Responsive Scrollable Menu

सोना-चांदी के दाम आसमान पर लेकिन खरीदारी में कमी नहीं, रक्षाबंधन पर पाली में क्यों छाया चांदी का क्रेज?

Pali Gold Silver Price: रक्षाबंधन के त्योहार पर पाली के सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतें बढ़ने के बावजूद खरीदारी का उत्साह बना हुआ है. इस बार ग्राहकों के बीच चांदी के आभूषण और राखी से जुड़ी चांदी की वस्तुओं का क्रेज देखने को मिल रहा है. सोने की बढ़ती कीमतों के बीच चांदी लोगों को किफायती ऑप्शन नजर आ रही है. त्योहार के चलते सर्राफा बाजार में चहल-पहल बढ़ी है.

Continue reading on the app

Raksha Bandhan Gifts for Brother: सिर्फ बहन को क्यों, इस राखी बहनें भी दें भाइयों को उपहार, देखें युनिक गिफ्ट्स

Raksha Bandhan Gifts for Brother: रक्षाबंधन का त्योहार सिर्फ राखी बांधने या तोहफे लेने का नहीं होता है. वैसे तो हर साल राखी पर भाई बहन तो गिफ्ट देते हैं लेकिन ऐसा भी तो हो सकता है कि भाई को गिफ्ट दिया जाएं? जी हां, इस रक्षाबंधन आप अपने भाई को राखी पर उसकी पसंद का गिफ्ट दे सकते हैं. इस साल रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026 को यानी कल मनाया जाएगा. ऐसे में आपको राखी पर उन्हें कोई रिटर्न गिफ्ट देना चाहिए. इससे आपके रिश्ते को एक और नई पहचान मिलेगी. भाई भी आपसे गिफ्ट मिलने पर बहुत खुश होगा. आइए जानते हैं भाइयों के लिए कुछ युनिक गिफ्ट आइडियाज.

रक्षाबंधन पर भाई को दें ये गिफ्ट्स

1.गेमिंग एक्सेसरीज

भाई लोगों को गेम खेलना खूब पसंद होता है. लड़के ज्यादातर डिजिटल गेम्स खेलने के शौकिन होते हैं फिर चाहे वो छोटे हो बड़े हो. ऐसे में आप उन्हें राखी पर कोई गेमिंग एक्सेसरी दे सकते हैं. ये तोहफा उन्हें काफी पसंद आएगा.

ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन कब है? भाई न हो तो किसे बांधे राखी? जानें सही मंत्र

2.जिम मेंबरशिप

अगर आपका भाई फिटनेस फ्रीक है और बॉडी बिल्डिंग को काफी सीरियस्ली लेता है तो आप उसे किसी जिम की मेंबरशिप गिफ्ट कर सकते हैं. ये उन्हें हेल्दी बनाने के साथ मनोरंजन भी देगा. आप उन्हें उनकी पसंद की जिम से मेंबरशिप लेकर गिफ्ट कर सकते हैं.

3.कस्टमाइज्ड लेदर वॉलेट

रक्षाबंधन पर भाई को आप कुछ यादगार गिफ्ट देना चाहते हैं तो कोई कस्टमाइज किया हुआ वॉलेट दे सकते हैं. इस वॉलेट पर आप उसका नाम या कोई इनिशीयल प्रिंट करवा सकते हैं. इसके साथ ही उन्हें कस्टमाइज्ड कीचेन और पेन भी दे सकते हैं. वर्किंग भाइयों के लिए ये गिफ्ट युनिक और क्लासी लगेगा. ये चीजें उनकी रोजाना काम में आने वाली चीजें भी हैं. 

ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan Gifts for Sister: रक्षाबंधन पर बहन को क्या गिफ्ट दें? बजट के हिसाब से चुनें शानदार तोहफे

4.स्मार्ट गैजेट

भाइयों को फंकी और स्मार्ट गैजेट्स भी पसंद होते है. अगर भाई छोटा है तो उसे ट्रेंडी स्मार्टवॉच या हेडफोन्स दे सकते हैं. ये गिफ्ट उनके लिए युनिक रहेगा. हेडफोन्स में गाना सुनना भी पसंद आता है और ये चीजे काफी अट्रैक्टिव लगती है. ऑनलाइन आपको कम दाम में कई अलग-अलग हेडफोन्स और स्मार्टवॉच मिल जाएंगी.

5.ग्रूमिंग किट

लड़के आजकल अपने लुक्स को लेकर भी काफी कॉन्शियस रहते हैं. इसलिए, रक्षाबंधन पर आप अपने भाई को बियर्ड वॉश, फेस वॉश, बियर्ड ऑयल, परफ्यूम्स, डियोड्रेंट्स और बॉडीवॉश गिफ्ट कर सकते हैं. इसका दाम भी किफायती हता है और आपको आसानी से कई ब्रांड के कॉम्बो किट्स भी मिल जाएंगे. ये आपके भाई के लिए बहुत यूजफूल गिफ्ट होगा. इन दिनों धूप से फेस पर टैनिंग हो जाती है तो डेली इन चीजों के इस्तेमाल से उनकी स्किन हेल्थ इंप्रूव हो जाएगी.

6.पर्सनलाइज्ड मग या सिपर

भाई के नाम का मग प्रिंट करवाएं या फिर सिपर भी ले सकते हैं. ये पर्सनलाइज्ड गिफ्ट उन्हें काफी पसंद आएगा. आप चाहे तो इन मग्स में उनकी फोटो भी प्रिंट करवा सकते हैं. जिम जाने वाले भाइयों के लिए सिपर बेस्ट गिफ्ट रहेगा. इन चीजों का रोजाना यूज करते हुए उन्हें आपकी याद जरूर आएगी.

ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2026 Shubh Muhurat: रक्षाबंधन पर भद्रा नहीं राहु का साया! भाई को किस समय बांधे राखी? जानें शुभ मुहूर्त

Continue reading on the app

  Sports

'टेस्ट क्रिकेट को आज भी मदर ऑफ क्रिकेट कहते हैं...' सुन लो वैभव सूर्यवंशी, श्रीनाथ अंकल क्या कह रहे

Javagal Srinath Vaibhav Sooryavanshi test cricket: जवागल श्रीनाथ ने टेस्ट क्रिकेट को 'मदर ऑफ क्रिकेट' बताते हुए कहा है कि खेल को बेचा नहीं, सिखाया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि आईपीएल और टी-20 का ग्लैमर युवाओं को आकर्षित कर रहा है, लेकिन 10-15 साल का लंबा करियर बनाने के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलना बेहद जरूरी है. इस बयान को कम उम्र में आईपीएल और फर्स्ट क्लास क्रिकेट में धूम मचाने वाले युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के लिए एक बड़ी सीख माना जा रहा है. Thu, 27 Aug 2026 21:47:11 +0530

  Videos
See all

Mohan Bhagwat के कार्यक्रम पर इमरान मसूद का बयान | #breakingnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T16:14:17+00:00

Dog Attack | बच्चे को गोद में लिए जा रही थी मां, तभी कुत्ते ने किया Attack! #shorts #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T16:12:44+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers