Responsive Scrollable Menu

Philips की स्मार्टफोन मार्केट में एंट्री: पहला 5G फोन जल्द करेगा लॉन्च, Amazon पर दिखीं पहली झलक

Philips S7221 5G Launched Date: Philips भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एक नया 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी का आगामी Philips S7221 Amazon पर एक माइक्रोसाइट के जरिए लिस्ट हो गया है। लिस्टिंग से फोन के डिजाइन और कई प्रमुख स्पेसिफिकेशन की जानकारी सामने आई है। हालांकि, कंपनी ने अभी इसकी कीमत और लॉन्च डेट का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है।

Amazon माइक्रोसाइट के मुताबिक, Philips S7221 जल्द भारत में लॉन्च होगा और इसकी बिक्री Amazon के जरिए की जाएगी। नया फोन कंपनी के भारत में मौजूद मोबाइल पोर्टफोलियो में एक और स्मार्टफोन के तौर पर शामिल होगा।

Philips S7221 के फीचर्स 
Amazon लिस्टिंग से पुष्टि होती है कि Philips S7221 में 5G कनेक्टिविटी का सपोर्ट मिलेगा। फोन को 6GB और 8GB RAM ऑप्शन में पेश किया जाएगा, जबकि स्टोरेज के लिए 128GB और 256GB विकल्प मिलेंगे। हालांकि, कंपनी ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि कौन-सा RAM और स्टोरेज कॉम्बिनेशन किस कीमत पर उपलब्ध होगा।

120Hz डिस्प्ले और Ultra Max Audio
Philips S7221 में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया जाएगा। फोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर भी मिलेंगे, जो कंपनी के Ultra Max Audio फीचर के साथ आएंगे। डिस्प्ले के डिजाइन की बात करें तो Amazon पर दिखाई गई तस्वीरों में फोन फ्लैट स्क्रीन के साथ नजर आता है। स्क्रीन के ऊपरी हिस्से में सेल्फी कैमरे के लिए पंच-होल कटआउट दिया गया है।

64MP AI कैमरा और 16MP सेल्फी कैमरा
फोटोग्राफी के लिए Philips S7221 में 64-मेगापिक्सल का AI-असिस्टेड रियर कैमरा दिया जाएगा। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। रियर पैनल पर एक आयताकार कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। इसमें दो कैमरे वर्टिकल तरीके से लगाए गए हैं और इनके साथ एक गोल LED फ्लैश भी दिखाई देता है।

Philips S7221 का डिजाइन
Amazon माइक्रोसाइट पर Philips S7221 को Black और Silver कलर में दिखाया गया है। एक अन्य तस्वीर में फोन का White कलर वेरिएंट भी नजर आता है। फोन में फ्लैट फ्रेम और राउंडेड कॉर्नर दिए गए हैं। वहीं, रियर पैनल किनारों की तरफ थोड़ा कर्व्ड दिखाई देता है। बैक पैनल के बीच में Philips का लोगो दिया गया है।

IP64 रेटिंग से होगा लैस
Philips S7221 को IP64 रेटिंग भी मिलेगी। इसका मतलब है कि फोन धूल से सुरक्षा के साथ पानी के छींटों से भी कुछ हद तक सुरक्षित रहेगा। कंपनी ने अभी फोन की बैटरी, चार्जिंग स्पीड और प्रोसेसर से जुड़ी पूरी जानकारी साझा नहीं की है। इसी तरह इसकी भारत में कीमत और लॉन्च डेट का भी इंतजार है। Amazon माइक्रोसाइट पर फिलहाल फोन को “Launching Soon” बताया गया है।

Continue reading on the app

वासेपुर सिंडिकेट पर शिकंजा; प्रिंस खान के भाई और साले को भारत लाने की तैयारी

झारखंड पुलिस और जांच एजेंसियां वासेपुर के भगोड़े प्रिंस खान के भाई गोपी खान और उसके साले रितिक को भारत प्रत्यर्पित कराने में जुटी हैं। प्रिंस के पाकिस्तान भागने के बाद उसका बड़ा भाई गोपी दुबई से गिरोह चला रहा है।

Continue reading on the app

  Sports

India vs Thailand, Women’s T20 Asia Cup: भारत-थाईलैंड मैच से जुड़ी 5 बड़ी बातें, कब, कहां और कैसे देखें ये मुकाबला?

IND vs THA, Women's T20 Asia Cup 2026: भारतीय टीम थाईलैंड के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगी. ये मुकाबला दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. Sun, 30 Aug 2026 07:08:02 +0530

  Videos
See all

China Lake Burst: 'नेपाल प्रलय' के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी | Nepal | Tibet Border | Flood Alert #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-30T01:45:02+00:00

Uzbekistan: PM Narendra Modi का Tashkent में हुआ जोरदार स्वागत। सामने आया VIDEO।Shavkat Mirziyoyev #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-30T01:47:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers