Responsive Scrollable Menu

HDFC Bank Share Price: 52 वीक लो पर आया शेयर, अब खरीदें या बेचें? जानिए US केस के बीच ब्रोकरेज की राय

HDFC Bank Share Price Today: देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक का शेयर 52-वीक लो ₹714 पर आ गया है। अमेरिका में मुकदमे और ₹45 करोड़ विवाद के बीच जानिए ब्रोकरेज की राय।

Continue reading on the app

Instagram पर मास्क लगाए शख्स ने किया बड़ा स्कैम, 1 दिन में लाखों लोगों को उल्लू बनाकर लूटे 8.50 करोड़ रुपए

इंस्टाग्राम पर 25 अगस्त 2026 को लेकर कई दिनों से चल रहा रहस्यमयी अभियान अब चर्चा में है. एक अकाउंट ने लोगों के बीच ऐसा सस्पेंस बनाया कि हजारों-लाखों यूजर्स इस तारीख का इंतजार करने लगे. वीडियो में मास्क पहना एक शख्स नजर आता था, जो बार-बार 25 अगस्त का इंतजार करने की बात कहता था. हालांकि, यह साफ नहीं किया गया कि उस दिन आखिर क्या होने वाला है. 25 अगस्त को जब लोग सच्चाई जानने पहुंचे तो उन्हें इंस्टाग्राम के बजाय Telegram का लिंक मिला. यहां कथित तौर पर 'बड़ा खुलासा' देखने के लिए करीब 500 रुपये का भुगतान करना पड़ा. इसके बाद सामने आए वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर लोग नाराज हो गए.

25 अगस्त को लेकर कैसे बना सस्पेंस?

पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर 25 अगस्त 2026 की तारीख चर्चा में थी. खास बात यह थी कि इस तारीख को लेकर कोई फिल्म रिलीज, बड़ा प्रोडक्ट लॉन्च या आधिकारिक घोषणा नहीं थी. इसके बावजूद इंस्टाग्राम पर एक अकाउंट लगातार लोगों का ध्यान खींच रहा था. अकाउंट का नाम '25.august.2026' बताया जा रहा है. यहां ऐसे वीडियो पोस्ट किए गए, जिनमें किसी बड़े खुलासे का दावा किया जाता था. एक शख्स मास्क पहनकर दिखाई देता था और लोगों से 25 अगस्त तक इंतजार करने को कहता था. लेकिन खुलासा क्या होगा, इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई. धीरे-धीरे अकाउंट वायरल हो गया और बड़ी संख्या में लोग इससे जुड़ने लगे. हर दिन सोशल मीडिया पर यही सवाल पूछा जाने लगा कि आखिर 25 अगस्त को क्या सामने आएगा.

Instagram से Telegram पर पहुंचाया गया

25 अगस्त को आखिर वह तारीख आ गई, जिसका लोगों को इंतजार था. लेकिन Instagram पर कोई बड़ा खुलासा नहीं हुआ. इसके बजाय यूजर्स को एक Telegram चैनल का लिंक दिया गया. दावा किया गया कि असली वीडियो या सीक्रेट वहीं देखने को मिलेगा. Telegram पर पहुंचने के बाद वीडियो देखने के लिए Telegram Stars के जरिए भुगतान करने को कहा गया. कथित तौर पर करीब 250 Stars यानी लगभग 500 रुपये खर्च करने पड़ रहे थे. कई यूजर्स ने सिर्फ यह जानने के लिए पैसे दिए कि आखिर इतने दिनों से जिस बड़े खुलासे का इंतजार कराया जा रहा था, वह क्या है. यहीं से विवाद शुरू हुआ.

500 रुपए देने के बाद क्या मिला?

सोशल मीडिया पर किए गए दावों के मुताबिक, पैसे देने के बाद यूजर्स को कोई बड़ी खबर या सनसनीखेज खुलासा नहीं मिला. इसके बजाय एक सामान्य मोटिवेशनल वीडियो सामने आया. वीडियो में समय की कद्र करने और उसे बर्बाद नहीं करने जैसी बातें कही गईं. यानी कई दिनों तक रहस्य और सस्पेंस बनाने के बाद लोगों को ऐसा कंटेंट मिला, जिसे कुछ यूजर्स ने सामान्य AI मोटिवेशनल वीडियो बताया. इसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों की नाराजगी बढ़ गई.

8.5 करोड़ रुपए जुटाने का दावा

इस पूरे मामले में सबसे ज्यादा चर्चा पैसों को लेकर हो रही है. सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि करीब 1.66 लाख लोगों ने वीडियो देखने के लिए लगभग 500 रुपये का भुगतान किया. इस हिसाब से रकम करीब 8.5 करोड़ रुपये बैठती है. हालांकि, इस आंकड़े की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है. इसलिए 1.66 लाख भुगतान करने वाले यूजर्स और 8.5 करोड़ रुपये जुटाने के दावे को फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल दावा ही माना जाना चाहिए.

क्या इसे स्कैम कहा जा सकता है?

कई यूजर्स इस पूरे मामले को स्कैम बता रहे हैं. उनकी नाराजगी की वजह यह है कि उन्हें कई दिनों तक किसी बड़े और रहस्यमयी खुलासे का इंतजार कराया गया और पैसे देने के बाद सामान्य वीडियो मिला. यह मामला सोशल मीडिया पर FOMO यानी कुछ छूट जाने के डर को भी दिखाता है. लोगों को पता नहीं था कि 25 अगस्त को क्या होगा, लेकिन रहस्यमयी वीडियो, काउंटडाउन और लगातार किए गए दावों ने उनमें उत्सुकता बढ़ा दी.

यह भी पढ़ें- वायरल होने का चस्का युवक को पड़ा महंगा, कार पर 3400 किस के निशान और फिर लगा जुर्माना

Continue reading on the app

  Sports

Video: एशिया कप के लिए भारतीय महिला टीम पहुंची दुबई, हरमनप्रीत कौर टूर्नामेंट जीतने को बेताब

एशिया कप के लिए भारतीय महिला टीम पहुंची दुबई, हरमनप्रीत कौर टूर्नामेंट जीतने को बेताब Thu, 27 Aug 2026 19:28:20 +0530

  Videos
See all

Kishore Ajwani Podcast :आखिर Nepal में इतना भयंकर सैलाब कैसे आया? | Flash Flood | Cloudburst| Nepal #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T14:15:01+00:00

Dog Attack Viral VIdeo: मां की गोद में था बच्चा, अचानक झपट पड़ा आवारा कुत्ता! | #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T14:13:48+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers