Responsive Scrollable Menu

Nepal Flood और PM Modi के बयान समेत दोपहर की बड़ी राष्ट्रीय और वैश्विक खबरें

नयी दिल्ली, 27 अगस्त की विभिन्न फाइल से बृहस्पतिवार को दोपहर दो बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार है:

वि27: नेपाल तीसरी लीड बाढ़ नेपाल बाढ़: मृतक संख्या 177 हुई, 300 भारतीय लापता काठमांडू, नेपाल में बुधवार को अचानक आई भीषण बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 177 हो गई है और इस त्रासदी में 300 भारतीय पर्यटकों समेत सैंकड़ों लोग लापता हैं जिनकी तलाश युद्धस्तर पर जारी है।

खेल18: खेल खेलो लीड मोदी हम ओलंपिक के आधे खेलों में भी हिस्सा नहीं लेते, इसमें सुधार की जरूरत : प्रधानमंत्री मोदी नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को ओलंपिक में शामिल आधे खेलों में भारत की भागीदारी नहीं होने पर अफसोस जताया और कहा कि देश की पदक संख्या तभी बढ़ सकती है जब सर्फिंग और स्पोर्ट क्लाइम्बिंग जैसे उन खेलों में भी भारतीय खिलाड़ी तैयार हों जिनमें अब तक उन्होंने हिस्सा नहीं लिया है।

प्रादे56: बिहार नेपाल बाढ़ गंडक बिहार में उफनाई गंडक का जलस्तर घटने लगा: अधिकारी पटना, नेपाल में अचानक बाढ़ आने के एक दिन बाद बिहार में उफनाई गंडक नदी का जलस्तर बृहस्पतिवार को घटने लगा, जिससे राज्य के उत्तरी हिस्से के निचले इलाकों के लोगों को राहत मिली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

प्रादे18: कश्मीर वायरल वीडियो एफसीआई जम्मू कश्मीर: भारत-विरोधी टिप्पणी संबंधी महिला ‘कर्मचारी’ के वायरल वीडियो की जांच के आदेश जम्मू, भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) ने बुधवार को उस वीडियो की जांच के आदेश दिए जिसमें कथित तौर पर निगम की एक महिला कर्मचारी भारत के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करती नजर आ रही है। निगम ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो के संबंध में वह बृहस्पतिवार को कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस जारी करेगा।

प्रादे7: गोवा धर्मांतरण रोधी विधेयक गोवा मंत्रिमंडल ने धर्मांतरण रोधी विधेयक को दी मंजूरी, आगामी विधानसभा सत्र में होगा पेश पणजी, गोवा मंत्रिमंडल ने धर्मांतरण के खिलाफ एक विधेयक को मंजूरी दे दी है, जिसमें अन्य कड़े प्रावधानों के साथ आजीवन कारावास की सजा का प्रस्ताव किया गया है।

प्रादे3: उप्र यूट्यूबर हत्या पुलिस हरियाणवी गायक की हत्या का मामला पुलिस के लिए चुनौतीपूर्ण, जल्द गिरफ्तार होंगे हत्यारे : एडीजी शामली (उप्र),मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) भानु भास्कर ने शामली जिले में हरियाणवी गायक और यूट्यूबर अंकित बालियान की हत्या के सनसनीखेज मामले को पुलिस के लिए चुनौतीपूर्ण बताते हुए कहा है कि पुलिस ने इस मामले में कई सुराग हासिल किए हैं और जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

वि21: आईएईए भारत भारत वाणिज्यिक पोतों में परमाणु ऊर्जा के इस्तेमाल की आईएईए की पहल में शामिल वाशिंगटन, भारत समुद्री क्षेत्र में परमाणु ऊर्जा के इस्तेमाल की संभावनाएं तलाशने वाली वैश्विक पहल में बुधवार को शामिल हो गया जिसके तहत तैरते परमाणु ऊर्जा संयंत्रों के निर्माण और असैन्य पोतों को परमाणु ऊर्जा से चलाने की संभावनाओं पर विचार किया जाएगा।

वि20: अमेरिका सोशल मीडिया सुनवाई समझौते के बावजूद मेटा को मुकदमों से राहत नहीं वाशिंगटन, मेटा और अमेरिका के कई राज्यों के बीच बुधवार को घोषित समझौते से कंपनी के खिलाफ चल रही सबसे बड़ी कानूनी लड़ाइयों में से एक खत्म हो गई। हालांकि, सोशल मीडिया कंपनी को अभी भी युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य पर उसके उत्पादों के प्रभाव को लेकर अन्य जगहों पर मुकदमों का सामना करना पड़ रहा है।

अर्थ7: सीतारमण सीईओ सीतारमण ने कनाडा की वित्तीय कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों से की मुलाकात वॉशिंगटन,वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को सन लाइफ फाइनेंशियल और कनाडा पेंशन प्लान इन्वेस्टमेंट बोर्ड (सीपीपीआईबी) समेत कनाडा की विभिन्न वित्तीय कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की और तेजी से बढ़ती भारतीय अर्थव्यवस्था में उनके निवेश को बढ़ाने का आग्रह किया।

अर्थ14: गेल विस्तार गैस, पेट्रोरसायन और स्वच्छ ऊर्जा कारोबार का बड़े स्तर पर विस्तार करेगी गेल: चेयरमैन नयी दिल्ली, सार्वजनिक क्षेत्र की गैस कंपनी गेल (इंडिया) लिमिटेड प्राकृतिक गैस पाइपलाइन नेटवर्क का विस्तार करने, एलएनजी की खरीद और जहाजरानी में विविधता लाने, पेट्रोरसायन तथा एलपीजी बुनियादी ढांचे का विस्तार करने और स्वच्छ ऊर्जा प्रौद्योगिकियों में निवेश करने की योजना बना रही है।

खेल3: खेल न्यूजीलैंड भारत टिकट भारत के न्यूजीलैंड दौरे के टिकटों की रिकॉर्ड शुरुआती बिक्री वेलिंगटन, भारत के बहु प्रारूप के आगामी न्यूजीलैंड दौरे को लेकर प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह है और मेजबान क्रिकेट बोर्ड द्वारा सदस्यों के लिए शुरू की गई टिकटों की बिक्री के शुरुआती 48 घंटे में 26,000 टिकट बिक गए।

Continue reading on the app

Nepal Flood: जयशंकर ने फंसे भारतीयों की खोज के लिए की उच्चस्तरीय बैठक, हर पल निगरानी

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गुरुवार को कहा कि भारत नेपाल के बाढ़ प्रभावित इलाकों में फंसे भारतीयों की स्थिति और उनकी सलामती का पता लगाने के लिए तेज़ी से कोशिशें कर रहा है। जयशंकर ने बताया कि उन्होंने विदेश सचिव, विदेश मंत्रालय के अधिकारियों और काठमांडू व बीजिंग में भारत के राजदूतों के साथ एक हाई-लेवल रिव्यू मीटिंग की, जिसमें वे वर्चुअली शामिल हुए। उन्होंने कहा कि मंत्रालय बाढ़ से प्रभावित भारतीयों का पता लगाने के लिए अलग-अलग केंद्रीय मंत्रालयों, राज्य सरकारों, टूर ऑपरेटरों और अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ तालमेल बिठा रहा है।
 

इसे भी पढ़ें: सच्चाई vs भ्रम: मनुस्मृति में नारी को लेकर ऐसा लिखा क्या है? जिस पर होता है बवाल


जयशंकर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि हम इस मामले और राहत कार्यों, दोनों ही चीज़ों पर नेपाली पक्ष के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। नेपाली पुलिस के अनुसार, नेपाल-तिब्बत सीमा पर भयानक अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 177 हो गई है। गुरुवार को प्रभावित इलाकों में बचाव दल अपना काम करते रहे, जबकि अधिकारी सैकड़ों लापता लोगों की तलाश और बचे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में जुटे रहे।

गुरुवार को लगभग 100 लोगों का पता चला। इससे कुछ घंटे पहले ही नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने बताया था कि नेपाल और पड़ोसी तिब्बत में आई भयानक बाढ़ और उससे बहकर आए कीचड़, पत्थरों और पानी की चपेट में आने से करीब 300 भारतीय लापता हो गए थे। इस भयानक बाढ़ में 175 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि, नेपाल सरकार या भारत की ओर से लापता भारतीयों की सही संख्या के बारे में कोई पुष्टि नहीं की गई है।
 

इसे भी पढ़ें: Kriti Sanon के कपड़ों वाले बयान पर भड़कीं Kangana Ranaut, कहा त्योहारों के अपने नियम और मर्यादाएं होती हैं


भारत ने गुरुवार को बाढ़ से प्रभावित नेपाल को राहत सामग्री की दूसरी खेप भेजी। इसमें एक मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट के ज़रिए 37.5 टन मानवीय सहायता, दवाइयां और खाने के पैकेट भेजे गए। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बताया कि यह खेप बुधवार को नेपाल भेजी गई 10 टन मानवीय सहायता और आपदा राहत (HADR) सामग्री के बाद भेजी गई है।
 
देशभर की राजनीति, ताज़ा घटनाओं और बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ें  National News in Hindi केवल प्रभासाक्षी पर। 

Continue reading on the app

  Sports

संजय मांजरेकर ने टीम इंडिया पर कसा तंज, बिना नाम लिए शुभमन गिल और गौतम गंभीर का उड़ाया मजाक!

भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया कोलंबो टेस्ट मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ. टीम इंडिया के पास इस मैच को जीतने का एक बेहतरीन मौका था, लेकिन फॉलोऑन देने की उसकी रणनीति कारगार साबित नहीं हुई. खास तौर पर सोनल दिनुशा की दमदार बल्लेबाजी के आगे भारतीय गेंदबाज बेबस नजर आए. ऐसे में अब कोलंबो टेस्ट नहीं जीतने पर पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने टीम इंडिया पर तंज कसा है. Fri, 28 Aug 2026 07:06:38 +0530

  Videos
See all

Super Fast News: देखें, सुबह की 100 बड़ी खबरें फटाफट अंदाज में | Nepal Flood | PM Modi | 28 August #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T02:07:12+00:00

Aaj ki Taja Khabar: यूपी की सुबह की बड़ी खबरें | UP BJP New Team | CM Yogi | Akhilesh | UP News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T02:00:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers