Responsive Scrollable Menu

Tibet Landslide में 3 की मौत और 588 लापता, बचाव में जुटी चीनी सेना

के जे एम वर्मा बीजिंग, 27 अगस्त (एपी) चीन के तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र में नेपाल से लगे सीमावर्ती इलाके में बड़े पैमाने पर हुए भूस्खलन के बाद 588 लोग लापता बताए जा रहे हैं। सरकारी मीडिया ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बृहस्पतिवार को हताहत हुए लोगों के नवीनतम आंकड़े देते हुए बताया कि अब तक दो स्थानीय ग्रामीणों को बचाया गया है।

रिपोर्ट के अनुसार, नेपाल की ओर आए इस भूस्खलन ने बुधवार सुबह तिब्बत के ग्यिरोंग काउंटी स्थित ग्यिरोंग पोर्ट को अपनी चपेट में ले लिया। चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने बुधवार को तिब्बत में चीन-नेपाल सीमा के पास स्थित गांवों और कस्बों में अचानक आई भीषण बाढ़ के बाद लापता लोगों की तलाश और बचाव के लिए हरसंभव प्रयास करने का आदेश दिया था। इस बाढ़ में भारी संख्या में लोग हताहत हुए हैं।

शिन्हुआ ने बृहस्पतिवार को बताया कि भूस्खलन में तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि 588 अन्य लोग लापता हैं। इस बीच, पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) की वेस्टर्न थिएटर कमांड का एक संचालन दल बृहस्पतिवार को प्रभावित इलाके में भेजा गया। यह कमांड तिब्बत में भारत-चीन सीमा की निगरानी करती है।

दल को नेपाल सीमा के करीब स्थित भूस्खलन प्रभावित ग्यिरोंग काउंटी में सैन्यकर्मियों द्वारा चलाए जा रहे संयुक्त बचाव अभियान में समन्वय के लिए भेजा गया है। शिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, वाई-20 परिवहन विमान से भेजा गया यह दल राहत एवं बचाव कार्यों में मदद के लिए सैन्य बलों को संगठित करेगा। आपदा के बाद कमांड ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कई बचाव दलों को प्रभावित क्षेत्र में भेजा।

इन दलों को सड़कें साफ करने, आपदा का आकलन करने, तलाश एवं बचाव अभियान चलाने तथा प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के काम में लगाया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, भेजा गया दल पीएलए और सशस्त्र पुलिस बल की बचाव इकाइयों की एकीकृत कमान संभालेगा। विमानन, चिकित्सा, परिवहन और इंजीनियरिंग इकाइयों को भी जरूरत पड़ने पर समय पर अभियान चलाने के लिए पूरी तरह तैयार रखा गया है।

इस बीच, चीन स्थित भारतीय दूतावास ने बुधवार को तिब्बत-नेपाल सीमा पर अचानक आई बाढ़ में फंसे भारतीय नागरिकों के लिए एक परामर्श जारी किया है। इसमें सहायता प्राप्त करने के लिए संपर्क सूत्रों की जानकारी दी गई है।

Continue reading on the app

देशभर में ‘खेलो इंडिया डायलॉग’ : PM मोदी करेंगे खिलाड़ियों से बात, 4 मुख्य मुद्दों पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर के युवा और उभरते खिलाड़ियों से बात करेंगे. ‘खेलो इंडिया डायलॉग’ के जरिए खेल, युवा नेतृत्व और विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर चर्चा होगी. कुछ देर के बाद कार्यक्रम की शुरुआत होगी.

The post देशभर में ‘खेलो इंडिया डायलॉग’ : PM मोदी करेंगे खिलाड़ियों से बात, 4 मुख्य मुद्दों पर होगी चर्चा appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

बहन ने कर्ज लेकर दिलाया था पहला बैट, अब भारत के खिलाफ बनाए 420 रन, जानिए सोनल दिनुषा की कहानी

Sonal Dinusha: श्रीलंका को भारत के खिलाफ भले ही टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन 25 साल के ऑलराउंडर सोनल दिनुषा ने हर किसी का दिल जीत लिया. उन्होंने इस सीरीज में 3 शतक ठोके. Fri, 28 Aug 2026 13:20:05 +0530

  Videos
See all

नेपाल के नुवाकोट जिले में त्रिशूली बाजार, कुछ ही मिनटों में तबाह हो गई पूरी बसी-बसाई मार्किट.. #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T08:14:18+00:00

Rules Change From 1 September : 1 सितंबर से बदल जाएंगे ये नियम! | New Rules September | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T08:15:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers