Responsive Scrollable Menu

मरे हुए पति को अस्पताल लेकर भागी, खुद करवाया पोस्टमार्टम, एक्ट्रेस हिमानी शिवपुरी ने सुनाया दर्दनाक किस्सा

Himani Shivpuri Recalls Husband Death: हिंदी सिनेमा और टेलीविजन की दिग्गज एक्ट्रेस हिमानी शिवपुरी ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक यादगार किरदार निभाए हैं. जी हां, कभी मां, कभी सास तो कभी कॉमेडी किरदारों में अपनी खास पहचान बनाने वाली हिमानी शिवपुरी आज भी दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर हैं. फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ में उनके छोटे लेकिन यादगार किरदार को आज भी लोग याद करते हैं. वहीं टीवी शो ‘हप्पू की उलटन पलटन’ में कटोरी के किरदार से भी वो दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं.

हालांकि, पर्दे पर हमेशा हंसते-मुस्कुराते नजर आने वाली हिमानी शिवपुरी की निजी जिंदगी में एक ऐसा दौर भी आया था, जिसने उन्हें अंदर तक तोड़ दिया था. ये समय उनकी जिंदगी का सबसे मुश्किल दौर था. एक तरफ उनका फिल्मी करियर चल रहा था, वहीं दूसरी तरफ अचानक पति ज्ञान शिवपुरी की मौत ने उन्हें गहरे सदमे में डाल दिया. हाल ही में एक इंटरव्यू में हिमानी ने पति की मौत से जुड़ी उस घटना को याद किया और बताया कि उस वक्त उनके साथ क्या-क्या हुआ था.

अचानक बेहोश होकर गिर पड़े थे पति

हिमानी शिवपुरी ने एक्टर ज्ञान शिवपुरी से शादी की थी. दोनों का एक बेटा भी है. ज्ञान भी एक्टिंग की दुनिया से जुड़े हुए थे. हिमानी के मुताबिक, ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ की शूटिंग के दौरान उनके पति अचानक वॉशरूम में बेहोश होकर गिर पड़े थे. हालात इतने गंभीर थे कि उन्हें बचाने के लिए डॉक्टर को बुलाया गया. हिमानी ने बताया कि उसी बिल्डिंग में एक डॉक्टर रहते थे, जिन्हें बुलाकर उन्होंने पति को दिखाया. डॉक्टर ने जांच के बाद ज्ञान शिवपुरी को मृत घोषित कर दिया. लेकिन हिमानी उस समय इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं थीं कि उनके पति अब इस दुनिया में नहीं रहे. अचानक हुई इस घटना ने उन्हें इतना हिला दिया था कि वो डॉक्टर की बात पर विश्वास नहीं कर पा रही थीं. उन्होंने खुद पति को अस्पताल ले जाने का फैसला किया.

अस्पताल ले जाना पड़ गया भारी

हिमानी शिवपुरी ने बताया कि बाद में उन्हें महसूस हुआ कि पति को अस्पताल ले जाना शायद उनकी एक बड़ी गलती थी, क्योंकि इसके बाद पोस्टमार्टम और पुलिस की फॉर्मलिटीज का पूरा सिलसिला शुरू हो गया. उन्होंने इंटरव्यू में बताया कि जब किसी व्यक्ति को अस्पताल ले जाया जाता है और वहां उसे मृत घोषित किया जाता है, तो कई तरह की कानूनी प्रक्रियाएं शुरू हो जाती हैं. पति की अचानक मौत के बाद हिमानी को अकेले ही इन सारी परिस्थितियों का सामना करना पड़ा. उस समय उनके लिए सबसे मुश्किल बात ये थी कि एक तरफ उन्हें पति की मौत का सदमा था और दूसरी तरफ अंतिम संस्कार से लेकर पुलिस और पोस्टमार्टम तक की तमाम जिम्मेदारियां उनके सामने थीं.

छोटा भाई मुंबई आया और संभाली जिम्मेदारियां

हिमानी ने बताया कि उस मुश्किल समय में उनका भाई उनके पास आ गया था. हालांकि, भाई उनसे छोटा था और उसे मुंबई की ज्यादा जानकारी नहीं थी. ऐसे में पति के अंतिम संस्कार और बाकी जरूरी व्यवस्थाओं की बड़ी जिम्मेदारी हिमानी के कंधों पर आ गई. एक्ट्रेस के मुताबिक, वो इन सारी जिम्मेदारियों में इस कदर उलझ गई थीं कि उन्हें ठीक से समझ ही नहीं आ रहा था कि उनके साथ रियल में क्या हो गया है. पति की मौत उनके लिए सिर्फ भावनात्मक सदमा नहीं थी, बल्कि अचानक सामने आई ऐसी जिम्मेदारी भी थी जिसके लिए वो बिल्कुल तैयार नहीं थीं. उन्होंने बताया कि उस वक्त वो लगातार कामों में लगी रहीं और इसी वजह से उन्हें शायद अपने दर्द को महसूस करने का भी मौका नहीं मिला.

पोस्टमार्टम के दौरान पुलिसवाले ने की तारीफ

हिमानी शिवपुरी ने इस दौरान हुई एक ऐसी घटना भी साझा की, जिसे याद करना आज भी उनके लिए भावुक कर देने वाला है. पति के पोस्टमार्टम से जुड़ी फॉर्मलिटीज के लिए उन्हें अपने भाई के साथ पुलिस स्टेशन जाना पड़ा था. वहां उनकी मुलाकात एक पुलिस अधिकारी से हुई. वो पुलिसवाला हिमानी को पहचानता था और उनकी एक्टिंग का फैन था. उस अधिकारी ने हिमानी से कहा कि उसे उनका पुराना टीवी किरदार ‘देवकी भौजाई’ काफी पसंद था. ये किरदार उन्होंने मनोहर श्याम जोशी के मशहूर शो ‘हमराही’ में निभाया था. ऐसे में जब पुलिसवाले ने उनके किरदार की तारीफ की, तो हिमानी को बेहद गुस्सा आ गया.

भाई ने संभाला

हिमानी ने बताया कि उस समय उन्हें इतना गुस्सा आया कि वो पुलिस अधिकारी पर बरस पड़ीं. उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि ऐसे वक्त में कोई उनके अभिनय या किरदार की बात कैसे कर सकता है. हालांकि, उनके भाई ने उन्हें शांत कराया. हिमानी के लिए उस वक्त उनके पति की मौत का दर्द इतना बड़ा था कि उन्हें आसपास की किसी दूसरी चीज में कोई दिलचस्पी नहीं थी.

पति की मौत की वजह से ‘DDLJ’ के क्लाइमैक्स से हुईं अलग

ज्ञान शिवपुरी की मौत का असर हिमानी के प्रोफेशनल करियर पर भी पड़ा. उस समय वो शाहरुख खान और काजोल स्टारर फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ का हिस्सा थीं. हिमानी फिल्म के क्लाइमैक्स का भी हिस्सा बनने वाली थीं. लेकिन पति की मौत के बाद उनकी मानसिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि वो शूटिंग जारी रख सकें. उन्हें फिल्म के क्लाइमैक्स से हटना पड़ा. वहीं पति की मौत के बाद हिमानी इस कदर टूट गई थीं कि उन्होंने एक्टिंग छोड़ने तक के बारे में सोचना शुरू कर दिया था. हिमानी शिवपुरी ने बताया कि पति की मौत के बाद वो डिप्रेशन में चली गई थीं. उनके लिए उस सदमे से बाहर निकलना आसान नहीं था. अचानक जीवनसाथी को खो देना और उसके बाद घर-परिवार की जिम्मेदारियां संभालना उनके लिए बेहद मुश्किल था.

ये भी पढ़ें: Toxic Box Office Collection Day 1: पहले ही दिन 140 करोड़ के पार पहुंची 'टॉक्सिक', यश की फिल्म ने बनाएं ये बड़े रिकॉर्ड

Continue reading on the app

1 सितंबर से आपकी जेब पर पड़ेगा असर! LPG से लेकर कार और विदेश यात्रा तक पर पड़ेगा असर

Rule Change From 1st September: अगस्त का महीना अब खत्म होने वाला है और 1 सितंबर से नया महीना शुरू हो जाएगा. हर महीने की तरह इस बार भी पहली तारीख से कई अहम बदलाव देखने को मिल सकते हैं. इनका सीधा असर आम लोगों के घरेलू बजट, सफर और खरीदारी से जुड़ी जरूरतों पर पड़ सकता है. इनमें एलपीजी सिलेंडर की कीमत, हवाई ईंधन के दाम, कारों की कीमत और विदेश यात्रा से जुड़े नियम शामिल हैं. ऐसे में सितंबर शुरू होने से पहले इन बदलावों के बारे में जानना आपके लिए जरूरी है.

LPG सिलेंडर की कीमत में हो सकता है बदलाव

हर महीने की पहली तारीख को ऑयल मार्केटिंग कंपनियां एलपीजी सिलेंडर के नए दाम जारी करती हैं. ऐसे में 1 सितंबर को भी घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव होने की संभावना रहती है. अगस्त में कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 202 रुपये की कटौती की थी, जबकि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया था. इस बार घरेलू गैस की कीमतों में क्या बदलाव होता है, इसका असर सीधे तौर पर परिवारों के रसोई बजट पर देखने को मिलेगा/

LPG e-KYC पूरा करने की आखिरी तारीख

एलपीजी ग्राहकों के लिए ई-केवाईसी भी एक अहम काम है. IOCL, BPCL और HPCL ने एलपीजी ई-केवाईसी पूरा करने की समयसीमा 31 अगस्त तक बढ़ाई थी. ऐसे में जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक अपनी ई-केवाईसी पूरी नहीं की है, उन्हें समयसीमा से पहले यह प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए. ई-केवाईसी से जुड़ी प्रक्रिया और उसके प्रभाव के बारे में अपने गैस वितरक या संबंधित कंपनी के आधिकारिक माध्यम से जानकारी लेना बेहतर रहेगा.

ये भी पढ़ें: Breaking News Today Live Updates: परेल-चिंचपोकली इलाके में ईद के जुलूस के दौरान तनाव

ATF के दाम में बदलाव का असर

हर महीने की शुरुआत में तेल कंपनियां एविएशन टर्बाइन फ्यूल यानी ATF की कीमतों की भी समीक्षा करती हैं. सितंबर में भी इसकी नई कीमतें सामने आ सकती हैं. ATF महंगा या सस्ता होने का असर एयरलाइंस की परिचालन लागत पर पड़ता है और इसका प्रभाव आगे चलकर हवाई टिकटों की कीमतों पर भी देखने को मिल सकता है. इसके अलावा CNG और PNG की कीमतों में भी स्थानीय स्तर पर बदलाव संभव है.

टाटा की कारें हो सकती हैं महंगी

कार खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए सितंबर की शुरुआत महत्वपूर्ण हो सकती है. टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड ने 1 सितंबर 2026 से अपनी कारों और SUV की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है. कंपनी के अनुसार, कीमतों में **25,000 रुपये तक** की वृद्धि की जा सकती है. यह बढ़ोतरी मॉडल और वेरिएंट के आधार पर अलग-अलग हो सकती है। इसका असर पेट्रोल-डीजल यानी ICE वाहनों के साथ इलेक्ट्रिक कारों पर भी पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें: Nepal Flood Live Updates: नेपाल की बाढ़ में 160 मौतें, 750 से अधिक लोग लापता, UP-बिहार तक अलर्ट

हुंडई की कारों के दाम भी बढ़ेंगे

टाटा मोटर के अलावा हुंडई मोटर इंडिया ने भी इस साल अपनी कारों की कीमतों में तीसरी बार बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है. ऐसे में नई कार खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों को सितंबर से पहले मौजूदा कीमतों और सितंबर से लागू होने वाली नई कीमतों की तुलना कर लेनी चाहिए.

विदेश यात्रा करने वालों के लिए राहत

सितंबर से विदेश यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए इमिग्रेशन प्रक्रिया में भी बदलाव की खबर है. रिपोर्ट्स के अनुसार, विदेश जाने वाले यात्रियों को इमिग्रेशन काउंटर पर बोर्डिंग पास पर स्टांप लगवाने की जरूरत नहीं होगी. यात्री मोबाइल पर इलेक्ट्रॉनिक बोर्डिंग पास या उसकी प्रिंटेड कॉपी दिखाकर प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे. इस बदलाव से एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए प्रक्रिया पहले की तुलना में आसान और सुविधाजनक होने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें: Entertainment News Live Updates: हॉलीवुड एक्टर Tim Curry का निधन, 'द ट्रेटर्स 2' से बाहर हुईं रिया चक्रवर्ती

ये भी पढ़ें: 'मुझे मौका हासिल करना है...' अनाया बांगर का महिला क्रिकेट में वापसी पर बयान वायरल, जानें किस मुश्किल टेस्ट को करना होगा पार

Continue reading on the app

  Sports

काइरन पोलार्ड ने 26 गेंदों में मचाया तूफान. सिर्फ 20 दिन में जॉस बटलर को छोड़ा पीछे, फिर बने नंबर 1

काइरन पोलार्ड सिर्फ 20 दिन में फिर से नंबर 1 बन गए हैं. उन्होंने जॉस बटलर को पछाड़ दिया है. पोलार्ड की कामयाबी क्या रही? आइए जानते हैं. Thu, 27 Aug 2026 10:26:54 +0530

  Videos
See all

Delhi Tilak Murder Case | Muskan Murder Case | Delhi Police | Crime News: मुस्कान की हत्य,मचा हड़कंप #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T05:14:04+00:00

Pakistan News: कंगाली से मर रहे पाकिस्तान? #shorts #viral #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T05:15:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers