सीपीटी और ओपीटी में क्या अंतर है? पढ़ाई या नौकरी के लिए अमेरिका जा रहे हैं तो समझ लें नियम
CPT vs OPT Visa Meaning: अमेरिका में F-1 स्टूडेंट वीजा पर पढ़ाई कर रहे भारतीय स्टूडेंट्स के लिए सीपीटी और ओपीटी 2 बेहद महत्वपूर्ण वर्क परमिट हैं. जहां सीपीटी पढ़ाई के दौरान इंटर्नशिप करने का मौका देता है, वहीं ओपीटी डिग्री पूरी होने के बाद नौकरी करने की परमिशन देता है. जानिए इन दोनों के बीच क्या अंतर है.
मध्य प्रदेश की राजनीति में गर्माया विजय शाह का मामला, कर्नल सोफिया कुरैशी विवादित बयान पर घमासान
Vijay Shah Case: मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री विजय शाह के विवादित बयान को लेकर राज्य का सियासी पारा एक बार फिर चढ़ गया है. 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी पर दी गई उनकी टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई को लेकर अब राज्य सरकार और विपक्ष आमने-सामने आ गए हैं. रूटीन कैबिनेट बैठक के बाद मंत्री विजय शाह ने अन्य मंत्रियों के समक्ष अपना पक्ष रखा. लगभग 45 मिनट तक चले मंथन और कानूनी पहलुओं पर विचार-विमर्श के बाद कैबिनेट ने मंत्री विजय शाह के समर्थन में खड़े रहने का फैसला किया. कैबिनेट का तर्क है कि विजय शाह अपने बयान पर कई बार सार्वजनिक तौर पर माफी मांग चुके हैं. इसलिए उनके खिलाफ केस चलाने (अभियोजन स्वीकृति) की आवश्यकता नहीं है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई चर्चा के बाद यह प्रस्ताव राज्यपाल मंगू भाई पटेल के पास भेजा गया है, जिस पर अंतिम निर्णय राज्यपाल को लेना है. मई 2025 में महू (रायकुंडा) में एक कार्यक्रम के दौरान मंत्री विजय शाह ने 'ऑपरेशन सिंदूर' का जिक्र करते हुए कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया था.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
News Nation









