Responsive Scrollable Menu

Nirmala Sitharaman ने Toronto में Canadian Investors को भारत की 2047 Growth Story का दिया महामंत्र

 वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को सन लाइफ फाइनेंशियल और कनाडा पेंशन प्लान इन्वेस्टमेंट बोर्ड (सीपीपीआईबी) समेत कनाडा की विभिन्न वित्तीय कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की और तेजी से बढ़ती भारतीय अर्थव्यवस्था में उनके निवेश को बढ़ाने का आग्रह किया। टोरंटो में सन लाइफ फाइनेंशियल के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) केविन डी. स्ट्रेन के साथ द्विपक्षीय बैठक में सीतारमण ने बीमा क्षेत्र के उदारीकरण का उल्लेख किया। इसमें प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) की सीमा को 74 प्रतिशत से बढ़ाकर 100 प्रतिशत करना और सरकार का ‘2047 तक सभी के लिए बीमा’ का लक्ष्य शामिल है।

वित्त मंत्रालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जानकारी दी कि बैठक में भारत की मजबूत आर्थिक वृद्धि, विस्तारित बाजार, व्यापक आर्थिक स्थिरता तथा तेजी से विकसित हो रहे डिजिटल एवं भौतिक बुनियादी ढांचे पर चर्चा हुई, जो दीर्घकालिक निवेश के लिए महत्वपूर्ण अवसर उत्पन्न कर रहे हैं। उन्होंने सन लाइफ के लिए बीमा, परिसंपत्ति प्रबंधन, वैकल्पिक निवेश और बुनियादी ढांचे के क्षेत्रों में अपनी मौजूदगी बढ़ाने के अवसरों को भी रेखांकित किया। इसमें ‘गिफ्ट आईएफएससी’ के माध्यम से अवसरों के साथ-साथ भारत की विकास गाथा में कनाडा के संस्थागत निवेशकों की अधिक भागीदारी भी शामिल है।

सन लाइफ भारत में बीमा एवं कोष प्रबंधन के क्षेत्र में मौजूद है तथा इसके अलावा भी उसकी अन्य कारोबारी गतिविधियां हैं। एक अन्य बैठक में कैनाकोर्ड जेनुइटी के उपाध्यक्ष रॉड फिलिप्स तथा सीईओ डैन डेवियू ने कनाडा और भारत के बीच निवेश प्रवाह बढ़ाने की संभावनाओं को रेखांकित किया। उन्होंने कैनाकोर्ड जेनुइटी को भारत के वृद्धि वाले क्षेत्रों में अवसर तलाशने तथा कनाडाई और वैश्विक पूंजी को भारतीय कारोबारों से जोड़ने में रचनात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित किया। मंत्रालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अलग से दी जानकारी में लिखा कि बैठक में भारत में कैनाकोर्ड जेनुइटी की भागीदारी बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा हुई।

इसमें भारतीय कंपनियों को वैश्विक पूंजी जुटाने, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विस्तार करने तथा विदेशों में प्रौद्योगिकी तथा कारोबारों के अधिग्रहण में मदद करना शामिल है। कनाडा पेंशन प्लान इन्वेस्टमेंट बोर्ड (सीपीपीआईबी) के अध्यक्ष एवं सीईओ जॉन ग्राहम तथा ओंटारियो टीचर्स पेंशन प्लान (ओटीपीपी) के अध्यक्ष एवं सीईओ जो टेलर के साथ बैठक में सीतारमण ने उन्हें भारत के बुनियादी ढांचा क्षेत्र तथा उभरते विकास के अवसरों में अपनी भागीदारी और बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने सीपीपीआईबी और ओटीपीपी के भारत में लगातार भरोसा जताने और दीर्घकालिक प्रतिबद्धता की सराहना की।

इसमें एनआईआईएफ इंफ्रा फंड-द्वितीय में निवेश भी शामिल है। मंत्रालय ने साथ ही बताया कि बैठक में पारेषण, नवीकरणीय ऊर्जा, सड़कों, बंदरगाहों, शहरी बुनियादी ढांचे, डिजिटल बुनियादी ढांचे और डेटा केंद्रों में संस्थागत पूंजी के लिए अवसर बढ़ाने पर चर्चा हुई। वित्त मंत्री ने भारत में बुनियादी ढांचा परिसंपत्तियों के मुद्रीकरण की बढ़ती संभावनाओं तथा निवेशक संरक्षण, नियामकीय विश्वसनीयता एवं पारदर्शिता मजबूत करने के लिए किए जा रहे प्रयासों को भी रेखांकित किया। उन्होंने गिफ्ट आईएफएससी के माध्यम से निजी ऋण और अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में नए अवसरों का भी उल्लेख किया।

एक अन्य पेंशन फंड कंपनी ओएमईआरएस के अध्यक्ष एवं सीईओ ब्लेक हचेसन के साथ बैठक में वित्त मंत्री ने भारत के निवेश-अनुकूल नीतिगत माहौल, अधिक कर निश्चितता और जारी सुधारों पर जोर दिया। उन्होंने फंड कंपनी को भारत में विभिन्न क्षेत्रों और भौगोलिक क्षेत्रों में नए अवसरों तथा साझेदारियों की तलाश करने के लिए प्रोत्साहित किया।

मंत्रालय के अनुसार, बैठक में परिवहन, पारेषण, नवीकरणीय ऊर्जा, शहरी बुनियादी ढांचे, लॉजिस्टिक और रियल एस्टेट के क्षेत्रों में अवसरों पर चर्चा हुई। इसमें भारत की मजबूत आर्थिक वृद्धि, बढ़ते मध्यम वर्ग और बुनियादी ढांचे की जरूरतों का लाभ उठाने पर जोर दिया गया।

Continue reading on the app

मसाला क्षेत्र में बड़ा धमाका: Pushp Brand को IPO के लिए SEBI की हरी झंडी, 74.45 लाख शेयरों का होगा OFS

 पैकेड मसाला कंपनी पुष्प ब्रांड (इंडिया) को आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने के लिए बाजार नियामक सेबी से मंजूरी मिल गई है। बाजार नियामक ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। आईपीओ में मौजूदा शेयरधारकों द्वारा 74.45 लाख तक शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल है। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की ओर से दी गई अद्यतन जानकारी के अनुसार, कंपनी ने जून में आईपीओ के लिए शुरुआती दस्तावेज दाखिल किए थे और 27 अगस्त को उसे बाजार नियामक से मंजूरी मिली।

इंदौर में 1974 में स्थापित पुष्प ब्रांड एक क्षेत्रीय मसाला कारोबार से बढ़कर अब ‘पुष्प’ और ‘मुनीमजी’ ब्रांड के तहत काम करने वाली पैकेड खाद्य कंपनी बन गई है। कंपनी शुद्ध एवं मिश्रित मसाले, साबुत मसाले, हींग तथा अन्य उत्पाद पेश करती है।

31 मार्च, 2026 तक उसके उत्पादों की 312 श्रेणियां (एसकेयू) थीं। कंपनी वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी (जुलाई-सितंबर) तिमाही में ‘पुष्प कड़क चाय’ पेश करने की योजना भी बना रही है। वित्त वर्ष 2025-26 के अंत तक कंपनी का वितरण नेटवर्क 24 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में फैला था। इसके 1,016 वितरक और 3.68 लाख से अधिक खुदरा बिक्री केंद्र थे।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: टीम इंडिया इन 3 वजहों से नहीं जीत पाई कोलंबो टेस्ट, क्या चौथी पारी में बल्लेबाजी का डर ले डूबा 12 WTC पॉइंट?

3 reason for draw ind vs sl test: पहली पारी में श्रीलंकाई टीम को सस्ते में समेटने के बाद, भारतीय गेंदबाज दूसरी पारी में वह दबाव बरकरार रखने में पूरी तरह नाकाम रहभारतीय टीम श्रीलंका के ऊपरी क्रम को जल्दी आउट करने के बाद उनके निचले क्रम को समेटने में संघर्ष करती दिखी, जिसने मैच का समय और रन दोनों बढ़ा दिए. : आखिरी दो दिनों में कोलंबो की पिच उम्मीद के मुताबिक टूटी नहीं, बल्कि बेहद धीमी हो गई, जिससे बल्लेबाजों को गेंद खेलने के लिए अतिरिक्त समय मिल गया Thu, 27 Aug 2026 17:17:48 +0530

  Videos
See all

नेपाल में तबाही के पीछे क्या राज? सामने आया खौफनाक मंजर | Nepal Flash Flood | Rescue Operation #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T12:13:24+00:00

Weather: 100 की स्पीड से आ रहे 4 तूफान, अगले 72 घंटों में रौद्र रूप दिखाएगा मौसम, 92 फ्लाइट्स रद्द #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T12:15:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers