patil | Gaurav Patil |Maharashtra

महाराष्ट्र में ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा का पेपर लीक होने के मामले में एक चौंकाने वाला प्रेम प्रसंग सामने आया है...इस मामले में मुंबई क्राइम ने 6 लोगो को गिरफ्तार किया है... और सरकार ने पूरे MPSC एग्जाम को ही रद्द कर दिया है...क्राइम ब्रांच की जांच के मुताबिक गौरव पाटिल और ऋतुजा पाटिल के बीच प्रेम प्रसंग था...आरोप है कि ऋतुजा के पिता ने बेटी के लिए MPSC का पेपर खरीदा...इसकी जानकारी ऋतुजा ने अपने बॉयफ्रेंड गौरव को दी...बाद में लड़की ने परीक्षा पास कर लिया...लेकिन ब्वॉयफ्रेंड फेल हो गया...अधिकारी बनने के बाद ऋतुजा और गौरव के रिश्तों में खटास आई तो गुस्साए गौरव ने मुंबई पुलिस को महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग को पेपर लीक की जानकारी दे दी...अब इस मामले में ऐक्शन हुआ है। News18 India को Google पर फॉलो करे- https://news18.co/n18ig  न्यूज़18 इंडिया भारत का नंबर 1 न्यूज चैनल है। जो 24 घंटे आप तक देश और दुनिया की हर खबर पहुँचाता है। राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, खेल के साथ साथ आप तक वो हर खबर हम पहुँचाते हैं जो आपके लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए बने रहें हमारे साथ और सब्सक्राइब करें हमारा YouTube चैनल #News18IndiaNumber1 News18 India is India's No.1 hindi News Channel. We bring you the latest, most relevant and the news that concerns you from all over the world. Politics, Entertainment, Bollywood, OTT, Sports, News to Use, Technology, all the news that is important for you to know, we bring you that. Be with us as News18India viewer and subscribe our YouTube channel #News18IndiaNumber1 Follow Every Breaking Story LIVE???? Watch News18 LIVE 24x7: https://youtube.com/live/Io-G_aiF8HA Subscribe our channel for the latest news updates:  https://www.youtube.com/@news18India Like us: https://www.facebook.com/News18India/ Follow us: https://twitter.com/News18India News18 Mobile App  https://onelink.to/desc-youtube Website https://hindi.news18.com/ ID_SS ID_SN  ---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------- news18 india live, hindi news live, us iran war, weather news, swine flu cases, nepal flash floods, muskan murder case, delhi drug news, gurugram waterlogging, delhi preet vihar murder case, kulgam terror operation, bangladesh hindu family murder, lahore eid milad violence, pm modi, khelo india dialogue, up startup policy 2026, national sports day, bihar flood, raksha bandhan 2026

Continue reading on the app

जबलपुर में 472 करोड़ से T-72 टैंकों की ओवरहॉलिंग:सालाना 12 टैंक होंगे अपग्रेड; रक्षा मंत्री राजनाथ बोले- ड्रोन-मिसाइल का दौर, फिर भी टैंक जरूरी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को व्हीकल फैक्ट्री जबलपुर (VFJ) में T-72 टैंक ओवरहॉल प्रोजेक्ट का भूमिपूजन किया। करीब 472 करोड़ रुपए की लागत से यहां इंडियन आर्मी के T-72 टैंकों की मरम्मत, जांच और तकनीकी अपग्रेड के लिए सुविधा तैयार की जाएगी। प्रोजेक्ट शुरू होने के बाद जबलपुर में भी सेना के T-72 टैंकों को लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए तैयार किया जाएगा। पहले चरण में यहां हर साल 12 T-72 टैंकों का पूरा ओवरहॉल और अपग्रेड होगा। इसके लिए आधुनिक प्लांट के साथ टेस्टिंग ट्रैक भी बनाया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और रक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। राजनाथ सिंह बोले- ड्रोन के दौर में भी टैंक जरूरी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- आज युद्ध का तरीका बदल रहा है। ड्रोन और मिसाइल का इस्तेमाल बढ़ा है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि टैंकों की जरूरत खत्म हो गई है। टैंकों को नई तकनीक, बेहतर सेंसर और नई क्षमताओं से लैस करना जरूरी है। उन्होंने बताया- बदलते युद्ध के तरीके के हिसाब से काम कर सकें। मध्य प्रदेश रक्षा उत्पादन और निवेश में महत्वपूर्ण केंद्र बन रहा है। 2014 में भारत का घरेलू रक्षा उत्पादन करीब 46 हजार करोड़ रुपए था। अब यह बढ़कर करीब 1.80 लाख करोड़ रुपए हो गया है। रक्षा निर्यात करीब 1,000 करोड़ रुपए से बढ़कर लगभग 39 हजार करोड़ रुपए हो गया है। सरकार ने 2028-29 तक रक्षा निर्यात को 50 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा करने का लक्ष्य रखा है। अभी T-72 का ओवरहॉल कहां होता है? फिलहाल T-72 टैंकों के ओवरहॉल की मुख्य जिम्मेदारी आर्मर्ड व्हीकल्स निगम लिमिटेड (AVNL) की हेवी व्हीकल्स फैक्ट्री (HVF), आवड़ी की है। नई सुविधा बनने के बाद जबलपुर में टैंकों के ओवरहॉल की क्षमता बढ़ेगी। इससे सेना के जिन T-72 टैंकों को बड़ी मरम्मत या तकनीकी सुधार की जरूरत होगी, उन्हें जल्द दोबारा इस्तेमाल के लिए तैयार किया जा सकेगा। दो T-72 का पहले ही कर चुका है ओवरहॉल 472 करोड़ की परियोजना शुरू होने से पहले ही व्हीकल फैक्ट्री जबलपुर ने इसका ट्रायल किया था। फैक्ट्री ने दो T-72 टैंकों का ओवरहॉल पूरा करके भारतीय सेना को सौंपा। इस दौरान टैंकों की तकनीकी जांच की गई। जरूरत के मुताबिक मरम्मत और खराब या पुराने पुर्जों को बदलने का काम किया गया। सेना के तय तकनीकी और गुणवत्ता मानकों के अनुसार इनकी जांच की गई थी। पायलट प्रोजेक्ट सफल होने के बाद जबलपुर में इस काम के लिए स्थायी सुविधा विकसित की जा रही है। ओवरहॉल का मतलब क्या है? ओवरहॉल सिर्फ टैंक की सामान्य सर्विसिंग नहीं है। लंबे समय तक चलने के बाद टैंक के जरूरी हिस्सों की गहराई से जांच और बड़ी मरम्मत की जाती है। इसमें इंजन, ट्रांसमिशन, हथियार सिस्टम, इलेक्ट्रिकल सिस्टम और दूसरे जरूरी हिस्सों की जांच होती है। खराब पुर्जों को बदला या ठीक किया जाता है। इसके बाद टैंक को तैयार करके अलग-अलग टेस्ट किए जाते हैं। टेस्ट में सही पाए जाने के बाद टैंक को सेना के इस्तेमाल के लिए भेजा जाता है। जबलपुर की 4 रक्षा फैक्ट्रियों ने बनाया रिकॉर्ड जबलपुर लंबे समय से रक्षा उत्पादन का बड़ा केंद्र रहा है। यहां व्हीकल फैक्ट्री समेत कई रक्षा निर्माणियां सेना के लिए अलग-अलग उपकरण तैयार करती हैं। 2025-26 में जबलपुर की चार प्रमुख रक्षा निर्माणियों ने मिलकर 4,622 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड उत्पादन किया। इनमें व्हीकल फैक्ट्री जबलपुर का उत्पादन करीब 1,056 करोड़ रुपए रहा। T-72 ओवरहॉल परियोजना से जबलपुर की रक्षा क्षेत्र में भूमिका और बढ़ेगी। टैंकों की मरम्मत और अपग्रेड से स्थानीय उद्योगों और तकनीकी काम से जुड़े लोगों के लिए भी नए अवसर बनने की उम्मीद है। T-72 'अजेय' की क्या खासियत है? T-72 भारतीय सेना के प्रमुख मेन बैटल टैंकों में शामिल है। इसे मूल रूप से सोवियत संघ में विकसित किया गया था और भारत में भी इसका निर्माण हुआ है। समय के साथ इन टैंकों में अलग-अलग तकनीकी सुधार और अपग्रेड किए गए हैं। T-72 में 125 मिमी स्मूथबोर गन और ऑटो-लोडर सिस्टम है। इसमें तीन सदस्यीय क्रू होता है। टैंक पारंपरिक गोला-बारूद के साथ एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल भी दाग सकता है। जबलपुर में प्रस्तावित नई सुविधा के जरिए अब T-72 के ओवरहॉल और तकनीकी उन्नयन की क्षमता को स्थायी रूप से बढ़ाया जाएगा। पहले चरण में हर साल 12 टैंकों के ओवरहॉल का लक्ष्य रखा गया है। …………………………… शिवपुरी में सिंधिया बोले- शिवपुरी में बने हथियार दुश्मन का सीना चीरेंगे मध्य प्रदेश के शिवपुरी में 2500 करोड़ रुपए की अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का शिलान्यास किया गया। फैक्ट्री में गोला-बारूद, हाईटेक हथियार, मिशन-रेडी मिसाइलें और हाईटेक डिफेंस प्रोडक्ट्स बनाए जाएंगे। मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में करीब 10 हजार लोगों को नौकरियां मिलेंगी। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

  Sports

Sonal Dinusha ने तोड़ा Joe Root का बड़ा रिकॉर्ड, India के खिलाफ 'Sweep Shot' से रचा नया इतिहास

भारत के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला श्रीलंका ने भले ही बराबरी पर खत्म की हो, लेकिन इस मुकाबले में सोनाल दिनुषा ने अपने बल्ले से ऐसा प्रदर्शन किया है, जो लंबे समय तक याद किया जाएगा। कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में गुरुवार को दूसरे टेस्ट के आखिरी दिन दिनुषा ने नाबाद 133 रन की पारी खेली और अपनी टीम को मैच बचाने में अहम भूमिका निभाई। भारत ने श्रृंखला 1-0 से अपने नाम की है।

25 वर्षीय बाएं हाथ के बल्लेबाज दिनुषा ने इस श्रृंखला में तीन शतक लगाए हैं। कोलंबो में पहली पारी में उन्होंने 103 रन बनाए थे, जबकि दूसरी पारी में नाबाद 133 रन बनाकर लौटे। इससे पहले गाले में खेले गए पहले टेस्ट में भी उन्होंने शतक लगाया था। यानी चार पारियों में उनके बल्ले से तीन शतक निकले हैं।

मौजूद जानकारी के अनुसार, दिनुषा ने पूरी श्रृंखला में स्वीप शॉट के जरिए कुल 176 रन बनाए। यह टेस्ट श्रृंखला में किसी भी बल्लेबाज द्वारा स्वीप शॉट से बनाए गए सबसे ज्यादा रन हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड इंग्लैंड के जो रूट के नाम था। रूट ने 2021 में श्रीलंका के खिलाफ खेली गई श्रृंखला में स्वीप शॉट से 168 रन बनाए थे।

दिनुषा ने सिर्फ रन बनाने में ही नहीं, बल्कि स्वीप शॉट खेलने के मामले में भी नया रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने पूरी श्रृंखला में 121 बार स्वीप शॉट खेलने की कोशिश की। टेस्ट श्रृंखला में किसी बल्लेबाज द्वारा खेले गए स्वीप शॉट की यह सबसे बड़ी संख्या है। इससे पहले जो रूट ने 2021 की श्रृंखला में 113 स्वीप शॉट खेलने की कोशिश की थी।

गौरतलब है कि भारत ने दूसरे टेस्ट में पहली पारी में बड़ी बढ़त हासिल करने के बाद श्रीलंका को फॉलोऑन खेलने के लिए मजबूर किया था। भारत की पहली पारी की बढ़त 213 रन थी। इसके बाद श्रीलंका ने दोनों पारियों में कुल 243.4 ओवर बल्लेबाजी की। अकेले दिनुषा ने इस मुकाबले में 426 गेंदों का सामना किया, जो उनके धैर्य और लंबी पारी खेलने की क्षमता को दिखाता है।

अंतिम दिन श्रीलंका ने 229 रन पर छह विकेट से आगे खेलना शुरू किया। दिनुषा ने केशारा नुवंथा के साथ सातवें विकेट के लिए 112 रन की साझेदारी की। नुवंथा ने 46 रन बनाए। दोनों बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों को लंबे समय तक विकेट के लिए तरसाया और मुकाबले को श्रीलंका की हार से बचाने में अहम भूमिका निभाई।

आखिरकार दोनों टीमों ने 429 रन पर श्रीलंका के नौ विकेट होने के बाद मैच समाप्त करने पर सहमति जताई। श्रीलंका को कुल मिलाकर 216 रन की बढ़त हासिल हुई, लेकिन समय समाप्त होने के कारण भारत जीत हासिल नहीं कर सका। भारत की ओर से मानव सुथार ने 41 ओवर में 121 रन देकर तीन विकेट लिए, जबकि रवींद्र जडेजा ने 38.3 ओवर में 94 रन देकर तीन विकेट हासिल किए।

बता दें कि दिनुषा ने एक और खास उपलब्धि अपने नाम की है। वह टेस्ट इतिहास के केवल छठे ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने छठे या उससे नीचे के क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए एक श्रृंखला में तीन शतक लगाए हैं। वह ऐसा करने वाले पहले श्रीलंकाई बल्लेबाज हैं और दो टेस्ट की श्रृंखला में यह उपलब्धि हासिल करने वाले भी पहले खिलाड़ी हैं।

कोलंबो टेस्ट में दोनों पारियों में शतक लगाने के साथ दिनुषा ने एक और विशिष्ट सूची में जगह बनाई है। वह टेस्ट इतिहास के केवल पांचवें बल्लेबाज हैं, जिन्होंने छठे या उससे नीचे के क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए एक ही टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाया है। इस सूची में पहले के चार में से तीन खिलाड़ी श्रीलंका के ही थे।

श्रीलंका भले ही श्रृंखला जीतने से चूक गया हो, लेकिन सोनाल दिनुषा के प्रदर्शन ने टीम को एक ऐसा बल्लेबाज जरूर दिया है, जिसने मुश्किल परिस्थितियों में लंबी पारी खेलने और दबाव झेलने की अपनी क्षमता साबित की है। भारत के खिलाफ उनकी यह श्रृंखला उनके टेस्ट करियर के सबसे यादगार प्रदर्शनों में शामिल होने वाली है।
Fri, 28 Aug 2026 19:09:00 +0530

  Videos
See all

Nepal Flood News: Dhading से Kathmandu जाने वाला रास्ता बाधित ! #shorts #ytshorts #kathmandu #nepal #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T14:13:58+00:00

Kangana Ranaut News: कंगना रनौत को बाबा रामदेव का खास तोहफा! Kangana Ranaut | Baba Ramdev | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T14:15:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers