Bengaluru में Eid-e-Milad जुलूस के दौरान विवाद में 6 गिरफ्तार, पुलिस ने 3 केस किए दर्ज
बेंगलुरु के बासवनगुडी में बुधवार को ईद-ए-मिलाद जुलूस के दौरान हुई झड़प के सिलसिले में तीन मामले दर्ज किए गए और छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। घटना केआर रोड पर उस वक्त हुई जब कुमारस्वामी लेआउट से निकला एक जुलूस बनशंकरी थाना क्षेत्र को पार कर बासवनगुडी पहुंचा।
पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा कि ‘राष्ट्र रक्षणा पाडे’ संगठन के पुनीत केरेहल्ली और अन्य लोग वहां भगवा झंडे लेकर और ‘जय श्री राम’ के नारे लगाते हुए पहुंचे। उन्होंने बताया कि संगठन के सदस्यों ने कथित रूप से जुलूस में शामिल मुस्लिम समुदाय के सदस्यों को भड़काने का प्रयास किया और उन्हें नारे नहीं लगाने को कहा। पुलिस ने बताया कि जब पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव किया तो कुछ मुस्लिम युवकों ने कथित तौर पर मुरली नाम के व्यक्ति पर किसी अज्ञात हथियार से हमला कर दिया।
पुलिस के अनुसार, इसके बाद केरेहल्ली और उनके साथियों ने विरोध प्रदर्शन किया और नारे लगाए। पुलिस ने घायल व्यक्ति को बाद में विक्टोरिया अस्पताल पहुंचाया जबकि केरेहल्ली को एहतियातन सुरक्षा उपाय के तहत थाने ले जाया गया। पुलिस के अनुसार, केरेहल्ली ने कथित तौर पर सड़क खाली करने से इनकार कर दिया था जिससे लोगों को परेशानी हुई।
पहले मामले में, अब्दुल रजाक खान की शिकायत पर बासवनगुडी थाने में मामला दर्ज किया गया और केरेहल्ली (35) एवं दो अन्य लोगों को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने बताया कि केरेहल्ली की शिकायत पर एक दूसरा मामला दर्ज किया गया, जिसमें तीन लोगों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। बासवनगुडी यातायात पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल मंजूनाथ की शिकायत पर केरेहल्ली और अन्य लोगों के खिलाफ तीसरा मामला दर्ज किया गया।
पुलिस ने कहा कि इस मामले में जांच जारी है।
Nepal Floods में फंसे Kerala के 37 पर्यटक सुरक्षित, रेस्क्यू के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
पय्यन्नूर के विधायक वी. कुन्हीकृष्णन ने कहा है कि उनके निर्वाचन क्षेत्र के 37 लोग बाढ़ के कारण नेपाल में फंसे हुए हैं। कुन्हीकृष्णन ने बुधवार रात फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा कि उन्होंने इस मामले को मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन के संज्ञान में लाया है और पर्यटकों के वर्तमान स्थान का ब्योरा तथा फोन नंबर मुख्यमंत्री कार्यालय को सौंप दिए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने आश्वासन दिया है कि सभी लोगों को जल्द से जल्द सुरक्षित घर वापस लाने के लिए आवश्यक हस्तक्षेप किया जाएगा।
विधायक ने कहा कि यह जानकारी पर्यटकों के परिवार के सदस्यों को दे दी गई है और घबराने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि सभी 37 लोग सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा, “हमारी यात्रा पर गए सभी लोगों से बात हुई है।’’ बाढ़ के बाद केरलम सरकार ने बुधवार रात नेपाल में फंसे पर्यटकों को वापस लाने के लिए तत्काल हस्तक्षेप शुरू किया। मुख्यमंत्री सतीशन ने केरलम के मुख्य सचिव को विदेश मंत्रालय और नेपाल स्थित भारतीय दूतावास के साथ करीबी समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया, ताकि पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और उन्हें जल्द से जल्द वहां से निकाला जा सके।
केरलम सरकार ने नेपाल में फंसे पर्यटकों और राज्य में उनके परिजनों के लिए संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने हेतु हेल्पलाइन नंबर 9447111844 और 9747132147 भी जारी किए हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi








