'मुझे मौका हासिल करना है...' अनाया बांगर का महिला क्रिकेट में वापसी पर बयान वायरल, जानें किस मुश्किल टेस्ट को करना होगा पार
Anaya Bangar : अनाया बांगर ने क्रिकेट पर अपनी वापस पर बड़ा अपडेट दिया है. पुरुष से महिला बनीं पूर्व क्रिकेटर और कोच संजय बांगर की बेटी अनाया बांगर अब महिला क्रिकेट खेलने वाली हैं. वो ऑस्ट्रेलिया में महिला क्रिकेट खेलती हुई नजर आएंगी. इस पर उन्होंने मीडिया को संबोधित किया और इस बारे में पूरी जानकारी दी है. इसके साथ ही उन्होंने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट का भी धन्यवाद कहा है. अनाया बांगर ने और क्या-क्या कहा है. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.
दरअसल, ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट में अनाया बांगर को ऑस्ट्रेलिया में महिला क्रिकेट में खेलने की अनुमति दे दी है. ऑस्ट्रेलिया ने अयाना बांगर को 'ट्रांसजेंडर एंड जेंडर डाइवर्स प्लेयर्स एलीट क्रिकेट पॉलिसी' के तहत अपने देश में महिला क्रिकेट खेलने का मौका दिया है. उन्हें क्रिकेट खेलने के लिए अभी सिर्फ पात्रता मिली है. उन्हें किस फ्रेंचाइजी से कॉन्ट्रैक्ट नहीं मिला है.
क्रिकेट में वापसी पर अनाया ने दिया बड़ा बयान
अनाया बांगर ने कहा कि, 'मैं मार्च 2027 से एलीट क्रिकेट में खेलने के मकसद से ऑस्ट्रेलिया में महिला क्रिकेट में वापसी की तैयारी कर रही हूं. यह कोई ऑटोमैटिक या इनफॉर्मल प्रोसेस नहीं रहा है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के पास महिलाओं के खेल में फेयरनेस, कॉम्पिटिटिव इंटीग्रिटी और इन्क्लूजन को बैलेंस करने के लिए एक फ्रेमवर्क बनाया गया है और मेरे केस पर उसी फ्रेमवर्क के जरिए विचार किया गया है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की क्लीयरेंस से मेरी समझ यह है कि मार्च 2027 से एलीट महिला क्रिकेट के लिए मेरी एलिजिबिलिटी लागू पॉलिसी की जरूरतों पर निर्भर है, जिसमें उसी समय ब्लड टेस्ट असेसमेंट भी शामिल है'.
अनाया ने आगे कहा कि, 'अगर मार्च 2027 का वह टेस्ट कन्फर्म करता है कि मैं जरूरी टेस्टोस्टेरोन क्राइटेरिया को पूरा करती रहती हूं, तो मैं एलीट महिला क्रिकेट के लिए सिलेक्शन के लिए एलिजिबल हो जाऊंगी, जिसमें महिला बिग बैश लीग का रास्ता भी शामिल है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मुझे एक रास्ता दिया है, जिसका मतलब यह नहीं है कि मुझे किसी टीम में जगह मिल गई है. मुझे अभी भी ट्रेनिंग करनी है, मुकाबला करना है, परफॉर्म करना है और वह मौका हासिल करना है. मुझे अपने इतिहास या अपनी पहचान की उम्मीद नहीं है. मुझे क्रिकेट टीम में जगह दिलाने के लिए मैं चाहती हूं कि मेरा क्रिकेट मुझे क्रिकेट टीम में जगह दिलाए'.
#WATCH | Mumbai, Maharashtra: On making a comeback in cricket, Anaya Bangar, a cricketer and the daughter of former Indian international cricketer and national batting coach, Sanjay Bangar, said, "...I am preparing to return to women's cricket in Australia with the aim of… pic.twitter.com/NVgrICOjgT
— ANI (@ANI) August 27, 2026
अनाया जब आर्यन हुआ करती थीं, तब उनके पिता टीम इंडिया में कोच थे. ऐसे में उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के कैंप में जाकर भी अभ्यास किया है. उन्होंने टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा के साथ भी अभ्यास किया है. वो मुंबई की ओर से अंडर-19 क्रिकेट भी खेल चुकी हैं, जब वो पुरुष थीं.
अयाना ने बीसीसीआई से भारत में उन्हें महिला क्रिकेट खेलने देने की भी गुहार लगाई थी लेकिन ऐसा संभव नहीं हो पाया है. अब अनाया ने ऑस्ट्रेलिया का रुख किया है. वो एक क्रिकेटर बनने के अपने सपने को जिंदा रखना चाहती हैं. ऐसे में उन्होंने अब कमर कस ली है. अनाया एक्टिंग और मॉडलिंग की दुनिया में भी सर्जरी के बाद कदम आजमा चुकी है. अनाया बांगर ने अमेजन एमएक्स प्लेयर पर आने वाला रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' में भी हिस्सा ले चुकी हैं. इसके साथ ही वो कई पॉडकास्ट में भी अपनी बात रख चुकी हैं.
ये भी पढ़ें : 'उन्हें विकेट लेने में दिक्कत होती...' सालों बाद पूर्व क्रिकेटर ने खोला राज, जानिए रविचंद्रन अश्विन को लेकर क्या कहा?
सुनील नरेन ने रचा इतिहास, 650 T20 विकेट लेने वाले दुनिया के सिर्फ दूसरे गेंदबाज
Sunil Narine टी-20 क्रिकेट में 650 विकेट लेने वाले दुनिया के सिर्फ दूसरे गेंदबाज बन चुके हैं. सुनील नरेन से पहले सिर्फ राशिद खान ही ये कारनामा कर पाए हैं. कैरेबियन प्रीमियर लीग के दौरान बीती रात नरेन ने ये कीर्तिमान हासिल किया. 650 विकेट लेने के लिए सुनील नरेन ने 17 से ज्यादा टी-20 टीम की ओर दम दिखाया है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
News18









.jpg)
