Responsive Scrollable Menu

CG Anganwadi Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पद पर निकली भर्ती, यहां से तुरंत करें आवेदन, देखिए किस जिले में कितने पद खाली

CG Anganwadi Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पद पर निकली भर्ती, यहां से तुरंत करें आवेदन, देखिए किस जिले में कितने पद खाली

Continue reading on the app

'उन्हें विकेट लेने में दिक्कत होती...' सालों बाद पूर्व क्रिकेटर ने खोला राज, जानिए रविचंद्रन अश्विन को लेकर क्या कहा?

Cheteshwar Pujara on Ravichandran Ashwin : क्रिकेट के मैदान पर बहुत कुछ होता है, जो आम जनता को पता नहीं चल पता है. क्रिकेट के मैदान पर मैच देखने के लिए पहुंचने वाले फैंस को भी वो बातें नहीं पता चल पाती है, जो ग्राउंड पर हो रही होती है. क्योंकि वो बातें उन तक पहुंच नहीं पाती है. क्रिकेट फील्ड पर बहुत शांति के साथ बहुत कुछ होता रहता है, जिसके बारे में किसको पता नहीं चलता है. लेकिन क्रिकेट के मैदान पर क्या हुआ, किस खिलाड़ी ने कौन से खिलाड़ी से क्या कहा, इस बारे में सब जानना चाहते हैं. 

इन बातों और किस्सों के बारे में क्रिकेट फैंस को तभी पता चलता है, जब कोई खिलाड़ी उस घटना के बारे में बताता है. किसी पॉडकास्ट में या निजी इंटरव्यू के दौरान या फिर क्रिकेट कमेंट्री के दौरान जब पूर्व क्रिकेटर किसी पुराने किस्से के बारे में बात करते हैं, तब जाकर फैंस को पता चलता है कि, उस समय क्या हुआ था. ऐसा ही एक किस्सा भारत के पूर्व क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा ने शेयर किया है. 

भारत के स्टार बल्लेबाज रहे चेतेश्वर पुजारा ने इंडियन क्रिकेट टीम के स्टार ऑफ स्पिनर और सबसे सफल गेंदबाजों में से एक रविचंद्रन अश्विन को लेकर बड़ा बयान दिया है. पुजारा ने खुद को अश्विन का लकी चार्म बताया है. उन्होंने ऐसा क्यों कहा है. आइए इस बारे में जानते हैं.

पुजार ने अश्विन पर दिया बड़ा बयान

चेतेश्वर पुजारा ने कहा कहा कि, 'जब अश्विन को ओवर दिया जाता था, तो मैं उनकी कैप ले लेता था, क्योंकि वह मुझे अपना गुड लक चार्म मानते थे. मैंने उनकी कैप अंपायर को दे दी थी जब भी उन्हें विकेट लेने में दिक्कत होती थी, तो वह मुझे ढूंढते थे. उन्हें लगता था कि अगर मैं उनसे कैप लेकर अंपायर को दे दूं, तो उन्हें विकेट मिल सकता है'.

आपको बता दें कि, चेतेश्वर पुजारा और रविचंद्रन अश्विन ने साथ में टीम इंडिया के लिए सालों-सालों तक क्रिकेट खेला है. पुजारा ने भारत के लिए अपना डेब्यू 2010 में किया था. वहीं अश्विन की टीम इंडिया में एंट्री भी साल 2010 में हुई थी. इन दोनों टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए काफी मैच खेले और नए-नए कीर्तिमान बनाए. अब जाकर पुजार ने इस बात का खुलासा किया है कि अश्विन उन्हें अपना लकी चार्म मानते हैं.

रविचंद्रन अश्विन का अंतरराष्ट्रीय करियर

फॉर्मेट करियर अवधि मैच पारी विकेट बेस्ट बॉलिंग इकॉनमी 4 विकेट 5 विकेट
टेस्ट 2011–24 106 200 537 7/59 2.84 25 37
वनडे 2010–23 116 114 156 4/25 4.93 11 0
टी20 इंटरनेशनल 2010–22 65 65 72 4/8 6.91 2 0

चेतेश्वर पुजारा का इंटरनेशनल करियर

फॉर्मेट करियर अवधि मैच पारी रन सर्वोच्च स्कोर औसत स्ट्राइक रेट शतक अर्धशतक चौके छक्के
टेस्ट 2010–23 103 176 7,195 206* 43.6 44.4 19 35 863 16
वनडे 2013–14 55 55 51 27 10.2 39.2 0 0 4 0

ये भी पढ़ें : वैभव सूर्यवंशी इस दिन टीम इंडिया के लिए खेलेंगे अपना अगला मैच, जानिए किस टीम से कहां होगी टक्कर?

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: ध्रुव जुरेल ने लपका ऐसा कैच, बल्लेबाज के उड़ गए होश, पकड़ लिया अपना सिर, VIDEO

ध्रुव जुरेल ने कोलंबो टेस्ट मैच में पहले तो अपने बल्ले से कमाल दिखाया और एक बेहतरीन शतक ठोका. फिर फील्डिंग में भी दम दिखाते हुए 2 दिन में दो जबरदस्त कैच लपके. Thu, 27 Aug 2026 14:56:22 +0530

  Videos
See all

नेपाल में सैलाब के बाद यूपी में अलर्ट! गांवों में बजा सायरन | Uttar Pradesh | Flood Alert #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T09:44:07+00:00

गणपति बाप्पा के चित्र रौंदे गए पैरों के नीचे, बारावफात के जुलूस में उन्मादी भीड़ का धर्मद्रोह #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T09:46:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers