Responsive Scrollable Menu

पाकिस्तानी मूल के यूएई क्रिकेटर पर 15 महीने का बैन:आसिफ खान डोप टेस्ट में फेल, प्रतिबंधित स्टेरॉयड मिला; टेस्ट सितंबर 2025 में हुआ

पाकिस्तान में जन्मे यूएई के बल्लेबाज आसिफ खान पर 15 महीने का बैन लगा है। वे डोप टेस्ट में फेल हो गए। उनके सैंपल में प्रतिबंधित स्टेरॉयड के सैंपल मिले हैं। आसिफ के सैंपल में मेस्टेरोलोन का मेटाबोलाइट मिला। मेस्टेरोलोन एक प्रतिबंधित एनाबॉलिक स्टेरॉयड है, जिसका इस्तेमाल टेस्टोस्टेरोन का स्तर बढ़ाने के लिए किया जाता है। यह टेस्ट 8 सितंबर 2025 को हुआ था। आसिफ ने नियम तोड़ने की बात मानी 36 साल के क्रिकेटर को ICC एंटी-डोपिंग कोड के अनुच्छेद 2.1 के उल्लंघन का दोषी पाया गया। ICC ने अपने बयान में कहा है कि आसिफ ने नियम तोड़ने की बात मान ली हैं। उन्होंने वर्ल्ड एंटी-डोपिंग एजेंसी (वाडा) और ICC के साथ केस रिजॉल्यूशन एग्रीमेंट के जरिए सजा स्वीकार की है। बैन इस साल 7 दिसंबर को खत्म होगा आसिफ पर लगाया गया प्रतिबंध 8 सितंबर 2025 से लागू माना गया है। यह प्रतिबंध इस साल 7 दिसंबर तक चलेगा। ICC ने कहा- आसिफ 8 अक्टूबर से किसी टीम के साथ ट्रेनिंग कर सकेंगे। वह किसी क्लब या ICC के किसी सदस्य संगठन की सुविधाओं का इस्तेमाल भी कर सकेंगे। हालांकि प्रतियोगी क्रिकेट में उनकी वापसी 8 दिसंबर से ही हो सकेगी। आसिफ पर 29 दिसंबर 2025 को अस्थायी निलंबन शुरू किया गया था। 8 सितंबर 2025 से अस्थायी निलंबन शुरू होने तक के उनके इंडिविजुअल रिकॉर्ड या अवॉर्ड रद्द कर दिए गए हैं। 2022 में यूएई के लिए डेब्यू किया आसिफ ने 2022 में डेब्यू के बाद यूएई के लिए 38 वनडे और 56 टी20 इंटरनेशनल खेले हैं। वह 2017 में यूएई चले गए थे। इससे पहले आसिफ ने पाकिस्तान के घरेलू क्रिकेट में 32 फर्स्ट क्लास मैच खेले थे। ----------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… भारत के न्यूजीलैंड दौरे के टिकटों की रिकॉर्ड बिक्री:पहले 48 घंटे में 26 हजार टिकट बिके, 12 मैचों का दौरा अक्टूबर से भारत के न्यूजीलैंड दौरे के लिए पहले 48 घंटे में 26 हजार टिकट बिक गए हैं। यह न्यूजीलैंड क्रिकेट की प्री-सेल में रिकॉर्ड मांग है। यह दौरा 22 अक्टूबर से शुरू होगा और 1 दिसंबर तक चलेगा। दोनों टीमों के बीच 5 टी-20, 5 वनडे और 2 टेस्ट खेले जाएंगे। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

रक्षाबंधन पर चंद्र ग्रहण का साया, क्या लगेगा सूतक? 28 अगस्त को भाई की कलाई पर इस समय बांधें राखी

28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन के दिन चंद्र ग्रहण का संयोग बन रहा है। ऐसे में भाई को राखी बांधने के शुभ समय को लेकर लोगों में असमंजस है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार राखी बांधने के लिए भद्रा, राहुकाल और ग्रहण की स्थिति का ध्यान रखना जरूरी होता है।

Continue reading on the app

  Sports

Team India: सिर्फ 3 महीने बाद बदल जाएगी टीम इंडिया, अगली टेस्ट सीरीज से बाहर होंगे ये 4 खिलाड़ी?

भारतीय टीम अब करीब 3 महीने बाद टेस्ट क्रिकेट खेलने के लिए लौटेगी और जहां ये मुकाबले होंगे, वहां श्रीलंका और भारत से एकदम अलग परिस्थितियां मौजूद होंगी. ऐसे में स्क्वॉड में बदलाव होने तय हैं. Sat, 29 Aug 2026 00:33:20 +0530

  Videos
See all

ix months into the Iran war, what has Trump accomplished? #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T21:00:39+00:00

Ankit Baliyan Murder CCTV: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या, CCTV में दिखा खौफनाक मंजर! News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T21:00:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers