रीढ़ को लचीला बनाता है तिर्यक ताड़ासन, जानें करने के सही तरीके और फायदे
नई दिल्ली, 27 अगस्त (आईएएनएस)। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और खराब खानपान की वजह से कई तरह की बीमारियां घेर लेती हैं। ऐसे में खुद को तरोताजा और फिट रखने के लिए योग से बेहतर कोई दूसरा विकल्प नहीं है। इन्हीं आसनों में से एक है तिर्यक ताड़ासन, जो पेट और कमर के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है।
आयुष मंत्रालय और योग संस्थानों के दिशा-निर्देशों के अनुसार, तिर्यक ताड़ासन (झूलते ताड़ के पेड़ की मुद्रा) शरीर को लचीला बनाने और संतुलन सुधारने का एक बेहतरीन योगासन है। यह एक आसान और प्रभावी खड़े होकर किया जाने वाला आसन है, जिसमें शरीर को साइड की ओर झुकाया जाता है। इस आसन में सजगता बहुत जरूरी है।
तिर्यक ताड़ासन के अभ्यास के लिए, सबसे पहले ताड़ासन की मुद्रा में खड़े होकर पैरों को कंधों की चौड़ाई जितना अलग रखें, शरीर सीधा और हाथ नीचे रखें। सांस भरते हुए, दोनों हाथों की उंगलियां इंटरलॉक करें, हथेलियां ऊपर करके सिर के ऊपर सीधे उठाएं और कोहनियां सीधी रखें। इस दौरान, सांस छोड़ते हुए कमर से बाईं या दाईं ओर धीरे झुकें। इस पोज में 10 से 30 सेकंड तक रुकें और सामान्य तरीके से सांस लेते रहें। यह 3 से 5 बार कर सकते हैं।
यह आसन रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाता है, कमर दर्द और साइड में जकड़न को कम करता है। पेट और आंतों की मालिश होती है, जिससे पाचन क्रिया सुधरती है और कब्ज दूर होता है। बगल, कंधे, छाती और हाथों की मांसपेशियां स्ट्रेच होने के साथ मजबूत भी होती हैं। फेफड़ों की क्षमता बढ़ती है, सांस लेना आसान होता है। संतुलन और एकाग्रता में सुधार आता है, तनाव कम होता है। शरीर की एनर्जी बढ़ती है। नियमित अभ्यास से कमर की चर्बी घटती है।
हालांकि, आयुष मंत्रालय ने कुछ सावधानियां बरतने की सलाह दी हैं। उनके अनुसार, जिन लोगों को पीठ, रीढ़ की हड्डी या पेट में चोट लगी हो, उन्हें यह आसन करने से बचना चाहिए। साथ ही, गर्भवती महिलाओं को सावधानी बरतनी चाहिए।
--आईएएनएस
एनएस/डीकेपी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
'मर्डर मार दे सड़क के ऊपर...', अंकित बालियान का आखिरी वीडियो वायरल, हत्या से 2 घंटे पहले किया था पोस्ट
Ankit Baliyan Last Post Viral: हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. मशहूर हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस घटना के बाद उनके फैंस और म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है. सोशल मीडिया पर लोग लगातार अंकित बालियान को श्रद्धांजलि दे रहे हैं. इसी बीच सिंगर का एक आखिरी वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर फैंस इमोशनल हो रहे हैं.
कैसे हुई सिंगर की हत्या?
मिली जानकारी के मुताबिक, अंकित बालियान उत्तर प्रदेश के शामली में एक जिम से बाहर निकल रहे थे, तभी 3-4 हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. हमलावरों ने करीब 18 से 20 राउंड गोलियां चलाईं, जिनमें से कई गोलियां सिंगर को लगीं. गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और हमलावरों की तलाश की जा रही है और शुरुआती जांच में पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है.
एक्टर का आखिरी वीडियो वायरल
अंकित बालियान के निधन (Ankit Baliyan Death) के बाद सोशल मीडिया पर उनके ढेर सारे वीडियो वायरल हो रहे हैं. लेकिन जिस वीडियो ने लोगों का सबसे ज्यादा ध्यान खिंचा वो था सिंगर का आखिरी पोस्ट, जो उन्होंने अपनी हत्या से करीब 2 घंटे पहले इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया था. वीडियो में अंकित अपनी कार में बैठे हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में वो हरियाणवी अंदाज में गाने गाते हैं.
ये भी पढ़ें- शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या, जिम से निकलते ही बरसीं गोलियां
अंकित ने की मर्डर की बात
अंकित ने आखिरी वीडियो में जो हरियाणवी गाना गाया उसमें उन्होंने मर्डर का जिक्र किया. सिंगरवीडियो में हरियाणवी अंदाज में गाते हुए कहते हैं- 'रे खास भाई कि भड़क के ऊपर, मर्डर मार दे सड़क के ऊपर... जो खटकेगा वो भटकेगा, बचके जाएगा कुकर.' वहीं, इस वीडियो के अंत में वो 'जय रामजी की भाइयों... जय बप्पा की, जय भारत.' बोलते हैं. अब सिंगर का ये वीडियो उनके फैंस उनकी हत्या से जोड़कर देख रहे हैं और सोशल मीडिया पर ये जमकर वायरल हो रहा है.
कौन थे अंतिक बालियान?
अंकित बालियान की बात करें तो वो हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री के जाने-माने सिंगर, गीतकार और यूट्यूबर थे. वो उत्तर प्रदेश के शामली जिले के रहने वाले थे और अपने देसी हरियाणवी गानों की वजह से युवाओं के बीच काफी पॉपुलर थे. सोशल मीडिया और यूट्यूब पर उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग थी. अंकित बालियान को खास पहचान उनके विवादित और चर्चित गानों से मिली. उनका गाना 'कोर्ट में गोली मारेंगे' काफी वायरल हुआ था, जिसके बाद वह हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में चर्चा में आ गए. इसके अलावा उन्होंने कई देसी और गैंगस्टर थीम वाले गाने भी गाए थे, जिन्हें लाखों लोगों ने देखा और सुना था.
यूट्यूब पर भी थे एक्टिव
सिंगिंग के अलावा अंकित यूट्यूब पर भी एक्टिव थे। वह पॉडकास्ट और सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय रखते थे. साल 2023 में एक रोड शो को लेकर भी उनका नाम सुर्खियों में आया था.32 साल के अंकित बालियान की 27 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश के शामली में जिम से बाहर निकलते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई. हमलावरों ने उन पर करीब 18 से 20 राउंड फायरिंग की, जिसमें कई गोलियां लगने से उनकी मौत हो गई. इस घटना के बाद उनके फैंस और स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा देखने को मिल रहा है और फिलहाल इसकी जांच की जा रही है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation








