रक्षाबंधन के पर्व पर घर में भाई-बहनों के अलावा रिश्तेदारों और दोस्तों आदि का आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में घर को साफ-सुथरा और थोड़ा डेकोरेट देखने हर किसी को पसंद आता है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि मेहमानों के आने की खबर अचानक से मिलती है। ऐसे में समझ नहीं आता है कि घर को जल्दी कैसे तैयार करें। तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। ऐसे में आप सिर्फ 30 मिनट के अंदर आप अपने घर को काफी हद तक साफ और व्यवस्थित किया जा सकता है।
पहले बिखरा सामान समेटें
घर की सफाई करने से पहले यह देखें कि कहां-कहां सामान फैला है। खिलौने, कपड़े, चार्जर, कागज या दूसरी अन्य चीजों को एक बड़े बैग में रख दें। उन चीजों को व्यवस्थित करने में समय न लगाएं। मेहमानों के जाने के बाद आराम से सारे सामान को व्यवस्थित करें।
लिविंग रूम पर दें ध्यान
आमतौर पर मेहमान सबसे पहले लिविंग रूम में बैठते हैं। इसलिए इस हिस्से को पहले प्राथमिकता देनी चाहिए। सोफे के कुशन ठीक करें, सेंटर टेबल का साफ करें और फर्श पर झाड़ू या वैक्यूम करें। पूरे घर की बजाय सिर्फ उन जगहों की सफाई करनी चाहिए, जो नजर आने वाली है।
बाथरूम को रखें फ्रेश
मेहमानों के लिए साफ बाथरूम होना बेहद जरूरी है। बाथरूम मिरर, वॉश बेसिन और टॉयलेट सीट को जल्दी साफ करें। हाथ धोने के लिए साफ तौलिए और साबुन रखने चाहिए। बाथरूम में तेज खुशबू वाला रूम फ्रेशनर का इस्तेमाल करने की जगह ताजी और हल्की खुशबू रखें।
किचन को करें Quick Clean
मेहमान आएंगे, तो चाय नाश्ता कराना तो जरूरी होता है। इसलिए किचन की साफ-सफाई को नजरअंदाज न करें। सिंक में पड़े बर्तनों को साफ करें और काउंटर को साफ कर दें। गैस और इसके आसपास की गंदगी को कपड़े से पोंछ दें। इससे आपका किचन कुछ ही मिनटों में साफ हो जाएगा।
ऐसे दें Festive Touch
अगर आपको भी अपने घर को रक्षाबंधन वाला माहौल देना है, तो छोटी सजावट करें। दरवाजे के पास फूलों की छोटी सी माला, मेज पर एक फूलों का गुलदस्ता या सुंदर सा दीपक रख सकती हैं। सोफे पर साफ कुशन कवर और टेबल पर साफ रनर रखने से भी आपका घर फेस्टिव टच देगा।
याद रखें एक नियम
अगर आप भी घर की सफाई के दौरान एक आसान नियम का ध्यान रखेंगी, तो आपको घर की सफाई करने में ज्यादा मुश्किल नहीं होगी। दरअसल, मेहमानों के आने से पहले घर का हर कोना चमके, ऐसा जरूर नहीं है। जहां पर वह बैठेंगे और जो जगहें दिखेंगी, उनको साफ और व्यवस्थित करें। इससे कम समय में घर भी साफ-सुथरा दिखेगा और स्वागत के लिए भी तैयार नजर आएगा।
Continue reading on the app