जयपुर-निम्स यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में स्टूडेंट फंदे पर लटका मिला:बंद कमरे से बदबू आने पर साथियों ने पुलिस को बुलाया; 2 दिन में दो छात्रों की मौत
जयपुर की निम्स यूनिवर्सिटी के सनराईज हॉस्टल में 20 साल का स्टूडेंट फंदे से लटका मिला। घटना बुधवार (26 अगस्त) रात करीब 11 बजे की है। मथुरा (यूपी) का रहने वाला मोहित सैनी सीपीटी सेकेंड ईयर का स्टूडेंट था। कमरे से बदबू आने पर हॉस्टल के अन्य छात्रों ने चंदवाजी पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने कमरे को खुलवाकर शव को बाहर निकलवाया। मंगलवार (25 अगस्त) को भी एक बीटेक स्टूडेंट ने हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया था। पुलिस को आत्महत्या की आशंका थानाधिकारी राजबीर सिंह ने बताया कि मोहित सैनी मथुरा के लोटेसर का रहने वाला था। बॉडी से बदबू आ रही थी। इसलिए आशंका है कि मोहित ने एक-दो दिन पहले आत्महत्या की होगी। पुलिस को आशंका है कि मोहित ने एक-दो दिन पहले ही आत्महत्या की होगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए निम्स हॉस्पिटल भेजा गया है। 15वें फ्लोर से कूद गया था बीटेक स्टूडेंट 25 अगस्त को भी यूनिवर्सिटी में एक बीटेक स्टूडेंट की मौत हो गई थी। पुलिस के अनुसार लखनऊ का रहने वाला आदित्य तिवारी रात करीब 8.30 बजे हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूद गया था। आदित्य गार्नेक हॉस्टल में रहता था। थानाधिकारी ने बताया कि हादसे के दौरान आदित्य के दोनों रूम पार्टनर कमरे में नहीं थे। पूरी खबर पढ़िए…
भारत के 5 सबसे अमीर मंदिर: सोना-चांदी और अरबों की संपत्ति से भरे हैं ये धाम
भारत के 5 सबसे अमीर मंदिर: सोना-चांदी और अरबों की संपत्ति से भरे हैं ये धाम
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Samacharnama








