Responsive Scrollable Menu

Nepal Flood: नेपाल ने चीन पर लगाया बड़ा आरोप, ड्रैगर बोला-दोष देने से कुछ हासिल नहीं होने वाला

चीन ने गुरुवार को नेपाल के दावे को पूरी तरह से खारिज कर दिया कि उसकी ओर से चेतावनी देने में देरी सामने आई है. उसकी ओर से एक भू-वैज्ञानिक आपदा वाले बांध के टूटने से नेपाल में भारी तबाही मंजर देखने को मिला. नेपाल में चीनी दूतावास ने इस दावे को पूरी तरह से फर्जी करार दिया. इसमें आरोप था कि चीन ने नेपाली पक्ष को वक्त रहते चेतावनी जारी नहीं की. जान-माल का काफी नुकसान हुआ है. 

फेसबुक की ओर से जारी बयान में नेपाल में चीनी दूतावास ने कहा, "26 अगस्त की सुबह नेपाली इलाके में   भूकंप या भूकंप जैसी घटना की वजह से ग्लेशियर ढह गया, इससे भारी मात्रा में कीचड़ और मलबा बहने लगा.  इससे गियिरोंग-रासुवागढ़ी सीमा क्षेत्र के दोनों ओर (नेपाल और चीन) भारी जान-माल का नुकसान हुआ. कई  लोग लापता हो गए."

चीन ने दिखाई नेपाल को आंख

चीन ने अपने बयान का समापन इन शब्दों के संग किया, "आरोप लगाने से कुछ हासिल नहीं होने वाला है. सहयोग से ही जानें बचती हैं." हिमालयी इलाके में आई आपदा में पानी, गाद, चट्टान और बर्फ समेत मलबे के तेज बहाव की वजह से कम से कम 175 लोगों की मौत हो गई. वहीं 1500 से ज्यादा लोग लापता हो गए. अचानक आई  बाढ़ ने गांवों को बहा दिया. इससे सड़कें और इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं या पूरी तरह से ताबह हो गईं. 

जानें किस इलाके में आई बाढ़

यह आपदा तिब्बत के ल्हासा और नेपाल की राजधानी काठमांडू से जोड़ने वाले उस ऊबड़-खाबड़ पहाड़ी इलाके में आई थी, जहां पर ट्रेकर्स और तीर्थयात्री बड़ी संख्या में आते हैं.  

नेपाली अधिकारियों की शुरुआती रिपोर्ट से पता चलता है कि इलाके में भूकंप के कारण ग्लेशियर का निचला भाग ढह गया. यहां पर बाढ़ आ गई. अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, शुरू में 4.4 तीव्रता का बताया गया भूकंप बताया. असल में ग्लेशियर की चट्टानें और बर्फ के ढहने से भूकंपीय ऊर्जा पैदा हुई थी. इसके बाद मलबा बहने लगा.

ये भी पढ़ें: नेपाल की बाढ़ में फंसे भारतीयों पर संकट, 100 से ज्यादा लापता; MEA ने जारी किए हेल्पलाइन

 

Continue reading on the app

IND vs WI : वेस्टइंडीज सीरीज के लिए कब होगा टीम इंडिया का ऐलान? जानिए किन-किन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

IND vs WI : भारतीय क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज के साथ सितंबर में वनडे और टी20 सीरीज खेलने वाली है. इन दिनों इंडियन क्रिकेट टीम श्रीलंका के दौरे पर हैं, जहां वो 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही है. इस सीरीज के बाद भारत को अफगानिस्तान के साथ टी20 सीरीज खेलनी है और फिर टीम इंडिया एशियन गेम्स 2026 में खेलेगी. इसके बाद जाकर वेस्टइंडीज के साथ भारत की टीम खेलेगी. इस सीरीज के लिए टीम का ऐलान कब होगा और किन-किन खिलाड़ियों को मौका मिलेगा. आइए जानते हैं.

वेस्टइंडीज भारत दौरे पर खेलेगी कितने मैच?

टीम इंडिया अपने घर पर वेस्टइंडीज के साथ अगले महीने में व्हाइट बॉल सीरीज खेलने वाली है. इस सीरीज में भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन वनडे मैच खेले जाएंगे. वहीं वनडे सीरीज के तुरंत बाद दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज होगी. इस सीरीज में एक बार फिर से विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ियों की वापसी होगी, जो वनडे सीरीज में धमाल मचाएंगे. वहीं टी20 सीरीज में अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी जैसे तूफानी बल्लेबाजों का जलवा देखने को मिलेगा.

भारत-वेस्टइंडीज के बीच किन मैदानों पर होंगे मैच?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबले 8 अलग-अलग मैदान पर खेले जाएंगे. ऐसे में अलग-अलग राज्यों और शहरों के क्रिकेट फैंस को सितंबर से अक्टूबर में क्रिकेट का एक्शन देखने के लिए मिलने वाले हैं. भारत और वेस्टइंडीज के बीच सबसे पहले तीन वनडे मैच त्रिवेंद्रम, गुवाहाटी और न्यू चंडीगढ़ में खेले जाएंगे. इसके बाद टी20 मैचों की मेजबानी लखनऊ, रांची, इंदौर, हैदराबाद और बेंगलुरु करने वाले हैं. 

वेस्टइंडीज सीरीज के लिए कब होगा टीम इंडिया का ऐलान?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान सितंबर महीने के दूसरे हफ्ते में हो सकता है. इस सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी होने की उम्मीद है. इन दोनों ने इंग्लैंड के खिलाफ अपनी पिछली वनडे सीरीज खेली थी, जिसमें दोनों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा था. वहीं इस सीरीज में मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार जैसे खिलाड़ियों की वापसी पर भी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के मद्देनजर नजरें रहेंगी.

वहीं टी20 टीम की बात करें तो श्रेयस अय्यर कप्तान और तिलक वर्मा उपकप्तान होंगे. वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, शिवम दुबे और रिंकू सिंह जैसे बल्लेबाजों को मौका मिल सकता है. वहीं गेंदबाजी में प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा को खिलाया जा सकता है.

वेस्टइंडीज के खिलाफ इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका?

वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया की कप्तानी शुभमन गिल करते हुए नजर आएंगे. उनके अलावा श्रेयस अय्यर टीम में उपकप्तान की भूमिका में होंगे. वहीं केएल राहुल को मौका मिलना भी इस सीरीज में तय है. ईशान किशन बतौर दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज टीम में जगह बना सकते हैं. रोहित-कोहली के अलावा यशस्वी जायसवाल को भी इस सीरीज में मौका मिल सकता है. वहीं गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव व वरुण चक्रवर्ती को भी मौका मिल सकता है.

भारत-वेस्टइंडीज सीरीज का पूरा शेड्यूल शेड्यूल 

क्रम संख्या दिन तिथि समय मैच स्थल
1 रविवार 27-सितम्बर-26 2:00 PM पहला एकदिवसीय (ODI) तिरुवनंतपुरम
2 बुधवार 30-सितम्बर-26 2:00 PM दूसरा एकदिवसीय (ODI) गुवाहाटी
3 शनिवार 03-अक्टूबर-26 2:00 PM तीसरा एकदिवसीय (ODI) न्यू चंडीगढ़
4 मंगलवार 06-अक्टूबर-26 7:00 PM पहला टी20I लखनऊ
5 शुक्रवार 09-अक्टूबर-26 7:00 PM दूसरा टी20I रांची
6 रविवार 11-अक्टूबर-26 7:00 PM तीसरा टी20I इंदौर
7 बुधवार 14-अक्टूबर-26 7:00 PM चौथा टी20I हैदराबाद
8 शनिवार 17-अक्टूबर-26 7:00 PM पांचवां टी20I बेंगलुरु

ये भी पढें : 'उन्हें विकेट लेने में दिक्कत होती...' सालों बाद पूर्व क्रिकेटर ने खोला राज, जानिए रविचंद्रन अश्विन को लेकर क्या कहा?

Continue reading on the app

  Sports

तंबू में ड्रेसिंग रूम और 500 मीटर दूर वॉशरूम... जापान एशियन गेम्स के इंतजामों से नाखुश BCCI

Asian Games 2026: अगले महीने से शुरू हो रहे एशियन गेम्स को लेकर जापान की तैयारियों से बीसीसीआई खुश नहीं है. रिपोर्ट के मुताबिक क्रिकेटरों के लिए टेंट में ड्रेसिंग रूम का बनाए गए हैं और वाशरूम के लिए प्लेयर्स को 500 मीटर दूर जाना होगा. ऐसे में बीसीसीआई अब यहां बी टीम भेजने की तैयारी कर रहा है. Fri, 28 Aug 2026 14:58:44 +0530

  Videos
See all

Nepal Army Rescue Operation | नेपाली सेना ने जारी किया रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो #nepal #floodnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T10:13:39+00:00

Nepal Floods Update : नेपाल त्रासदी का दर्द नहीं सह पाई बेटी | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T10:15:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers