IND vs SL 2nd Test Day 5 Live: पांचवें दिन का खेल शुरू, भारत को चाहिए 4 विकेट
कोलंबो टेस्ट के आखिरी दिन श्रीलंका दूसरी पारी में 229/6 के स्कोर पर है और भारत से 16 रन आगे है. टीम इंडिया जीत की स्थिति में है, लेकिन बारिश उसकी राह में बाधा बन सकती है.
The post IND vs SL 2nd Test Day 5 Live: पांचवें दिन का खेल शुरू, भारत को चाहिए 4 विकेट appeared first on Prabhat Khabar.
Budget Bikes: 1 लाख से कम में मिल रहीं डिस्क ब्रेक मोटरसाइकिलें, जानें कीमत और फीचर
Budget Bikes: भारतीय टू-व्हीलर बाजार में बेहतर सेफ्टी और कंट्रोल के लिए डिस्क ब्रेक वाली बाइक्स को काफी पसंद किया जाता है। खासकर 110cc और 125cc सेगमेंट में ऐसे कई मॉडल मौजूद हैं, जिनकी कीमत 1 लाख रुपये से कम है। अगर आप कम बजट में डिस्क ब्रेक वाली बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो ये विकल्प आपके लिए उपयोगी हो सकते हैं।
टीवीएस स्टार सिटी प्लस
टीवीएस स्टार सिटी प्लस 110cc सेगमेंट की लोकप्रिय बाइक है। इसमें 109.7cc का इंजन दिया गया है, जो कंपनी के अनुसार करीब 83 kmpl तक का माइलेज देने में सक्षम है। बाइक के फ्रंट में डिस्क ब्रेक का विकल्प मिलता है, जिससे रोजाना की राइडिंग में बेहतर ब्रेकिंग कंट्रोल मिलता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 72,200 रुपये से 74,900 रुपये के बीच है।
टीवीएस रेडियन
टीवीएस रेडियन अपनी मजबूत बॉडी और आरामदायक राइड के लिए जानी जाती है। इसमें 109.7cc का इंजन मिलता है, जबकि ARAI के अनुसार इसका माइलेज 73.68 kmpl है। इसके डिस्क ब्रेक वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 83,100 रुपये है। बाइक में स्पोक और अलॉय व्हील्स के विकल्प के साथ बेहतर ब्रेकिंग कंट्रोल दिया गया है।
होंडा एसपी 125
125cc सेगमेंट में होंडा एसपी 125 एक लोकप्रिय विकल्प है। बाइक को प्रीमियम डिजाइन और साइलेंट स्टार्ट टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स के लिए पसंद किया जाता है। इसमें 123.94cc का इंजन मिलता है और फ्रंट में डिस्क ब्रेक दिया गया है। इसके डिस्क वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 96,116 रुपये है।
टीवीएस रेडर 125
स्पोर्टी डिजाइन और आधुनिक फीचर्स के कारण टीवीएस रेडर 125 युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय है। इसमें 124.8cc का इंजन दिया गया है और फ्रंट में डिस्क ब्रेक का विकल्प मिलता है। बाइक में डिजिटल कंसोल जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 89,020 रुपये है।
बजाज पल्सर 125
बजाज पल्सर 125 अपने मस्कुलर डिजाइन और दमदार इंजन के लिए जानी जाती है। इसके नए वर्जन की एक्स-शोरूम कीमत 92,990 रुपये है। इसमें 124.4cc का इंजन मिलता है, जो 11.8 bhp की पावर और 10.8 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। बाइक में फ्रंट डिस्क ब्रेक का विकल्प दिया गया है, जो बेहतर ब्रेकिंग कंट्रोल में मदद करता है।
अगर आपका बजट 1 लाख रुपये तक है, तो इन बाइक्स में से अपनी जरूरत, माइलेज, डिजाइन और फीचर्स के आधार पर बेहतर विकल्प चुना जा सकता है। साथ ही खरीदारी से पहले अपने शहर में मॉडल की मौजूदा एक्स-शोरूम और ऑन-रोड कीमत जरूर जांच लें।
(मंजू कुमारी)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi









