फेस्टिवल के दौरान हर किसी के घर में तरह-तरह के पकवान बनते हैं। रक्षाबंधन पर मेहमानों के लिए खास व्यंजन के लिए महिलाएं पूरे दिन किचन में लगी रहती है। ऐसे में वह त्योहार का खास आनंद नहीं उठा पाती है। अब महिलाएं आप टेंशन न लो, हम आपके लिए लेकर आए हैं, खास फेस्टिवल डिश, जिसे बनाना भी काफी आसान है।
अब रक्षाबंधन वाले दिन पूरे दिन रसोई में रहने से बेहतर है कि आप अपना पूरा समय परिवार के साथ बिताना चाहती हैं। इस बार आप पनीर ड्राई फ्रूट पुलाव जरुर बनाएं। आइए आपको इसकी रेसिपी बताते हैं।
सामग्री
-चावल-1 कप (बासमती चावल)
-पनीर-1 कप (छोटे टुकड़ों में कटे हुए)
-काजू- 10 बादाम-10
-किशमिश-10-15
-पिस्ता-5-7
-घी-3-4 बड़े चम्मच
-तेज पत्ता-1
-हरी इलायची-2
-दालचीनी का टुकड़ा-1 इंच
-लौंग-3-4
-जीरा-आधा चम्मच प्याज-1 बड़ा (लंबा कटा हुआ)
-हरी मिर्च-2 (बीच से कटी हुई)
-अदरक-लहसुन का पेस्ट-1 छोटा चम्मच
-गरम मसाला पाउडर-आधा छोटा चम्मच
-हरा धनिया-बारीक कटा हुआ
-नमक-स्वादानुसार
-पानी-डेढ़ से दो कप
पनीर ड्राई फ्रूट पुलाव बनाने की विधि
- ड्राई फ्रूट पुलाव बनाने के लिए कड़ाही या कुकर में 1 चम्मच घी डालकर गरम कर लें। इसमें अब काजू, बादाम और किशमिश को हल्का सुनहरा होने तक भूनकर निकाल लें। अब इसी घी में पनीर के टुकड़ों को हल्का-सा सेककर अलग रख दें।
- अब बचे हुए इस घी में जीरा और सारे खड़े मसाले डालें। जब मसाले चटकने लगे, तब लंबा कटा हुआ प्याज और हरी मिर्च डालकर सुनहरा होने तक भून लें। फिर अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर एक मिनट तक पकाएं।
- फिर पानी में भीगे हुए बासमती चावल को निकालकर इस बर्तन में डालें। अब हल्के हाथों से एक मिनट तक भूनें। फिर इसमें गरम मसाला और स्वादानुसार नमक मिलाएं। अब इसमें डेढ़ से 2 कप पानी डालें।
- कुकर का ढक्कन लगाकर 1 सीटी आने तक पकाए। फिर गैस बंद कर दें। जब भाप अपने आप निकल जाए, तब ढक्कन खोलें। ऊपर से भुने हुए ड्राई फ्रूट्स, पनीर और हरा धनिया डालकर कलछी से मिला लें।
- तैयार है आपको पनीर ड्राई फ्रूट पुलाव। इसको आप बूंदी या खीरा रायता के साथ गरमागरम सर्व करें। इतना ही नहीं, आप हरी चटनी और सलाद भी साथ में सर्व कर सकते हैं।
इन बातों का रखें
- पनीर ड्राई फ्रूट पुलाव को बनाने के लिए लंबे दाने वाले चावल लें।
- जब चावल बनाएं तो पहले 20-30 मिनट तक के लिए चावल को भिगो दें। ऐसा करने स पुलाव खिले-खिले बनते हैं।
- ध्यान रहे कि पनीर को ज्यादा न भूनें, वरना यह कड़े हो जाएंगे।
- किशमिश को धीमी आंच पर भूनें, ताकि यह जलें नहीं।
- चावल और पानी का सही माप रखें वरना पुलाव चिपचिपा हो सकता है।
Continue reading on the app