ब्लिंकिट से 5 किलो से ज्यादा शक्कर नहीं मिलेगी:रिटेल स्टोर्स और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स ने खरीदी की सीमा तय की, 1 महीने में 35% महंगी हुई
त्योहारी सीजन की शुरुआत से ठीक पहले देश भर में चीनी की सप्लाई घटने और कीमतें बढ़ने की वजह से क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स और रिटेल स्टोर्स ने ग्राहकों की खरीद सीमा यानी क्वांटिटी लिमिट तय कर दी है। बिगबास्केट, ब्लिंकिट, जेप्टो, स्विगी इन्स्टामार्ट के साथ-साथ डीमार्ट और रिलायंस रिटेल जैसे बड़े रिटेल चेन्स ने एक बार में प्रति ग्राहक 2 से 5 किलो से ज्यादा चीनी की बिक्री पर रोक लगा दी है। उपभोक्ता मामले विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 26 अगस्त को देश में चीनी की औसत खुदरा कीमत 65.05 रुपए प्रति किलो पहुंच गई, जो एक महीने पहले यानी 26 जुलाई को करीब 48 रुपए प्रति किलो थी। 1 महीने में खुदरा कीमतों में करीब 35.5% की तेजी आई है। ऑनलाइन ऐप्स पर कहां कितनी बंदिश? ब्लिंकिट दिल्ली-एनसीआर में कुछ चुनिंदा ब्रांड्स के चीनी पैक पर प्रति ट्रांजैक्शन 5 किलो की लिमिट दे रहा है। स्विगी इन्स्टामार्ट पर ग्राहक 1-1 किलो के दो पैकेट या 5 किलो का एक पैकेट ही ऑर्डर कर पा रहे हैं। दूसरी ओर, बिगबास्केट पर कुछ ब्रांड्स के लिए प्रति ग्राहक अधिकतम 6 किलो की सीमा रखी गई है। जेप्टो ने भी स्टॉक की कमी से निपटने के लिए कई लोकेशनों पर सीमित बिक्री शुरू की है। डीमार्ट और रिलायंस रिटेल ने भी कैपिंग लगाई ऑफलाइन बाजार में डीमार्ट और रिलायंस रिटेल जैसे सुपरमार्केट्स ने प्रति ग्राहक 2 से 3 किलो चीनी खरीदने की सीमा तय की है। प्रमुख चीनी ब्रांड्स के एक सीनियर एग्जीक्यूटिव के मुताबिक, रिटेलर्स यह कदम किसी संभावित जमाखोरी को रोकने और हर ग्राहक को स्टॉक उपलब्ध कराने के लिए उठा रहे हैं। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि देश में चीनी का कोई 'स्टॉक-आउट' जैसी स्थिति नहीं है। किस ऐप/स्टोर पर कितनी लिमिट? थोक बाजार में भी 34% महंगी हुई चीनी केवल रिटेल ही नहीं, थोक बाजार में भी चीनी की कीमतें तेजी से उछली हैं। थोक भाव 45 रुपए प्रति किलो से बढ़कर 60.36 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। पीआईबी (PIB) के आंकड़ों के मुताबिक, 20 जुलाई से 20 अगस्त के बीच ही चीनी के दाम 16% तक बढ़ गए थे, जो अगस्त के आखिरी हफ्ते तक और तेज हो गए। कीमतें बढ़ने और सप्लाई घटने के 3 मुख्य कारण त्योहारी सीजन में आम बजट बिगड़ेगा रक्षाबंधन और आने वाले गणेशोत्सव, नवरात्रि व दिवाली जैसे त्योहारों के दौरान मिठाइयों और चीनी आधारित व्यंजनों की मांग काफी बढ़ जाती है। ऐसे समय में चीनी की कीमतों में प्रति किलो 17 रुपए किलो तक की बढ़ोतरी से आम परिवारों के महीने के राशन का बजट सीधे तौर पर प्रभावित होगा। 1 महीने में कैसे बढ़े दाम?
Shubh Muhurat For Rakhi: कल पूरे दिन रहेगा पंचक, जान लें राहुकाल रहित राखी बांधने के शुभ मुहूर्त
28 august 2026 rakhi ka samay: रक्षा बंधन का त्योहार हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। यह सावन पू्र्णिमा को मनाया जाता है। इस साल सावन पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण लग रहा है और पंचक का साया रहेगा। जानें 28 अगस्त को राखी बांधने के शुभ मुहूर्त।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Hindustan







