Responsive Scrollable Menu

वैभव सूर्यवंशी इस दिन टीम इंडिया के लिए खेलेंगे अपना अगला मैच, जानिए किस टीम से कहां होगी टक्कर?

Vaibhav Sooryavanshi : वैभव सूर्यवंशी अपना अगला मैच खेलेंगे ये सवाल सभी भारतीय क्रिकेट फैंस के मन में बना हुआ है. 15 साल के बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के फैंस इस बारे में जानने के लिए काफी ज्यादा उत्सुक हैं कि, वैभव सूर्यवंशी कब और किस दिन अपना अगला मैच टीम इंडिया के लिए खेलेंगे. तो आज हम आपको बताएंगे कि, वैभव सूर्यवंशी किस टीम के खिलाफ कौन से मैदान पर अपना अगला मैच खेल सकते हैं.

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज वैभव को हाल ही में दलीप ट्रॉफी में खेलते हुए देखा गया. वो ईस्ट जोन की ओर से नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ रेड बॉल क्रिकेट खेले. उन्होंने बल्ले के साथ पहली पारी में 6 बॉलों का सामना किया और 2 चौके लगाते हुए 133.33 की तूफानी स्ट्राइक रेट के साथ मात्र 8 रन बनाए.

दूसरी पारी में उनकी बल्लेबाजी नहीं आई क्योंकि उन्होंने टीम पारी से मुकाबला जीत गई. लेकिन वैभव ने दूसरी पारी में बॉल के साथ कमाल दिखाया. उन्होंने 4 बॉल में 2 विकेट बॉल के साथ चटकाकर सभी का ध्यान खींचा. अब वैभव ईस्ट जोन की ओर से सेंट्रेल जोन के खिलाफ 30 अगस्त से लेकर 2 सितंबर तक सेमीफाइनल मुकाबले खेलते हुए नजर आएंगे.

वैभव सूर्यवंशी टीम इंडिया के लिए कब खेलेंगे अलगा मैच?

वैभव सूर्यवंशी टीम इंडिया के लिए अपना अलगा मैच संभवत: 13 सितंबर (रविवार) को खेल सकते हैं. दरअसल, भारतीय क्रिकेट टीम अफगानिस्तान के साथ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलने वाली है. इस सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का अभी ऐलान नहीं हुआ है. लेकिन वैभव सूर्यवंशी टीम इंडिया की नियमित टी20 टीम का हिस्सा है. संजू सैमसन के बाहर होने के बाद उन्होंने जिम्बाब्वे में धमाकेदार प्रदर्शन कर अभिषके शर्मा के साथ अपना ओपनिंग स्लॉट पक्का कर लिया है. ऐसे में वैभव को अफगानिस्तान के खिलाफ भारत के टी20 स्क्वाड में चुना जाना लगभग तय है. वैभव सूर्यवंशी अगर टीम इंडिया के स्क्वाड में होंगे तो वो भारत के लिए पक्का खेलेंगे. ऐसे में वैभव टीम इंडिया के लिए अपना अगला मैच 13 सितंबर को खेल सकते हैं.

किस स्थान पर खेलेंगे वैभव अगला मैच?

वैभव सूर्यवंशी संभवत: अपना अगला मैच दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेल सकते हैं. भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के सभी मुकाबले दिल्ली में खेले जाएंगे. इन मैचों की मेजबानी अफगानिस्तान अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में करने वाली है. ऐसे में वैभव अफगानिस्तान के साथ इसी मैदान पर अपना अलगा मैच खेल सकते हैं.

भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल

  • पहला टी20 मैच: 13 सितंबर, 2026 (शाम 7:00 बजे लोकल) – अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
  • दूसरा टी20 मैच: 15 सितंबर, 2026 (शाम 7:00 बजे लोकल) – अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
  • तीसरा टी20 मैच: 17 सितंबर, 2026 (शाम 7:00 बजे लोकल) – अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली

ये भी पढ़ें : क्या आज टीम इंडिया जीत जाएगी कोलंबो टेस्ट या बारिश की भेंट चढ़ जाएगा मैच? जानिए पांचवें दिन की वेदर रिपोर्ट

 

Continue reading on the app

Top 5 Lakes In India: झीलों की खूबसूरती देखने का है शौक? भारत की इन 5 झीलों को जरूर करें एक्सप्लोर

Top 5 Lakes In India: अगर आपको शांति पसंद है और आप पहाड़ों और प्रकृति के बीच समय बिताना चाहते हैं, तो देश की इन 5 झीलों को अपनी ट्रैवल लिस्ट में ज़रूर शामिल करना चाहिए...

Continue reading on the app

  Sports

कोलंबो टेस्ट ड्रॉ होने से भारत की राह हुई मुश्किल, जानें अब कैसे मिलेगा डब्ल्यूटीसी फाइनल का टिकट

India WTC Final Scenario: भारतीय टीम ने श्रीलंका दौरे पर टेस्ट सीरीज 1-0 से जीत ली है, लेकिन कोलंबो टेस्ट ड्रॉ होने से डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में उसे नुकसान हुआ है. सोनल दिनुशा के दोनों पारियों के शतक ने श्रीलंका को हार से बचाया. इस ड्रॉ के कारण भारत का जीत प्रतिशत गिरकर 51.51 हो गया है और टीम पांचवें स्थान पर है. शीर्ष पर ऑस्ट्रेलिया काबिज है. डब्ल्यूटीसी फाइनल की रेस में बने रहने के लिए भारत को अगले 7 मैच जीतने होंगे. Thu, 27 Aug 2026 17:15:09 +0530

  Videos
See all

चीन का नेपाल पर वाटर बम ! Nepal Flood Crisis | China | Tibet | Water Bomb | Bindas Bol | Live #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T12:11:24+00:00

Weather: 100 की स्पीड से आ रहे 4 तूफान, अगले 72 घंटों में रौद्र रूप दिखाएगा मौसम, 92 फ्लाइट्स रद्द #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T12:15:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers