भीषण बाढ़ पर दलाई लामा ने जताया दुख, आपदा के पीछे Climate Change का जताया अंदेशा
तिब्बत के आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा ने बृहस्पतिवार को नेपाल और तिब्बत में बाढ़ के कारण हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया। दलाई लामा ने कहा कि इस क्षेत्र में पहले भी प्राकृतिक आपदाएं आती रही हैं और ये निश्चित रूप से किसी गहरे अंतर्निहित कारण के संकेत हैं, चाहे वह जलवायु परिवर्तन हो या कोई अन्य वजह। दलाई लामा ने कहा, ‘‘नेपाल के रसुवा क्षेत्र और तिब्बत के क्यिरोंग में आई विनाशकारी बाढ़ के बारे में जानकर मुझे बहुत दुख हुआ है।
इस आपदा में लोगों की जान गई है और बड़े पैमाने पर ढांचागत नुकसान हुआ है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं इस आपदा में जान गंवाने वालों के लिए प्रार्थना करता हूं और शोक संतप्त परिवारों तथा इस त्रासदी से प्रभावित सभी लोगों के प्रति अपनी संवेदना और शोक व्यक्त करता हूं।’’ बुधवार को नेपाल के तीन जिलों में अचानक आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई। इसमें 165 लोगों की मौत हुई है। आपदा में 300 भारतीय पर्यटक लापता हैं।
चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, तिब्बत में 558 लोग लापता हैं।
Nepal Floods में फंसे तमिलनाडु के तीर्थयात्रियों की सुरक्षा पर नजर, बचाव अभियान जारी
तमिलनाडु के मंत्री ए. राजमोहन ने बृहस्पतिवार को विधानसभा को बताया कि राज्य सरकार नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के कारण फंसे राज्य के तीर्थयात्रियों के बचाव कार्य पर करीब से नजर रख रही है और चेन्नई से गए 49 अन्य लोगों की स्थिति का पता भी लगाया जा रहा है। मंत्री ने कहा कि तमिलनाडु के 10 जिलों से 54 लोग और पुडुचेरी से तीन लोग तीर्थयात्रा पर गए थे। इसके अलावा सरकार को पता चला है कि चेन्नई के एक ‘टूर ऑपरेटर’ ने 49 तीर्थयात्रियों को मानसरोवर भेजा था जिससे तीर्थयात्रा पर जाने वाले लोगों की संख्या 106 हो गई है।
इसे भी पढ़ें: Bihar Flood: Gandak River का जलस्तर घटा, वाल्मीकि नगर बैराज से पानी का बहाव कम हुआ
विपक्ष की ओर से लाए गए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव का जवाब देते हुए स्कूल शिक्षा मंत्री ए. राजमोहन ने विधानसभा को बताया कि राज्य सरकार तीर्थयात्रियों के बचाव कार्य और उनकी स्थिति पर हर घंटे नजर रख रही है और बचाए गए 20 लोगों को वर्तमान में काठमांडू के रास्ते वापस लाने की कोशिशें जारी हैं। उन्होंने बताया कि इन 57 लोगों के अलावा चेन्नई की एक ट्रैवल एजेंसी 49 तीर्थयात्रियों को मानसरोवर यात्रा पर ले गई थी और अभी उनकी यात्रा योजना तथा वे कहां हैं, इस बारे में पता लगाने की कोशिशें की जा रही हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi










