Responsive Scrollable Menu

Swine Flu का बढ़ा कहर: Delhi-NCR में H1N1 Virus के बढ़ते केस, जानें क्या हैं लक्षण और बचाव के उपाय

दिल्ली-एनसीआर सहित पूरे देश में स्वाइन फ्लू के मामले तेजी बढ़ रहे हैं। असल में स्वाइन फ्लू कंफर्म्ड केसेज में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बारिश और उमस के बीच सर्दी-जुकाम और खांसी कई लोगों को परेशान करते हैं और अक्सर इसे हम नजरअंदाज कर देते हैं या फिर इसके लिए घरेलू नुस्खे ट्राई कर सकते हैं। 
हालांकि, ऐसे ही कुछ लक्षण H1N1 वायरस की चपेट में आने पर भी नजर आते हैं, जिन पर समय रहते ध्यान रखना जरुरी है। H1N1 Virus कैसे फैलता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या होते हैं, इससे बचने के लिए क्या सावधनियां बरतनी जरुरी है और किन लोगों का इसका अधिक खतरा है, आइए आपको सारी जानकारी बताते हैं।

स्वाइन फ्लू के बारे में डॉक्टर की सलाह
दरअसल, स्वाइन फ्लू का अर्थ  इन्फ्लूएंजा A (H1N1) नाम की बीमारी है। इन्फ्लूएंजा ए वायरस H1N1 (A/H1N1) इन्फ्लूएंजा ए वायरस (IAV) का एक सबटाइप है। वैसे इस तरह के वायरस सीधे आपके रेस्पिरेटरी सिस्टम को अपनी चपेट में ले लेता है। वहीं, सांस से जुड़ी बीमारी का कारण बन जाता है। खासतौर पर इस बीमारी का शुरुआती लक्षणों को पहचानना काफी मुश्किल होता है। अगर आप शुरुआती लक्षणों को इंग्नोर कर देते हैं, तो यह काफी भारी पड़ सकता है।

स्वाइन फ्लू के लक्षण
असल में स्वाइन फ्लू के लक्षण अचानक नजर आते हैं। कई बार ये मौसमी जुकाम-बुखार जैसे नजर आते हैं। इसलिए आपको 1-2 लक्षण नजर आए तो डॉक्टर को जरुर दिखाएं।

-बुखार
-खांसी
-गले में खराश
-नाक बंद होना
-सिरदर्द
-मांसपेशियों में दर्द
-कंपकंपी
-थकान 
- कई लोगों को उल्टी और दस्त की समस्या भी हो सकती है। इन्फ्लूएंजा के गंभीर मामलों में निमोनिया, सांस लेने में दिक्कत या अन्य जटिलताएं हो सकती हैं।

स्वाइन फ्लू से बचने के लिए क्या करें?
 - साबुन और पानी से बार-बार हाथ धोएं।

 - अपनी आंखों, नाक और मुंह को छूने से बचें।

 - अपने आस-पास हवा के अच्छे आवागमन (वेंटिलेशन) का ध्यान रखें।

 - यदि आपको फ्लू जैसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो घर पर ही रहें और दूसरों के संपर्क में आने से बचें।

 - ध्यान रहे कि खांसते या छींकते समय टिश्यू का इस्तेमाल करें और दूसरों के आस-पास अच्छी तरह फिट होने वाला फेस मास्क पहनें। 

 - यदि आप हर साल इन्फ्लूएंजा का टीका लगवाने से फ्लू और गंभीर जटिलताओं से बचाव में मदद मिल सकती है।

स्वाइन फ्लू का किन लोगों को ज्यादा खतरा है?
इस वायरस से हर कोई व्यक्ति चपेट में आ जाता है, लेकिन छोटे बच्चों, बुजुर्गों और प्रेग्नेंट महिलाओं को इसका ज्यादा ख्याल रखना है। इम्यूनिटी कमजोर है या आपको पहले से कोई बीमारी है, तो अपना खास ख्याल रख पाएगी। 

Continue reading on the app

Raksha Bandhan Ke Niyam: पहले तिलक या राखी? जानें राखी बांधने की पूरी विधि और जरूरी नियम

Raksha Bandhan Ke Niyam: रक्षाबंधन पर सामान्य पूजा क्रम में पहले भाई को तिलक और अक्षत लगाया जाता है, फिर दाहिनी कलाई पर राखी बांधी जाती है. इसके बाद आरती और मिठाई की रस्म होती है. परिवार की परंपरा के अनुसार कुछ बदलाव संभव हैं.

Continue reading on the app

  Sports

'टेस्ट क्रिकेट को आज भी मदर ऑफ क्रिकेट कहते हैं...' सुन लो वैभव सूर्यवंशी, श्रीनाथ अंकल क्या कह रहे

Javagal Srinath Vaibhav Sooryavanshi test cricket: जवागल श्रीनाथ ने टेस्ट क्रिकेट को 'मदर ऑफ क्रिकेट' बताते हुए कहा है कि खेल को बेचा नहीं, सिखाया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि आईपीएल और टी-20 का ग्लैमर युवाओं को आकर्षित कर रहा है, लेकिन 10-15 साल का लंबा करियर बनाने के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलना बेहद जरूरी है. इस बयान को कम उम्र में आईपीएल और फर्स्ट क्लास क्रिकेट में धूम मचाने वाले युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के लिए एक बड़ी सीख माना जा रहा है. Thu, 27 Aug 2026 21:47:11 +0530

  Videos
See all

Mohan Bhagwat के कार्यक्रम पर इमरान मसूद का बयान | #breakingnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T16:14:17+00:00

Dog Attack | बच्चे को गोद में लिए जा रही थी मां, तभी कुत्ते ने किया Attack! #shorts #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T16:12:44+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers