Responsive Scrollable Menu

कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिनकी दिनहाड़े जिम के बाहर गोली मारकर की गई हत्या

Who was Ankit Baliyan: हरियाणवी सिंगर और यूट्यूबर अंकित बालिया (Ankit Baliyan) की बीते दिन गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस दुखद खबर के सामने आने के बाद हरियाणवी इंडस्ट्री में सनसनी फैल गई. उनकी हत्या के फैंस और उनके करीबियों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. लोग उन्हें सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दे रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिंगर अंकित बालियान उत्तर प्रदेश के शामली में एक जिम से बाहर निकल रहे थे, तभी 3-4 हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. हमलावरों ने करीब 18 से 20 राउंड गोलियां चलाईं, जिनमें से कई गोलियां अंकित को लगीं. इसके बाद तुरंत उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई. अब पुलिस इस मामले की गहरी जांच कर रही है. ऐसे में आइए जानते हैं कि अंकित बालियान कौन थे और उन्होंने म्यूजिक इंडस्ट्री में कैसे अपनी पहचान बनाई. 

कौन थे अंकित बालियान?

अंकित बालियान मूल रूप से उत्तर प्रदेश के शामली जिले के रहने वाले थे और उनके गांव का नाम बंतीखेड़ा बताया जाता है. उन्होंने अपनी पहचान एक सिंगर और यूट्यूबर के तौर पर बनाई थी. लेकिन वह कई सालों से काम की वजह से हरियाणा के सोनीपत-रोहतक में रह रहे थे. अंकित बहुत ही साधारण परिवार से ताल्लुक रखते थे. उन्होंने म्यूजिक इंडस्ट्री में नाम बनाने से पहले मोबाइल बेचने का काम किया. सिंगिग के शौकीन अंकित ने म्यूजिक की दुनिया में नाम बनाने के लिए कड़ी मेहनत की और अपने सिंगिंग के सपने को आगे बढ़ाया. इसके बाद उन्हें धीरे-धीरे पहचान मिलनी शुरू हई. 

'भरी कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान' 

अंकित बालियान म्यूजिक इंडस्ट्री में कई सालों से स्ट्रगल कर रहे थे. उन्होंने अपने सिंगिग करियर में कई बेहतरीन गाने गाए. हालांकि, उन्हें पहली बड़ी पहचान करीब तीन साल पहले  'भरी कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान' गाने से मिली थी. इस गाने को लोगों ने खूब प्यार दिया और यूट्यूब पर इसे चार करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले. इसके बाद उनका 'बेबी बदमाश' काफी चर्चा में रहा था. इस गाने पर भी उन्होंने काफी रील्स बनाई थी. ये गाना 12 जुलाई को रिलीज हुआ था. इसके अलावा उनका गाना 'गेनर' भी लोगों ने काफी पसंद किया. उनका 'एक खटोला जेल के भीतर' गाना भी काफी पॉपुलर है. 

 

सोशल मीडिया पर है बड़ी फैन फॉलाइंग

अंकित बालियान की सोशल मीडिया पर काफी बड़ी फैन फॉलॉइंग है. वह अपने गानों में गांव की लाइफ और देसी स्टाइल, गाड़ियों और टफ-लुक दिखाने के लिए जाते थे. इंस्टाग्राम पर उनके 4.7 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, जहां उनकी रील्स पर मिलियंस में व्यूज आते थे. अंकित अपने इंस्टाग्राम पर अकाउंट काफी एक्टिंग रहते थे और अक्सर रील्स और वीडियो पोस्ट करते थे. जिन्हें बड़ी संख्या में लाइक्स और व्यूज मिलते थे. इतना ही नहीं यूट्यूब पर उनके 3.6 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं. उनकी हत्या के बाद फैंस कमेंट सेक्शन में उन्हें लागातार श्रंद्धाजंलि दे रहे हैं. 

गोगी गैंग ने ली हत्या की जिम्मेदार

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अंकित बालियान की हत्या की जिम्मेदारी गोगी गैंग ली है. सोशल मीडिया पर हमलावारों का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें वे बाइक से फरार होते हुए नजर आ रहे हैं. कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अंकित ने 'भरी कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान' गाना गोगी की मौत पर बनाया था. इस गाने को अंकित की मौत की वजह माना जा रहा है. हालांकि, अभी यह पूरी तरह साफ नहीं है, यह दावे सिर्फ सोशल मीडिया पर किए जा रहे हैं, पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही हैं. ऐसे में पुलिस जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि उनकी हत्या क्यों की गई थी. 

ये भी पढ़ें: 'मर्डर मार दे सड़क के ऊपर...', अंकित बालियान का आखिरी वीडियो वायरल, हत्या से 2 घंटे पहले किया था पोस्ट

Continue reading on the app

मार्केट एक्सपर्ट ने इन तीन सेक्टर्स से दूर रहने की दी सलाह, यह भी बताया कि पैसा कहां बनेगा

आदित्य बिड़ला सन लाइफ एएमसी के सीआईओ हरीश कृष्णन का मानना है कि घरेलू बाजार में स्थितियां बेहतर हो रही हैं। शेयर बाजार में सूचीबद्ध टॉप 500 कंपनियों में से आधी से ज्यादा कंपनियों की अर्निंग्स ग्रोथ 15 फीसदी से ज्यादा रही है। 18 महीने पहले सिर्फ एक-तिहाई कंपनियों की अर्निंग्स ग्रोथ इतनी थी

Continue reading on the app

  Sports

Video: अनाया बांगड़ ने बताया कैसे 2027 में ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम के लिए बनाएगी अपना रास्ता

2027 में एक ट्रांसजेंडर क्रिकेटर ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट में लौटेंगी। मेडिकल इतिहास, हार्मोन स्तर और वैज्ञानिक जांच के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने वापसी की अनुमति दी है। मार्च 2027 में टेस्टोस्टेरोन स्तर की पुष्टि के बाद चयन संभव होगा। #TransgenderAthlete #CricketAustralia #WomensCricket #खेलसमाचार #ऑस्ट्रेलिया Thu, 27 Aug 2026 17:40:19 +0530

  Videos
See all

Weather: 100 की स्पीड से आ रहे 4 तूफान, अगले 72 घंटों में रौद्र रूप दिखाएगा मौसम, 92 फ्लाइट्स रद्द #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T12:15:07+00:00

चीन का नेपाल पर वाटर बम ! Nepal Flood Crisis | China | Tibet | Water Bomb | Bindas Bol | Live #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T12:11:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers