Responsive Scrollable Menu

Raksha Bandhan Gifts for Sister: रक्षाबंधन पर बहन को क्या गिफ्ट दें? बजट के हिसाब से चुनें शानदार तोहफे

Raksha Bandhan Gifts for Sister:  रक्षाबंधन पर बहनें भाई की कलाई पर राखी बांधती है और फिर भाई बहन को गिफ्ट देता है. बहन को उनकी पसंद का तोहफा देते हैं तो उसके चेहरे पर अलग ही मुस्कान आ जाती है. ऐसे में हमें यह सोचना होगा कि आखिर बजट में रक्षाबंधन पर बहन को क्या गिफ्ट दें. हालांकि, इस समय बाजार महंगे-महंगे और बेशकीमती तोफहों से भरा हुआ है लेकिन हमें अपनी बहन को उपहार में कोई ऐसी वस्तु देनी चाहिए, जो त्योहार को यादगार बना दें, कुछ ऐसा गिफ्ट दें जिसका इस्तेमाल भी वह कर सके. आइए आपको कुछ ऐसे ही गिफ्ट्स बताते हैं जो आपकी बहन को खूब पसंद आएंगे.

रक्षाबंधन पर बहन को दें ये गिफ्ट्स

1.LED मेकअप मिरर

जिन भाइयों की बहनों को मेकअप करना खूब पसंद आता है या ग्रूमिंग की शॉकिन है, उन्हें आप रक्षाबंधन पर एक एलईडी मेकअप मिरर दे सकते हैं. ये स्टाइलिश और अफोर्डेबल गैजेट है. इसमें लगी लाइट चेहरे पर परफेक्ट रोशनी डालते हैं और कम रोशनी में भी मेक-अप और टच-अप करने में मदद करती है. ये आपको ऑनलाइन 500 रुपए से 1000 में मिल जाएगा. 

ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2026 Shubh Muhurat: रक्षाबंधन पर भद्रा नहीं राहु का साया! भाई को किस समय बांधे राखी? जानें शुभ मुहूर्त

2.हेयर सेटिंग कॉम्बो

आजकल मार्केट में हेयरस्टाइलिंग टूल्स का एक परफेक्ट कॉम्बो किट मिलने लगा है. इसमें आपको हेयर स्ट्रेटनर, हेयर कर्लर और हेयर्स को वॉल्यूम देने वाले टूल मिलते हैं. यह सभी टूल्स आपकी बहन को जरूर पसंद आएगा और ये उनके लिए बिल्कुल परफेक्ट तोहफा होगा.ये एक प्रैक्टिकल और रोजमर्रा में यूज किया जाने वाला गिफ्ट है. इससे आपके बाल मिनटों में स्मूथ और शाइनी हो जाते हैं. आजकल ये आपको कम रेंज में सिरेमिक कोटिंग और टेम्परेचर कंट्रोल के साथ मिल जाते हैं, जो बालों को कम नुकसान पहुंचाते हैं. 

3.स्टेशनरी किट

अगर आपकी बहन छोटी है या फिर स्कूल जाती हैं तो आप उन्हें रक्षाबंधन पर स्टेशनरी किट दे सकते हैं. आपको स्टेशनरी सेट में कई चीजें मिल जाएंगी जैसे कि नोटबुक सेट, पेन सेट्स, आर्ट किट, स्टोरी बुक्स, कलर्स किट, स्कूल बैग से लेकर स्टडी टेबल या लैंप भी दे सकते हैं. अगर आपकी बहन लिखने का शॉक रखती हैं तो उन्हें Journaling के लिए कोई प्रीमियम डायरी और कस्टमाइज्ड पेन्स दे सकते हैं.

4.ईयरबड्स 

रक्षाबंधन के मौके पर आप बहन को ब्लूटूथ वाले अच्छे ईयरबड्स गिफ्ट कर सकते हैं. इन ईयरबड्स का दाम भी 500-700 से शुरू हो जाते हैं और इनका इस्तेमाल लंबे समय तक किया जा सकता है क्योंकि इनमें चार्जिंग सिस्टम होता है. एक बार चार्ज करने के बाद 24 घंटे तक इन्हें यूज किया जा सकता है. 

5.पोर्टेबल ब्लेंडर

इन दिनों लोग अपनी सेहत के प्रति भी बहुत ज्यादा अलर्ट हो गए हैं. अच्छा और ताजा खान-पान पहली प्राथमिकता बन गया है. अगर आपकी बहन हेल्थ कॉश्यिस है या फिर जिम जाती है तो रक्षाबंधन पर उन्हें एक प्यारा सा पोर्टेबल ब्लेंडर गिफ्ट कर सकते हैं. दिन की शुरुआत हो या फिर आफ्टर जिम के बाद वाली ड्रिंक. ये ब्लेंडर मिनटों में बिना ज्यादा ताम-झाम के फ्रेश जूस और शेक बनाकरप दे सकता है. इतना ही नहीं ये पोर्टेबल ब्लेंडर आप दोनों के ही काम आ सकता है.

6.कॉस्मेटिक किट

मेकअप का शॉक रखने वाली बहनों को स्किन केयर या फिर ब्रांडेड कॉस्मेटिक किट गिफ्ट कर सकते हैं. कॉस्मेटिक किट में आपको लिपस्टिक, लिप ग्लॉस और नेल पेंट्स मिल जाएंगी. इस किट में आपको काजल या कॉम्पैक्ट के साथ आईशैडो और ब्लश भी मिल जाएगा. ये किट आपकी बहन को पसंद आएगा और उनके काम भी आएगा. आप चाहे तो स्किन केयर किट भी दे सकते हैं. स्किन केयर किट में फेसवॉश, सीरम, टोनर, मॉइश्चराइजर और सनस्क्रीन मिल जाता है.

7.लैपटॉप बैग

अगर आपकी बहन नया लैपटॉप बैग लेना चाहती है या वे ऑफिस में डेली लैपटॉप कैरी कर रही है तो आप उन्हें लैपटॉप बैग गिफ्ट कर सकते हैं. रक्षाबंधन पर आपको ऑनलाइन एक से एक स्टाइलिश लैपटॉप बैग्स मिल जाएंगे. इनमें यूनिसेक्स और फीमेल फेवरेट ऑपशन्स भी है. आप अपनी बहन की पसंद के अनुसार, बैग ले सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2026: पूर्णिमा आज तो राखी कब बांधे? आज या कल... जानें शुभ मुहूर्त

Continue reading on the app

Rajasthan: 37 में से 21 योजनाओं पर 1 रुपया भी खर्च नहीं... कहां गया बेटियों और महिलाओं की योजनाओं का पैसा?

राजस्थान की राजनीति में एक बार फिर महिला, बेटियों और बच्चों से जुड़ी सरकारी योजनाओं को लेकर सियासी बहस तेज हो गई है. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने CAG की रिपोर्ट का हवाला देते हुए राज्य की भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका दावा है कि बच्चों, छात्राओं और महिलाओं के लिए बनाई गई 37 योजनाओं में से 21 में अब तक कोई खर्च नहीं किया गया, जबकि इनके लिए करीब 3,000 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया था.

गहलोत के मुताबिक, इन योजनाओं का उद्देश्य राज्य के एक करोड़ से अधिक बच्चों, छात्राओं और महिलाओं को लाभ पहुंचाना था. उन्होंने आरोप लगाया कि बजट में प्रावधान होने के बावजूद कई योजनाओं पर जमीन पर काम नहीं हुआ.

ये भी पढ़ें: सोने ने पकड़ी रफ्तार, चांदी भी हुई मजबूत; एक साल में सिल्वर ने दिया 76% से ज्यादा रिटर्न

21 योजनाओं पर खर्च नहीं होने का दावा

अशोक गहलोत ने CAG रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि कालीबाई भील स्कूटी योजना के लिए तय 21.61 करोड़ रुपये खर्च नहीं किए गए. इसी तरह मां-बाड़ी केंद्रों के निर्माण के लिए आवंटित 6 करोड़ रुपये और शिक्षा का अधिकार यानी RTE के तहत निजी स्कूलों की फीस की प्रतिपूर्ति के लिए रखे गए 55.31 करोड़ रुपये के इस्तेमाल पर भी उन्होंने सवाल उठाए.  उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का सीधा संबंध बच्चों और छात्राओं की शिक्षा तथा सुविधाओं से है. ऐसे में बजट जारी होने के बावजूद राशि खर्च नहीं होने को लेकर सरकार को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए.

छात्राओं और महिलाओं की योजनाओं पर भी सवाल

गहलोत ने यह भी दावा किया कि कॉलेज जाने वाली लड़कियों और महिलाओं से जुड़ी 9 योजनाओं में कोई खर्च नहीं किया गया. इनमें लाड़ली सुरक्षा योजना और परित्यक्त महिलाओं के लिए पेंशन योजना का भी जिक्र किया गया. पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा सरकार पर पिछली कांग्रेस सरकार की ओर से शुरू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं को धीरे-धीरे बंद करने का आरोप लगाया. उन्होंने सवाल उठाया कि यदि सरकार ने इन योजनाओं को जारी रखने का फैसला किया था, तो उनके लिए निर्धारित बजट का इस्तेमाल क्यों नहीं किया गया.

ये भी पढ़ें: Entertainment News Live Updates: सलमान खान ने कुकू कोहली के निधन पर जताया दुख, नेपाल बाढ़ पीड़ितों को लिए सोनू सूद ने बढ़ाए हाथ

गहलोत बोले- सरकार को देना चाहिए जवाब

गहलोत ने कहा कि बच्चों, बेटियों और महिलाओं के कल्याण से जुड़ी योजनाओं में बजट का उपयोग नहीं होना केवल प्रशासनिक लापरवाही का विषय नहीं है. उन्होंने इसे सरकार की गंभीर विफलता बताते हुए जवाब मांगा. हालांकि, CAG रिपोर्ट के जिन निष्कर्षों का हवाला दिया गया है, उनकी पूरी स्थिति और सरकार का पक्ष अलग से देखना जरूरी है. बजट आवंटित होने और वास्तविक खर्च होने के बीच कई प्रशासनिक प्रक्रियाएं भी शामिल हो सकती हैं। ऐसे में इस मुद्दे पर अब सरकार की ओर से आने वाला जवाब महत्वपूर्ण रहेगा.

ये भी पढ़ें: पीयूष गोयल ने चिप और स्टील मैन्युफैक्चरिंग में भारत-जापान की साझेदारी बढ़ाने के लिए निवेशकों से की बातचीत

ये भी पढ़ें: Nepal Flood Live Updates: नेपाल की बाढ़ में 165 से अधिक मौतें, 750 से ज्यादा लोग लापता, UP-बिहार तक अलर्ट

Continue reading on the app

  Sports

10 में से 10 अंक... 8 गेंदबाज भी श्रीलंका को नहीं कर सके ऑलआउट, फिर भी कप्तान ने खिलाड़ियों की थपथपाई पीठ

Shubman gill 10 out of 10: श्रीलंका के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच ड्रॉ होने पर भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने निराशा जताई, लेकिन खिलाड़ियों के प्रयास और इरादे को '10 में से 10' अंक दिए. पांचवें दिन सोनल दिनुशा की नाबाद 133 रन की पारी ने भारत को जीत से रोक दिया. गिल ने मोहम्मद सिराज की फिटनेस पर सफाई देते हुए प्रसिद्ध कृष्णा के प्रदर्शन की सराहना की. उन्होंने विश्वास जताया कि टीम न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी सीरीज जीतकर डब्ल्यूटीसी फाइनल में जगह पक्की करेगी. Thu, 27 Aug 2026 21:14:06 +0530

  Videos
See all

Aar Paar With Amish Devgan: “इस डिबेट को 3 घंटे की करिए” SP प्रवक्ता ने ऐसा क्यों कहा? | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T15:40:56+00:00

Kishore Ajwani: Nepal में आँखों के सामने उजड़ा परिवार| Shocking| China Flood | Flash Floods #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T15:41:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers