Responsive Scrollable Menu

इस एक्ट्रेस ने खोले बोल्ड इंडस्ट्री के डार्क सीक्रेट्स, बोलीं- 'कुछ को-एक्टर्स मौके का फायदा उठाते हैं'

Shubhangi Sharma on Intimate Scenes: ओटीटी और बोल्ड कंटेंट की दुनिया में अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस शुभांगी शर्मा ने हाल ही में इंडस्ट्री से जुड़े कई चौंकाने वाले अनुभव साझा किए हैं. कभी प्राइवेट नौकरी करने वाली शुभांगी ने बताया कि उन्होंने किन परिस्थितियों में बोल्ड इंडस्ट्री का रुख किया और समय के साथ किस तरह वो इस काम को लेकर सहज हुईं. एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान उन्होंने बोल्ड कंटेंट की शूटिंग, को-एक्टर्स के व्यवहार और सोशल मीडिया पर मिलने वाले आपत्तिजनक मैसेज को लेकर खुलकर बात की. चलिए आपको भी बताते हैं उन्होंने इस बारे में क्या कुछ कहा?  

लोग गलत फायदा उठाने की कोशिश करते हैं

दरअसल, हाल ही में पीयूष भूटानी के साथ बातचीत में शुभांगी ने कहा कि पर्दे पर बोल्ड सीन करना जितना आसान दिखाई देता है असल में उसकी शूटिंग के दौरान कई बार कलाकार असहज महसूस कर सकते हैं. उनके मुताबिक, इंडस्ट्री में कई लोग बेहद प्रोफेशनल तरीके से काम करते हैं, लेकिन कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जो शूटिंग के माहौल और सीन की मांग का गलत फायदा उठाने की कोशिश करते हैं.

मजबूरी में शुरू किया था बोल्ड इंडस्ट्री में काम

शुभांगी शर्मा ने बताया कि उनका सफर सीधे बोल्ड इंडस्ट्री से शुरू नहीं हुआ था. वो पहले एक प्राइवेट नौकरी किया करती थीं. परिस्थितियों के चलते उन्हें इस इंडस्ट्री में कदम रखना पड़ा. शुरुआत में ये उनके लिए आसान फैसला नहीं था, लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने काम के इस तरीके को समझा और अपने प्रोफेशन में सहज होती चली गईं. आज शुभांगी बोल्ड शोज और वेब सीरीज का हिस्सा बनती हैं और अपने काम को लेकर पहले की तुलना में ज्यादा कॉन्फिडेंट हैं. हालांकि, उनका कहना है कि किसी भी इंडस्ट्री की तरह यहां भी अच्छे और बुरे अनुभव दोनों मिलते हैं.

'कुछ लोग मौके का फायदा उठाते हैं'

बोल्ड सीन की शूटिंग के दौरान को-एक्टर्स के व्यवहार पर बात करते हुए शुभांगी ने कहा कि हर कलाकार एक जैसा नहीं होता. कुछ लोग पूरी तरह प्रोफेशनल रहते हैं और सीन की जरूरत के हिसाब से ही काम करते हैं. लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो मौके का फायदा उठाने की कोशिश करते हैं. एक्ट्रेस के मुताबिक, कुछ लोग जब पहली बार ऐसे सेट पर आते हैं तो उनके लिए शूटिंग और वास्तविक जिंदगी के बीच अंतर समझना मुश्किल हो जाता है. वहीं कुछ लोग बोल्ड सीन को देखकर ये सोच लेते हैं कि उन्हें अपनी सीमाएं पार करने का मौका मिल गया है. शुभांगी ने कहा कि ऐसे कलाकारों के साथ काम करना उनके लिए काफी असहज हो जाता है. खासकर तब, जब उन्हें निर्देशक ने एक खास तरीके से सीन करने को कहा हो, लेकिन को-एक्टर अपनी तरफ से कुछ अलग करने की कोशिश करे.

'डायरेक्टर कुछ कहते हैं, वो कुछ करते हैं'

शुभांगी ने बताया कि शूटिंग के दौरान निर्देशक कलाकारों को लगातार निर्देश देते रहते हैं. किस तरह से खड़ा होना है, कैमरे की तरफ कैसे देखना है और सीन को किस तरह करना है इन सभी चीजों पर ध्यान दिया जाता है. लेकिन उनके मुताबिक, कभी-कभी कुछ को-एक्टर्स तय निर्देशों से अलग व्यवहार करने लगते हैं. ऐसे समय में एक्ट्रेस के लिए स्थिति असहज हो जाती है. उन्होंने ये भी बताया कि कुछ कलाकार जानबूझकर बार-बार रीटेक लेते हैं. अगर उन्हें महसूस होता है कि कोई व्यक्ति जानबूझकर सीन को खींच रहा है या अपनी सीमा से आगे जाने की कोशिश कर रहा है, तो वो शूटिंग के बीच में ही सीन छोड़ देती हैं.

हर को-एक्टर खराब नहीं होता

हालांकि, शुभांगी ने ये भी साफ किया कि इंडस्ट्री में सभी लोग ऐसे नहीं हैं. उन्होंने बताया कि कई को-एक्टर्स बेहद प्रोफेशनल होते हैं और शूटिंग के दौरान अपने साथी कलाकार को सहज महसूस कराने की पूरी कोशिश करते हैं. उनके मुताबिक, किसी भी इंटीमेट या बोल्ड सीन को शूट करने के लिए दोनों कलाकारों के बीच भरोसा और प्रोफेशनल व्यवहार बेहद जरूरी है. अगर सामने वाला कलाकार आपकी सीमाओं का सम्मान करता है, तो शूटिंग का अनुभव काफी बेहतर हो सकता है. 

सोशल मीडिया पर आते हैं आपत्तिजनक डीएम

शुभांगी ने सोशल मीडिया पर मिलने वाले मैसेज को लेकर भी अपनी नाराजगी जाहिर की. उन्होंने बताया कि जब भी उनकी कोई नई वेब सीरीज या शो रिलीज होता है, उसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा निजी और आपत्तिजनक मैसेज आने लगते हैं. उन्होंने कहा कि कुछ लोग उन्हें ऐसे प्राइवेट मैसेज भेजते हैं, जिन्हें पढ़ना भी उनके लिए असहज होता है. कुछ यूजर्स बिना किसी अनुमति के वीडियो कॉल करने की कोशिश करते हैं. वहीं कुछ लोग बेहद आपत्तिजनक तस्वीरें भी भेज देते हैं. एक्ट्रेस ने बताया कि सोशल मीडिया पर उन्हें शादी के ऑफर भी मिलते हैं. हालांकि, ऐसे मैसेज को वो गंभीरता से नहीं लेतीं.

'लोग स्क्रीन और असल जिंदगी में फर्क नहीं समझते'

शुभांगी के मुताबिक, सोशल मीडिया पर कुछ लोगों की सबसे बड़ी गलतफहमी यही होती है कि वो स्क्रीन पर दिखने वाले किरदार और कलाकार की निजी जिंदगी को एक ही समझ लेते हैं. किसी वेब सीरीज या शो में एक्ट्रेस का किरदार कैसा है, इसका मतलब ये नहीं है कि रियल लाइफ में भी वो उसी तरह की है. लेकिन शुभांगी के अनुभव के मुताबिक, कुछ दर्शक इस अंतर को समझ नहीं पाते और कलाकारों को निजी तौर पर उसी नजर से देखने लगते हैं.

'इंटीमेट सीन करते वक्त रियल फीलिंग्स नहीं आतीं'

पॉडकास्ट के दौरान शुभांगी ने एक और सवाल का जवाब दिया कि क्या इंटीमेट सीन करते समय उन्हें कभी रियल फीलिंग महसूस होती हैं. इस पर उन्होंने साफ कहा कि ऐसा उनके साथ कभी नहीं हुआ. उनके मुताबिक, स्क्रीन पर दिखाई देने वाला सीन असल में अभिनय का हिस्सा होता है. शूटिंग के दौरान निर्देशक लगातार कलाकारों को निर्देश देता रहता है.

कैमरा, लाइट्स, क्रू मेंबर्स और निर्देशक की मौजूदगी के बीच कलाकार का पूरा ध्यान इस बात पर रहता है कि उसे सीन किस तरह परफॉर्म करना है. इसलिए इसे रियल फीलिंग से जोड़ना सही नहीं है. उन्होंने ये भी बताया कि कलाकारों के लिए ये एक प्रोफेशनल परफॉर्मेंस होती है, जिसमें उन्हें निर्देशक की बताई हुई जरूरत के अनुसार अभिनय करना होता है.

बोल्ड इंडस्ट्री को लेकर बदली सोच

शुभांगी की कहानी ये भी बताती है कि समय के साथ किसी कलाकार का अपने काम को देखने का नजरिया कैसे बदल सकता है. शुरुआत में मजबूरी के कारण इस क्षेत्र में कदम रखने वाली शुभांगी अब इसे अपने प्रोफेशन के तौर पर देखती हैं. हालांकि, उनके अनुभवों में इंडस्ट्री के अच्छे और खराब दोनों पहलू शामिल हैं. एक तरफ उन्हें ऐसे कलाकार और टीम मेंबर्स मिलते हैं जो पूरी तरह प्रोफेशनल होते हैं, वहीं दूसरी तरफ कुछ लोगों के व्यवहार के कारण उन्हें असहज परिस्थितियों का सामना भी करना पड़ता है. उनकी बातचीत से ये बात सामने आती है कि बोल्ड कंटेंट में काम करने वाले कलाकारों के लिए सेट पर प्रोफेशनल माहौल और व्यक्तिगत सीमाओं का सम्मान बेहद महत्वपूर्ण है.

ये भी पढ़ें: मरे हुए पति को अस्पताल लेकर भागी, खुद करवाया पोस्टमार्टम, एक्ट्रेस हिमानी शिवपुरी ने सुनाया दर्दनाक किस्सा

Continue reading on the app

गिल और विराट से लेकर अजहरुद्दीन तक... टेस्ट में किस भारतीय कप्तान ने सबसे ज्यादा बार पारी की घोषित, देखें पूरी लिस्ट

Most Innings Declarations by Indian Test Captains : टेस्ट क्रिकेट का क्रेज दुनिया भर में खूब देखा जाता है. इंग्लैंड ने टेस्ट क्रिकेट को बड़े चाव से देखा जाता है. भारतीय क्रिकेट टीम भी इन दिनों टेस्ट क्रिकेट खेल रही है. भारत इस समय श्रीलंका के दौरे पर हैं, जहां इंडियन क्रिकेट टीम दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने गई थी. इस दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच जीतकर भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई. अब टीम इंडिया दूसरा टेस्ट मैच जीतने की भी कगार पर है. आज यानी भारत-श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जाने वाले मैच के पांचवें दिन भारत के पास मुकाबला जीतकर सीरीज 2-0 से अपने नाम करने का मौका होगा. 

भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में पहले बैटिंग करते हुए भारतीय क्रिकेट टीम ने 138 ओवर में 9 विकेट पर 503 रन बनाकर अपनी पारी घोषित कर दी. इसके बाद श्रीलंका को पहली पारी में 290 पर समेट दिया और उनके ऊपर 213 रनों की बढ़त हासिल कर ली. इस मुकाबले के चौथे दिन की समाप्ति पर श्रीलंका 6 विकेट पर 229 रन बना लिए हैं. भारत पर श्रीलंका 16 रनों की बढ़त हासिल कर चुका है. अब यहां से भारत जल्द से जल्द पांचवें दिन 4 विकेट लेता है और 100 से कम रनों का लक्ष्य उसे मिलता है तो वो आराम से सीरीज अपने नाम कर लेगा. 

इस सीरीज में भारत के कप्तान शुभमन गिल ने दो बार पारी को घोषित किया है. इसके साथ ही वो उस लिस्ट में शामिल हो गए हैं, जिसमें भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार पारी को घोषित करने वाले कप्तान मौजूद हैं. इस लिस्ट में कपिल देव से लेकर विराट कोहली और सौरव गांगुली जैसे कप्तान मौजूद हैं. तो आज हम आपको भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार पारी घोषित करने वाले कप्तानों के बारे में बताने वाले हैं. 

1 - विराट कोहली

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार पारी घोषित करने वाले भारतीय कप्तानों में टॉप पर हैं. विराट कोहली ने भारत के लिए 29 बार टेस्ट क्रिकेट में पारी घोषित की है. विराट ने देश के लिए 123 टेस्ट मैचों की 210 पारियों में 30 शतक और 31 अर्धशतकों के साथ 9230 रन बनाए हैं.

2 - एमएस धोनी

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर मौजूद हैं. उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में भारत की ओर से बतौर कप्तान 15 बार पारी घोषित की है. धोनी ने 90 मैचों की 144 पारियों में 6 शतक और 33 अर्धशतकों के साथ 4876 रन बनाए हैं.

3 - सौरव गांगुली

इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दादा के नाम से पहचाने जाने वाले सौरव गांगुली भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार पारी घोषित करने वाले कप्तानी की सूची में तीसरे स्थान पर बने हुए हैं. गांगुली ने बतौर भारतीय कप्तान कुल 14 बार पारी घोषित की है. उन्होंने देश के लिए 113 टेस्ट में 16 शतकों की मदद से 7212 रन बनाए हैं.

4 - मोहम्मद अजहरुद्दीन

भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार पारी घोषित करने वाले कप्तानों की लिस्ट में चौथे नंबर पर मौजूद हैं. अजहरुद्दीन ने टेस्ट क्रिकेट में बतौर कप्तान 11 बार पारी घोषित की है. उन्होंने 99 टेस्ट मैचों में 6215 रन बनाए हैं.

5 - सुनील गावस्कर

इंडियन क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज और पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर भारत के लिए टेस्ट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा बार पारी घोषित करने वाले कप्तानों की लिस्ट में शुमार हैं. वो इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं. उन्होंने 10 पार टीम इंडिया की पारी टेस्ट मैच के दौरान घोषित की है. गावस्कर ने 125 मैचों में 34 शतक की बदौलत 10122 रन बनाए हैं.

6 - राहुल द्रविड़

भारतीय क्रिकेट टीम धाकड़ टेस्ट बल्लेबाज और पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ भी उन कप्तानों में शामिल हैं, वो इस लिस्ट में राहुल छठवें स्थान पर हैं. जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा बार बतौर कप्तान पारी घोषित की है. राहुल द्रविड़ भारत के लिए बतौर कप्तान 9 बार टेस्ट मैच में पारी घोषित कर चुके हैं. राहुल ने 164 मैचों में 36 शतक की मदद से 13288 रन बनाए हैं.

7 - कपिल देव 

भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार पारी घोषित करने वाले कप्तानों में कपिल देव का नाम भी शुमार है. वो इस लिस्ट में 7वें स्थान पर हैं. कपिल देव ने बतौर कप्तान भारत के लिए टेस्ट मैच में 7 बार पारी घोषित की है. उनके नाम 131 मैचों में 8 शतक और 27 अर्धशतकों के साथ 5248 रन हैं. वहीं उन्होंने 434 विकेट भी अपने नाम किए हैं.

8 - रोहित शर्मा 

भारत के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा भी इस लिस्ट में मौजूद हैं. रोहित शर्मा 5 बार टेस्ट क्रिकेट में पारी घोषित कर चुके हैं. इसके साथ ही वो सबसे अधिक बार टेस्ट मैचों पारी घोषित करने वाले 8वें भारतीय कप्तान हैं. रोहित ने 76 टेस्ट मैचों में 12 शतक और 18 अर्धशतकों के साथ 4031 रन बनाए हैं.

9 - शुभमन गिल 

अब इस लिस्ट में शुभमन गिल का नाम भी शामिल हो चुका है. शुभमन गिल भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में पारी घोषित करने वाले खिलाड़ियों की सूची में 9वें स्थान पर पहुंच चुके हैं. बतौर कप्तान भारत के लिए शुभमन गिल 4 बार पारी घोषित की है. गिल 42 टेस्ट में 11 शतक और 8 अर्धशतक के साथ 2993 रन बना चुके हैं.

ये भी पढ़ें : रविंद्र जडेजा के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड, भारत-श्रीलंका टेस्ट में कुछ ऐसा कर डाला जो देश-विदेश का कोई बॉलर नहीं कर पाया

Continue reading on the app

  Sports

बहन ने कर्ज लेकर दिलाया था पहला बैट, अब भारत के खिलाफ बनाए 420 रन, जानिए सोनल दिनुषा की कहानी

Sonal Dinusha: श्रीलंका को भारत के खिलाफ भले ही टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन 25 साल के ऑलराउंडर सोनल दिनुषा ने हर किसी का दिल जीत लिया. उन्होंने इस सीरीज में 3 शतक ठोके. Fri, 28 Aug 2026 13:20:05 +0530

  Videos
See all

नेपाल के नुवाकोट जिले में त्रिशूली बाजार, कुछ ही मिनटों में तबाह हो गई पूरी बसी-बसाई मार्किट.. #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T08:14:18+00:00

Rules Change From 1 September : 1 सितंबर से बदल जाएंगे ये नियम! | New Rules September | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T08:15:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers