Responsive Scrollable Menu

नेपाल की तबाही पर शशि थरूर ने लिखा ‘ड्रामा’, मचा बवाल; लोग बोले- आपसे ये उम्मीद नहीं थी

नेपाल में भीषण फ्लैश फ्लड से हुई तबाही पर शशि थरूर ने चिंता जताई और भारत की राहत सहायता का समर्थन किया। लेकिन उनकी पोस्ट में ‘ड्रामा’ शब्द के इस्तेमाल पर सोशल मीडिया यूजर्स ने सवाल उठाए और उन्हें घेर लिया।

Continue reading on the app

Vivo T5 5G: 2 सितंबर को भारत में होगा लॉन्च, मिलेंगे 7,050mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले; इतनी होगी कीमत

वीवो ने अपने नए स्मार्टफोन Vivo T5 5G की भारत में लॉन्च डेट की आधिकारिक घोषणा कर दी है। कंपनी के मुताबिक, यह फोन 2 सितंबर को दोपहर 12 बजे (IST) भारत में लॉन्च होगा। Vivo T5 5G को कंपनी की T5 सीरीज में शामिल किया जाएगा, जिसमें पहले से Vivo T5 Lite 5G, T5x 5G और T5 Pro 5G जैसे मॉडल मौजूद हैं।

लॉन्च से पहले कंपनी ने फोन के कई प्रमुख फीचर्स की पुष्टि कर दी है। Vivo T5 5G में 1.5K रेजोल्यूशन वाला 144Hz 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। इसके अलावा फोन में MediaTek Dimensity 7500 Turbo प्रोसेसर दिया जाएगा। कंपनी ने यह भी बताया है कि स्मार्टफोन में बड़ी 7,050mAh बैटरी मिलेगी।

Vivo T5 5G India लॉन्च डेट और कलर ऑप्शन
Vivo T5 5G भारत में 2 सितंबर 2026 को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। फोन को Royal Bronze और Silver Green दो कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। फोन के लिए Flipkart पर एक डेडिकेटेड लॉन्च माइक्रोसाइट भी लाइव है, जिससे संकेत मिलता है कि यह ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर भी बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसके अलावा इसे Vivo India के ऑनलाइन स्टोर से भी खरीदा जा सकेगा।

Vivo T5 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन  
Vivo T5 5G में कंपनी का Skyline Design देखने को मिलेगा। यह डिजाइन हाल ही में Vivo S2 में भी देखने को मिला था। टीजर इमेज के अनुसार, फोन के रियर पैनल के ऊपरी हिस्से में एक हॉरिजॉन्टल कैमरा बार दिया गया है, जिसमें दो कैमरा लेंस और एक LED लाइट रिंग नजर आती है। फोन का डिजाइन कर्व्ड दिखाई देता है। कंपनी के अनुसार, Vivo T5 5G 7.9mm पतला होगा। इसे ₹34,999 से ₹49,999 के प्राइस सेगमेंट में सबसे पतले 3D कर्व्ड डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन के तौर पर भी टीज किया गया है। इससे संकेत मिलता है कि भारत में फोन की कीमत ₹50,000 से कम हो सकती है।

ये भी पढ़े-ः 4 सितंबर को Infinix Hot 70 Pro 5G होगा लॉन्च: 6,000mAh बैटरी और 45W चार्जिंग के साथ मिलेंगे ये खास फीचर्स

1.5K 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले
Vivo T5 5G में 1.5K 144Hz 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा। डिस्प्ले के ऊपरी हिस्से में सेल्फी कैमरा के लिए सेंटर-पोजिशन्ड होल-पंच कटआउट मिलेगा। 144Hz रिफ्रेश रेट की वजह से स्क्रॉलिंग, गेमिंग और अन्य विजुअल कंटेंट में स्मूद एक्सपीरियंस मिलने की उम्मीद है।

Dimensity 7500 Turbo प्रोसेसर
परफॉर्मेंस के लिए Vivo T5 5G में MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट दिया जाएगा। हालांकि, कंपनी ने अभी फोन के RAM और स्टोरेज वेरिएंट की जानकारी साझा नहीं की है। इनसे जुड़ी जानकारी लॉन्च के करीब सामने आने की उम्मीद है।

7,050mAh की बड़ी बैटरी
Vivo T5 5G की सबसे बड़ी खासियतों में इसकी 7,050mAh बैटरी भी शामिल होगी। इतनी बड़ी बैटरी के साथ फोन से लंबी बैटरी लाइफ की उम्मीद की जा सकती है। हालांकि, कंपनी ने अभी चार्जिंग स्पीड से जुड़ी पूरी जानकारी साझा नहीं की है। फोन OriginOS पर चलेगा और इसमें कंपनी का लेटेस्ट OriginOS 6 मिलने की उम्मीद है।

Continue reading on the app

  Sports

Women's Asia Cup: सिर्फ 47 गेंद में मैच खत्म, श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम ने मचाई तबाही, यूएई को 9 विकेट से रौंदा

महिला टी20 एशिया कप 2026 का आगाज हो चुका है. टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला श्रीलंका और यूएई के बीच खेला गया. इस मैच में श्रीलंका की टीम ने 9 विकेट से जीत हासिल की. श्रीलंका की ये जीत इसलिए खास रही, क्योंकि उन्होंने 80 रन के टारगेट को महज 7.5 ओवर यानी 47 गेंद में ही हासिल कर लिया. इस तरह श्रीलंका ने एशिया कप में धमाकेदार जीत से आगाज किया है. Sun, 30 Aug 2026 05:36:39 +0530

  Videos
See all

PM Modi News: Uzbekistan के Tashkent में Indian model ने दिखाया देशप्रेम! #ytshorts #shorts #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-30T00:05:51+00:00

RSS Chief In NYC | World News: Mohan Bhagwat ने New York की धरती से कही ये बड़ी बात #ytshorts #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-29T23:59:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers